Sawan Somwar: ऐसे करें सावन के महीने में सोमवार का व्रत और पाएं भगवान शिव जी का आशीर्वाद!
बनी रहेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा!

भारतीय लोगों में व्रत का महत्त्व काफी बड़ा होता है। हिंदू लोग इस भगवान से जुड़े व्रत, पूजा को काफी मानते है। भगवान के लिए पूजा, व्रत करने लोग हमेशा तैयार रहते है। वही आज यानी 10 जुलाई से सावन सोमवार (Sawan Somwar) का महा व्रत शुरू हो रहा है। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए हिंदू समाज में कई लोग सावन सोमवार का व्रत और पूजा करते दिखाई देते है। कई महिलाएं घर में ही पूजा करती है और व्रत रखती है। आज हम आपके साथ इस सावन सोमवार (Sawan Somwar) के व्रत से जुडी कुछ ऐसी बातों का जिक्र करने वाले है, जिसे आप करते वक्त ध्यान में रखें और भगवान की कृपा बनाए रखें!
भगवान भोले शंकर के कई भक्त जिस सावन महीने का बेसब्री से इंतजार करते है, वह सावन महीना आ गया है। इस महीने को श्रावण के नाम से भी जाना जाता है। इन सावन के महीने में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा की जाती है। इस साल आए अधिक श्रवण मास के कारन सावन दो महीने तक रहेगा। वही इन दो महीनों में 8 सावन सोमवार (Sawan Somwar) मनाए जाएंगे और व्रत पूजा की जाएगी। सावन सोमवार का व्रत करते समय इन बातों का ख्याल रखें।
1. कई महिलाएं, जो भगवान शिव की भक्त है, वह सोलह सोमवार का व्रत भक्तिभाव से करती है। ये व्रत सावन महीने के पहले सोमवार से शुरू होता है और पुरे 16 सोमवार होने तक किया जाता है।
और पढ़े: सावन व्रत में खाएं स्वादिष्ट साबूदाना पकौड़ा; 20 मिनट में तैयार करें ये डिश, जानें रेसिपी!
2. सावन सोमवार की पूजा करते हुए समय सुबह उठ कर पहले अच्छे से स्नान कर ले और उसके बाद ही व्रत या पूजा की शुरुवात करें।
3. साफ़ स्वच्छ कपडे पहन कर घर के मंदिर में भगवान शंकर की मूरत पर जलाभिषेक और पंचामृत का अभिषेक करें और घर में भगवान के पास शुद्ध देसी घी का दिया लगाएं।
4. शंकर भगवान को बेलपत्र, लाल या सफेद फूल या माला अर्पण करें, धुप बत्ती जलाते हुए मिठाई का प्रसाद चढ़ाएं।
5. भगवान शिव के लिए इस दिन व्रत करते हुए पूजा के दौरान ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करते रहें। पूजा की शुरुवात शिव आरती से भी कर सकते है।
और पढ़े: इस दिन से शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना Sawan, जानें किस दिन रखें व्रत और इसका महत्त्व!
6. इस व्रत के दौरान कई भक्त कुछ खाए पिए बिना निर्जला व्रत भी रखते है, जो की बेहद मुश्किल होता है। लेकिन अगर आपको निर्जला व्रत नहीं रखना तो आप उस हिसाब से व्रत के दौरान खाएं जाने वाले कुछ पदार्थों का सेवन जरूर कर सकते है। फल, दूध, घी, आलू, शकरकंद, ड्राई फ्रूट्स, साबूदाने से बने पकवान जैसे पदार्थों का सेवन आप सकते है।
7. ठीक इसी साधारण तरीके से भगवान शिव शंकर की हर सावन सोमवार (Sawan Somwar) में भक्तिभाव से पूजा करें और व्रत सफल करें। भगवान भोले नाथ आप पर जरूर अपनी कृपा बनाएं रखेंगे।
First Published: July 10, 2023 2:07 PMAshadhi Ekadashi: एकादशी के दिन रखा है व्रत? ना रहे भूखा, ट्राई करें ये स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी!