महिलाओं के लिए गुणकारी है पुदीना, मिलते है यह 6 फायदे!

पुदीने की पत्तियां आमतौर पर दुनिया भर में इस्तेमाल की जाती हैं। हरी चटनी बनाने से लेकर रिफ्रेशिंग मॉकटेल्स बनाने तक, यह एक ऐसी नैचुरल चीज है जिसका हर कोई कई तरह से उपयोग कर सकता है। पुदीना न केवल स्वाद, ताजगी और सुगंध का एक स्पर्श जोड़ता है बल्कि अपने औषधीय गुणधर्मों से भी आपको कई अन्य तरीकों से भी लाभ पहुंचा सकता है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए भी पुदीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम आपको पुदीने के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताएँगे जिससे महिलाओं के लिए पुदीना एक वरदान साबित हो सकता है।

1. मुहासों से राहत

महिलाएं अधिकतर अपनी त्वचा से जुडी समस्याओं से परेशान रहती है। सबसे ज्यादा तो पिम्पल्स यानी मुहासे महिलाओं के दुश्मन होते है। पुदीना मुंहासों के इलाज के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पुदीना में होने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण, यह आपकी त्वचा को मुहासों से छुटकारा दिला सकता है। पुदीने की पत्तियों में उच्च स्तर का सैलिसिलिक एसिड होता है जो मुंहासों और दाग-धब्बों से लड़ने के लिए गुणकारी माना जाता है।

2. तनाव से मुक्ति

पुदीने की सुगंध बहुत माइल्ड और शांत होती है, जिसका उपयोग तनाव को दूर करने के लिए अरोमाथेरेपी में किया जा सकता है। पुदीने की सुगंध आपके दिमाग को शांत करके आपके दिमाग और शरीर को आराम पहुंचाने में मदद करती है। पुदीने में एडाप्टोजेनिक गुण भी होते हैं जो कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित करते हैं और तनाव को कम करने में आपकी मदद करता है।

और पढ़े: Sugar Can Be An Acne Trigger, Says Masaba Gupta While Hailing Benefits Of A Sugar-Free Diet.

3. स्तनपान के दर्द से छुटकारा

स्तनपान कराने वाली माताओं को आमतौर पर निपल्स में दर्द और दरार का अनुभव होता है। इस वजह से महिलाओं के लिए स्तनपान और भी ज्यादा दर्दनाक और कठिन बन सकता है। घरेलु उपायों में पुदीने की पततितों को पीस कर त्वचा पर लगाने से स्तनपान से जुड़े दर्द से राहत मिल सकती है।

4. PCOD/PCOS में राहत

जैसे की हमें पुदीना में होने वाले गुणकारी एंटीऑक्सीडेंट्स, मेंथॉल और फाएटोन्यूट्रिशंस होते है। जिस वजह से महिलाओं को होने वाली पीरियड संबंधी समस्या PCOS में राहत मिलती है। पुदीना से बनी चाय पिने से पेट की एंठन कम होती है। इसके साथ ही पेट का फूलना भी कम हो जाता है।

5. इम्यून सिस्टम को बढ़ाये

पुदीने की पत्तियां फास्फोरस, कैल्शियम और सी, डी, ई और ए जैसे विटामिन से भरपूर होती हैं, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाती हैं। यह आपकी कोशिकाओं को किसी भी तरह के नुकसान से भी बचाता है, जिससे किसी भी पुरानी बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

6. मॉर्निंग सिकनेस को दूर करे

पेट की समस्याओं के इलाज के लिए पुदीना एक बेहतरीन उपाय है। इसलिए मॉर्निंग सिकनेस से जुड़ी समस्याएं जैसे जी मचलना, मॉर्निंग सिकनेस के इलाज के लिए भी यह एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। यह उन महिलाओं के लिए एक अच्छा उपाय हो सकता है जो प्रेग्नेंट है और अक्सर मॉर्निंग सिकनेस का अनुभव करती हैं।

और पढ़े: PCOS की समस्या में क्या दूध और डेयरी उत्पादन का उपयोग करना चाहिए बंद? जानिए क्या है सच!

पुदीना के यह गुण जानकर आप इसे इस्तेमाल करना जरूर चाहोगे। महिलाओं के लिए पुदीना हमेशा से बेहद गुणकारी साबित होता आ रहा है। इसीलिए इसका इस्तेमाल करना फायदेमंद जरूर साबित होगा।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.