दिल का ख्याल रखने के साथ इन 5 चीजों के लिए फायदेमंद हैं प्याज!

सिर्फ रुलाता नहीं, फायदे भी देता है प्याज!

दिल का ख्याल रखने के साथ इन 5 चीजों के लिए फायदेमंद हैं प्याज!

प्याज हर घर की रसोई का एक आम हिस्सा है। इसका उपयोग सैंडविच, सूप, अचार और सब्जियों जैसी कई खाने की चीजों में किया जाता है। गर्मियों के मौसम में तो इसका उपयोग खाने में काफी बढ़ जाता है। डॉक्टर भी खाने में ज्यादा प्याज शामिल करने की सलाह देते हैं। प्याज आपको ठंडा रख सकता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तमाम गुणों से भरपूर प्याज के कई फायदे भी होते है। आज हम आपको बताएंगे कि प्याज खाने के क्या कमाल के फायदे हैं।

प्याज न सिर्फ आपके सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-एलेर्जिक, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। इतना ही नहीं प्याज में विटामिन सी, बी विटामिन और पोटैशियम भी पाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि प्याज खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

और पढ़े: Small Lifestyle Changes To Aid Your Weight Loss Journey

1. दिल का रखें ख्याल

आप अगर दिल के रोग से परेशान हैं तो आपके लिए प्याज काफी फायदेमंद साबित होगा। प्याज में फ्लेवोनोइड्स और थायोसल्फ्रेट्स पाया जाता हैं, जो कोलेस्ट्रॉल की समस्या को दूर करने में काफी सहायक होता हैं। यह लाल रक्त कोशिकाओं को एक साथ इकट्ठा होने से भी रोकता है और नसों को भी ब्लॉक होने से बचाता है। जिससे आपके दिल का रोग तो सही ही होगा साथ में हार्ट अटैक को रोका जा सकता है। कच्चे प्यार को रूटीन में शामिल करने से हार्ट अटैक जैसे रिस्क कम होते है।

2. आंखों को मिलती हैं राहत

आंखों की दिक्कत से आप परेशान हैं तो अपने खाने में प्याज जरूर शामिल करें। प्याज में सेलेनियम पाया जाता है, जोकि विटामिन ई के उत्पादन में मदद करता है। जो बदले में आपकी आंखों का ख्याल रखता है। मार्किट में पाए जाने वाले आई-ड्रॉप्स में भी आमतौर पर प्याज के रस का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप भी प्याज के रस को अपनी आंखों में रोजाना डालें और खाने में भी शामिल करे।

3. इम्युनिटी होगी स्टॉन्ग

आज के समय में लोगों में इम्युनिटी की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। जब से देश में ओमिक्रोन और कोरोना ने देश में दस्तक दी है, हर दूसरे व्यक्ति को कम इम्युनिटी की शिकायत रहती है। ऐसे में मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और विटामिन- सी जैसे गुणों से भरपूर प्याज को अपनी डाइट में शामिल करें। जो आपकी शरीर को डिजीज फ्री बनाने के साथ इम्युनिटी स्ट्रांग करने का कम करता है।

4. कैंसर रोकने में मददगार

कैंसर जैसी बीमारी के बारें में किसी भी व्यक्ति को पता चलता है तो वह सहम सा जाता है। तमाम डॉक्टर्स की दवाएं और इलाज के खर्चे तो बढ़ते ही हैं। ऐसे में आप अन्य चीजों के साथ-साथ अपनी डाइट में प्याज को भी शामिल करें। कई अभ्यासों से पता चला है की प्याज से कैंसर का धोका कम हो सकता है। प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एंटी ऑक्ससीडेंट पाया जाता है को की कैंसर को रोकने में मदद कर सकता है।

और पढ़े: Woman Shares A Paper-Towel Trick To Help You Avoid Crying While Cutting Onions, Give It A Shot!

5. त्वचा के लिए फायदेमंद

गर्मी के मौसम में जलन होने पर या किसी प्रकार की एलर्जी होने पर प्याज का प्रयोग करना चाहिए। इससे जलन से काफी हद तक राहत मिलती है। अगर आपको कोई गहरा निशान है तो आप उस जगह पर रोजाना प्याज का रस लगा सकते हैं। धीरे-धीरे आपको असर दिखने लगेगा।

प्याज खाने से अगर इतने फायदे मिल रहे है तो क्यों ना आप भी इसका इस्तेमाल करे। कुछ दिनों में ही फायदे भी सामने आ जायेंगे।

महिलाओं के लिए गुणकारी है पुदीना, मिलते है यह 6 फायदे!

First Published: February 23, 2023 7:47 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!