बिना शादी के पार कर ली है 30 की उम्र? तो जरूर मिलेंगे ये ताने!

तानों से बचाए रब्बा!
बिना शादी के पार कर ली है 30 की उम्र? तो जरूर मिलेंगे ये ताने!

तानों के बारे में कहा जाए तो भारतीय लोग सबको पीछे छोड़ देते है। दूसरों को ताने सुनाने में भारतीय लोगों को, खास कर की महिलाओं को इतना मजा आता है की क्या कहें! हर घर में हर किसी को ये ताने सुनने ही पड़ते है। लड़कों को मां-बाप, पुरुषों को पत्नी, बच्चों को पड़ोस वाली आंटियां ताने सुनाते ही रहते है। और अगर आप एक लड़की हो, और खास कर की आपने बिना शादी के 30 साल की उम्र पार कर दी हो, फिर तो घर में ही क्या, घर के बाहर भी आपको ताने सुनना लाजमी है। आज हम कुछ ऐसे ही तानों के बारे में बात करने वाले है, जो लड़कियों को 30 की उम्र पार करने के बाद रोज कई लोग सुनाते है। है ना दिलचस्प बात?

1. लड़कियों को खाना बनाना आना चाहिए!

हर एक घर में ऐसे लोग होते है जो मानते है की खाना बनाना लड़कियों का काम है और उन्हें वह आना ही चाहिए। कई बार घर के बड़े बूढ़ों से लेकर मां तक बेटियों को ये ताने मारते हुए नजर आते है। हाय बेचारी सोच! इस दुनिया में सर्वाइव करने के लिए हर किसी को ये सामान्य बात तो आणि चाहिए। फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की। अब इन बुनियादी जरूरतों के लिए लिंग भेदभाव करना या किसी और पे निर्भर रहना तो अच्छी बात नहीं।

और पढ़े: Frustrated With Her Mother In Law’s Taunts, This Woman From Patna Stabbed Her Multiple Times And Gouged Her Eye Out

2. कब तक कुंवारी रहेगी?

इस मामले में बात करें तो सिर्फ घर वाले ही नहीं, बल्कि दोस्त भी ताने मारने में पीछे नहीं हटेंगे। जिनकी शादी हो चुकी है, उन्हें ऐसे लगता है की अपनी दोस्त भी जल्दी से मिंगल हो जाए और उसके जीवन में भी कोई साथी आ जाए। एक हिसाब से देखा जाये तो इसमें कोई बुरी बात नहीं, लेकिन बार बार ये बात अगर आपको सुनाई जाए तो इसे ताना ही समझते है।

3. शादी की उम्र निकलती जा रही है!

मां बाप हो या रिश्तेदार, बेटी बड़ी नहीं हुई की इन्हे शादी जल्दी हो जाती है। लड़की के हाथ पिले कर दे, तो इनके सिर से एक बड़ा बोझ उतर जाता है। अगर आप गलती से 30 की उम्र पार कर गए हो, तो फिर तौबा तौबा! घर पर आपकी शादी को लेकर रोज का रामायण महाभारत चलना ही है। इस मामले में ताना मरने के लिए सिर्फ मां बाप और रिश्तेदार ही काफी नहीं, बल्कि आस पड़ोस वाले लोग भी ऐक्टिव हो जाते है।

4. कितनी शॉपिंग करेगी?

आप चाहे जितना भी कमा लो, खुद के हिसाब से शॉपिंग करोगे तो हर घर से ताने सुनने तो मिलेंगे ही मिलेंगे। आपके हाथों में शॉपिंग बैग्स दिखी या घर पर कोई पार्सल आया तो मां बाप के साथ भाई-बहन भी ताने मरना शुरू कर देते है की, कितनी शॉपिंग करेगी। डिलीवरी बॉय को देख कर आस पड़ोस वाले भी घर झांकते हुए आपकी शॉपिंग के बारे में एखाद बार सुना ही देते है।

5. आ गई मुँह काला कर के!

आज के दिन दुनिया कितनी भी आगे निकल गई हो, लेकिन भारतीय लोगों में सेक्स के बारे में खुलेआम बात करना आज भी तौबा माना जाता है। 30 की उम्र तक अगर आपने शादी नहीं की, तो लड़की के घरवाले चिंता में आ जाते है। और इसका विषय होता है सेक्स! कही हमारी लड़की बाहर मुँह काला तो नहीं कर रही, इस डर से कई पैरेंट्स अपनी बेटियों को ताने मरते रहते है।

और पढ़े: Varun Dhawan Gave A Perfect Response To Rangoli Chandel’s Unnecessary Twitter Taunt. We Believe She Was Being Too Dramatic

6. कितने छोटे कपडे पहने है!

बगल वाली आंटी हो या शर्मा अंकल, गलती से उनके सामने आपने शॉर्ट ड्रेस पहन ली, तो हाए, आपका जीना मुश्किल कर देंगे ये लोग। छोटे कपड़ों पर ताने मार मार के आपके पैरेंट्स को अड़ोस पड़ोस वाले व्यर्थ किस्से सुनाने लगेंगे। कई लोगों की सोच भले ही छोटी क्यों ना हो, उन्हें फरक सिर्फ छोटे कपडे पहनने से होता है।

अगर आपने 30 की उम्र बिना शादी किए पार की है, तो इन तानों का आप कुछ भी नहीं कर सकती है। जरुरति चीजों की तरह ये आपको हमेशा ही सुनाने मिलेंगे!

Priyanka Chopra Reveals Her Mom Madhu Chopra Scolded Her For Acting Like Sonia From Aitraaz In Real Life!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal
Seen it all?

We’ve got more!