गर्मियों में घर को रखना चाहते हैं ठंडा? तो अपनाएं ये 6 तरीके, गर्मी से मिलेगी राहत!

घर होगा ठंडा-ठंडा कूल!

गर्मियों में घर को रखना चाहते हैं ठंडा? तो अपनाएं ये 6 तरीके, गर्मी से मिलेगी राहत!

गर्मी के मौसम में लू और चिलचिलाती धुप से हर कोई परेशान रहता है। अगर आप घर में रहते हैं तो उमस से परेशान रहते हैं और घर के बाहर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से परेशानी का सामना करना पड़ता है। दफ्तर, कॉलेज या कही किसी काम से बाहर जाने वालों को चुभती धूप और लू का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। इस साल गर्मी का प्रकोप मार्च महीने से ही शुरू हो गया है। लोग अपने घर को ठंडा रखने के लिए एसी, कूलर और पंखे अभी से शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि बहुत से लोगों को एसी की ठंडी हवा अच्छी नहीं लगती। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप एसी के बिना भी अपने घर को ठंडा-ठंडा कूल रख सकते हैं।

1. घर पर लगाए पौधे

अगर आपके घर की बालकनी के पास पेड़ पौधे नहीं है, तो सबसे पहले वहां खूबसूरत हरे और घने पौधे लगाएं। घर की बालकनी जितनी हरी-भरी होगी आपका मन उतना ही खुश रहेगा, साथ ही घर के अंदर ठंडी हवा भी आएगी। गर्मी के मौसम में आप छोटे-छोटे पौधे भी अपने कमरे में रख सकते हैं। रोजाना इसमें पानी दें, ताकि ये मुरझाए नहीं और आपके घर को ठंडा रखे।

और पढ़े: उमस भरी गर्मी में खुद को ठंडा रखने के लिए करें इन 7 चीजों का सेवन, मिलेगी राहत!

2. खिड़कियों में लगाए आर्ट पेपर

अगर आपके घर की खिड़कियां कांच की बनी हैं तो आप उन पर आर्ट पेपर चिपका दें। इससे आपके कमरे में आने वाली धूप कम होगी और आपका घर गर्म नहीं होगा। साथ ही कई बार यह आर्ट पेपर दिखने में बेहद शानदार होते है, जिससे घर को एक यूनिक लुक आ सकता है। साथ ही घर में गर्मी भी कम होगी।

3. बर्फ के टुकड़े आएगा काम

गर्मी के मौसम में घर को ठंडा रखने के लिए सबसे अच्छा तरीका है आपका टेबल फैन। अगर आप टेबल फैन का इस्तेमाल करते हैं तो एक बर्तन में बर्फ के टुकड़े रख कर पंखें के सामने रखें। बर्फ का बर्तन रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि पंखें की हवा बर्फ से टकराकर आपके कमरे में आए। इससे आपका कमरा कूल-कूल रहेगा।

4. घर की छत में चूना लगाए

गर्मियों में अपने घर को ठंडा रखने के लिए आप अपने घर की छत को चूने से लेप सकते हैं। इसके लिए आप रात भर के लिए चूने को भिगोकर रख दें, फिर अलगी सुबह इसमें फेविकोल मिलाकर छत पर पोत दीजिए। इसे 24 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद देखें आपका कमरा कैसे ठंडा होता है। चूने से आपकी छत ठंडी रहेगी और घर का तापमान भी सामान्य बना रहेगा।

5. घर के बेडशीट बदले

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग हल्के रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं और इससे शरीर ठंडा रहता है। ऐसे में आप भी अपने घर पर हल्के रंग की बेडशीट और पर्दे लगाएं। गर्मियों के दिनों में कॉटन के बेडशीट डालना बेहद सही साबित होगा। इससे आपको अपने घर में ठंडक का अहसास होगा।

और पढ़े: गर्मियों में पसीने की बदबू से निपटने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे!

6. खस के पर्दे

गर्मियों के मौसम में अपने घर को ठंडा रखने के लिए मार्किट में मिलने वाली खस के पर्दे का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसे आप अपने घर की खिड़की या दरवाजे में लगा दें और इसे गिला कर दें। फिर देखिए आपके कमरे में ठंडी हवा आने लगेगी।

इस साल गर्मी से बचने के लिए आप हमारे द्वारा बताए इन तरीकों को आजमा सकते हैं। अगर आपके घर पर एसी या कूलर नहीं है, तो ये तरीके आपके घर को ठंडा रखेंगे। उम्मीद है ये टिप्स आपके काम आएंगे।

Photo Courtesy: Pexels

7 बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक्स जो शरीर के लिये होंगे फायदेमंद साबित, ऐसे करें तैयार!

First Published: April 05, 2023 11:14 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!