गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी त्वचा के साथ-साथ अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखें। इस मौसम में घर पर अगर सही वेंटिलेशन न हो तो शरीर पसीने से तरबतर होने लगता है। ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना भी एक बड़ा चैलेंज होता है। इस स्थिति में अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। नहीं तो आपको पेट से जुड़ी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रोजाना अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जो इस उमस भरी गर्मी में आपके शरीर को ठंडा रख सकें। आज हम आपको बताएंगे हैं कि आप इस गर्मी में खुद को कूल रखने के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
1. पुदीना
पुदीने का सेवन करने से आप कुल तो महसूस करेंगे ही, साथ ही पूरे दिन तरोताजा भी महसूस करेंगे। रोजाना खाने में आप पुदीने की चटनी के अलावा दही, छाछ या रायते में पुदीना मिलाकर खाने के साथ ले सकते हैं। पुदीना आपके शरीर के टेम्परेचर को मेंटेन रखने का काम करेगा।
और पढ़े: गर्मियों में पसीने की बदबू से निपटने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे!
2. प्याज
प्लाज आपकी सेहत के साथ-साथ आपको कूल रखने का भी काम करता हैं। प्याज को आप रोजाना सलाद के साथ मिक्स कर के खा सकते हैं। प्लाज में विटामिन ए, बी 6, सी, ई और सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपकी सेहत को भी बेहतर बनाता है। अगर आप रोजाना प्याज खाते हैं तो आप लू से बचे रहेंगे।
3. खरबूज
खरबूज गर्मी के आपके शरीर में पानी की कमी की पूर्ति करने का काम करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स आपको एनर्जी देते हैं। इसके सेवन से आप हाइड्रेट रहेंगे साथ ही ताजगी भी महसूस करेंगे।
4. नींबू शरबत
नींबू का रस आपको कई स्वास्थ्य लाभों के साथ आपको तरोताजा भी रखने का काम भी करता है। ऐसे में आप गर्मियों में रोजाना नींबू, पानी और चीनी का बेहतरीन शरबत बना कर पी सकते हैं। इसके अलावा इसका स्वाद बेहतर बनाने के लिए इसमें स्वादानुसार नमक और जीरा पाउडर मिलाएं। नींबू पानी आपको पूरे दिन ठंडा और तरोताजा रखता है।
5. खीरा
फाइबर से भरपूर खीरे का सेवन गर्मियों में आपको कब्ज से दूर रखेगा। विटामिन के, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर से युक्त खीरा आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। ऐसे में रोजाना आप खीरे का सेवन करें और शरीर को ठंडा रखें। खीरे को आप रायते के साथ या सलाद के साथ कर सकते हैं।
6. छाछ
छाछ की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में डॉक्टर गर्मी के मौसम में इसके इस्तेमाल की सलाह देते हैं। इस उमस भरी गर्मी में आप भी अपने शरीर को ठंडा रखने के लिए रोजाना छाछ पिएं। खीरे को कद्दूकस करके छाछ में अच्छी तरह मिला लें, इसके बाद आप इसे रोजाना खाने के समय खा इसे सकते हैं। इसके अलावा आप छाछ में चीनी या नमक मिलाकर भी पी सकते हैं।
और पढ़े: 7 बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक्स जो शरीर के लिये होंगे फायदेमंद साबित, ऐसे करें तैयार!
इस बार गर्मी का मौसम जल्दी शुरू हो गया है। ऐसे में अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए आप तली भुनी चीजों से दूर रहें और हमारे द्वारा बताई गई इन ठंडी चीजों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इससे आप अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं।