Lunar Eclipse: चंद्र ग्रहण से जुड़े 6 सामान्य मिथक, जो अभी भी है कायम!
मानो या ना मानो!

भारत में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण को लोग काफी महत्त्व देते है। ऐसे ग्रहण को कई लोग मानते भी है। इन ग्रहणों के बारे में भारत में लोग तरह तरह की बातें करते है। कल यानी के 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण दिखने वाला है। पूरी दुनिया भर में दिखने वाला ये चंद्र ग्रहण कल भारत में भी लोग देख पाएंगे। हिंदू मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के बारे में भी कई मिथक है, जिसे आज के ज़माने में भी लोग मानते है। बड़े बुजुर्ग या घर की कई औरतें इस चंद्र ग्रहण के मिथकों को मानते है और घर में सभी को इनके बारे में सावधानियां बरतने कहते है। चंद्र ग्रहण देखना कई लोगों को पसंद होता है, लेकिन उनके मिथकों को मानने की बात आते ही वो इसे मानने से मुकर जाते है। चलिए जानते है ऐसे क्या बातें या मिथक है जो आज भी कायम है और लोग उनके बारे में बात करते है।
1. गर्भवती महिलाओं पर असर
गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण हो या सूर्य ग्रहण, इन्हे लेकर हमेशा अंधविश्वास और मिथकों से घिरी रहती हैं। प्राचीन हिंदू इतिहास के अनुसार चंद्र ग्रहण मां के पेट में पल रहे बच्चे पर हानिकारक प्रभाव छोड़ता है। बड़ी बुजुर्ग महिलाएं हमेशा गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें जैसे चाकू, छुरी या तत्सम वस्तुओं से दूर रहने की सलाह देते है। साथ ही ये भी माना जाता है की, गर्भवती महिलाओं ने चंद्र ग्रहण के दौरान बाहर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि इसका असर पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है।
और पढ़े: Best Lover Zodiac Signs: इन 4 राशियों के लोग साबित होते है सबसे अच्छे प्रेमी!
2. ग्रहण के दौरान खाना न खाए
हिंदू मान्यताओं में ग्रहण के दौरान भोजन से दूर रहने को कहते है। कई घरों में सुबह खाने के बाद दिन भर कुछ भी खाने नहीं दिया जाता। बच्चों को भी भूखा रखा जाता है। इसके पीछे ऐसी तो कोई वैज्ञानिक समझ नहीं है। ऐसे भी कहा जाता है की, ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणे खाने की चीजों पर गिर कर खाना ख़राब हो जाता है। इसीलिए ग्रहण के दौरान कुछ खाना नहीं खाना चाहिए। इस मिथक को भी कई लोग नहीं मानते।
3. ग्रहण ना देखे
कई घरों में किसी भी ग्रहण को देखना अशुभ माना जाता है। कई बड़े बुजुर्ग घरों के बच्चों को ग्रहण देखने से मना कर देते है। सूर्य ग्रहण में आँखों पर प्रभाव पड़ता है, इसीलिए इस ग्रहण को खुली आँखों से नहीं देखना चाहिए। लेकिन चंद्र ग्रहण को क्यों नहीं देखना चाहिए इसके बारे में कोई वैज्ञानिक व्याख्या नहीं है। सिर्फ अशुभ मानने के कारन चंद्र ग्रहण को कई घरों में देखा नहीं जाता।
4. स्नान ना करें
कुछ लोगों का मानना है की, ग्रहण के दौरान स्नान करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। शारीरिक बीमारियां भी पैदा हो सकती है। लेकिन इस बात का भी कोई वैज्ञानिक प्रमाण या तथ्य नहीं है।
5. घाव भरने में वक्त लगना
कुछ हिन्दू मान्यताएं ऐसी है की, ग्रहण के दौरान अगर किसी को चोट लगती है, तो इन घावों को भरने काफी समय लगता है। ये चोट जल्दी ठीक नहीं हो पाती है। इसीलिए जिन घरों में ऐसे मिथक माने जाते है, वहां बच्चों पर ग्रहण के दौरान अधिक ध्यान दिया जाता है। विज्ञान की बात करें तो, चंद्रमा और आपके शरीर की घाव भरने की क्षमता के बीच कोई प्रमाण नहीं है।
और पढ़े: Valentine’s Day 2023: Ladies, Here’s What Your Relationship Goals Should Be As Per Your Zodiac Sign
हिंदू मान्यताओं के अनुसार कई घरों में चंद्र ग्रहण से जुड़े इन मिथकों को आज भी माना जाता है। भले ही इन बातों का कोई वैज्ञानिक कारन ना हो, लेकिन चंद्र ग्रहण को भारत में कई घरों में अशुभ माना जाता है। क्या आप के घर में भी इन मिथकों को माना जाता है?
First Published: May 04, 2023 5:26 PM