क्या है ये मशहूर आइस बाथ थेरेपी? जान ले ये 5 फायदे!

थेरेपी जो है मशहूर!

क्या है ये मशहूर आइस बाथ थेरेपी? जान ले ये 5 फायदे!

क्या आपने कभी आइस बाथ के बारे में सुना है? जी जरूर सुना होगा। कई सेलेब्स को आपने आइस बाथ थेरपी लेते हुए भी देखा होगा। हाल ही में समांथा रुथ प्रभु ने अपनी सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन के वक़्त अपनी आइस बाथिंग थेरेपी के बारे में जानकारी दी थी। साथ ही उसने तस्वीर भी साझा की थी। क्या आपको पता है आइस बाथिंग क्यों की जाती है? कोई खुद को बर्फीले पानी में क्यों ही खुद को यातना देगा? क्यों की कई मामलों में आइस बाथ मददगार साबित हुआ है। आइस बाथ से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते है। आज हम जानने वाले है आइस बाथ के उन्ही फायदों के बारे में!

अगर आप आइस बाथ करने के विचार में हैं और इसके लाभों के बारे में सोच रहे है, तो चलिए जानते है की आइस बाथ लेने से अपने शरीर को किस किस तरह के फायदे मिलते है।

1. तनाव, चिंता को करे कम

आइस बाथ शरीर को कई लाभ प्रदान करता है। इन लाभों में आइस बाथ तनाव और चिंता को भगाने का काम करता है। भले ही आप ऐसे बर्फीले पानी में बेहद ठंड महसूस कर रहे हो, लेकिन कुछ समय बाद ये आइस बाथ आपके शरीर को रिलैक्स करता है। इसके साथ ही अगर आप किसी तनाव या चिंता से ग्रस्त हो, तो आप काफी रिलैक्स महसूस करते है।

Image Courtesy: Instagram

और पढ़े: डार्क चॉकलेट और इन 4 चीजों को खाने से हो सकता है तनाव दूर, जान ले क्या है!

2. थकान की छुट्टी

आइस बाथ लेने से आपकी नर्वस सिस्टम को शांत होने में मदद मिलती है। आइस बाथ आपके शरीर के साथ ही दिमाग में चल रही कई बातों को भी शांत कर देता है। तनाव या अशांति से आप अगर सो नही पा रहे हो, तो आइस बाथ लेना आपके लिए साबित होगा। आइस बाथ लेने से नर्वस सिस्टम शांत होकर आपको अच्छी नींद आ सकती है।

Image Courtesy: Instagram

3. दर्द और सूजन से दिलाए राहत

अगर आपको किसी तरह की अंदरूनी चोट लगी हो, या शरीर पर सूजन हो, तो आइस बाथ लेना काफी अच्छा उपाय होगा। जैसे की कई बार डॉक्टर्स भी किसी सूजन से राहत दिलाने के लिए हमें बर्फ से उस जगह शेक देने कहते है, ठीक उसी तरह आइस बाथ भी गजब का काम करता है। आइस बाथ लेने से शरीर में बढ़ी सूजन कम हो जाती है और अंदरूनी चोट के दर्द को भी आराम मिलता है।

4. गर्मी से छुटकारा

गर्मियों के मौसम में अगर आप भीषण गर्मी से बेहाल हो रहे हो, आप पसीने से लथपथ हो, तो कूद को राहत दिलाने आप आइस बाथ ट्राई कर सकते है। इन दिनों बढ़ती गर्मी से सभी परेशान है। इस परेशानी से निपटने के लिए और खुद को रिलैक्स करने के लिए आइस बाथिंग बेहद शानदार उपाय है। इससे शरीर में बढ़ी गर्मी भी कम हो जाती है और आपको राहत भी मिलती है।

Image Courtesy: Instagram

5. त्वचा के लिए है लाजवाब

आइस बाथ लेने के कई फायदों में से एक सबसे जरुरी फायदा यह है की, ये आपकी त्वचा के लिए बेहद लाजवाब साबित होता है। आइस बाथ लेने से चेहरे पर आया पफीनेस या सूजन कम हो जाता है। इसके साथ ही त्वचा को टाइट करने के लिए भी ये बाथ फायदेमंद है। ऐस बाथिंग से चेहरे की झुर्रियां कम हो जाती है। साथ ही इससे ब्लड फ्लो को बढकर चेहरे पर एक बेहतरीन ग्लो भी आता है।

और पढ़े: Madonna Drinks Her Own Pee And Takes Ice Baths To Keep Fit And Look Fabulous. Erm…What?

आइस बाथ करना उतना भी आसान नहीं है जितना आप सोच रहे है। भले ही आइस बाथ करने के कई फायदे हो, लेकिन आप अपनी सेहत संभाल कर ये तरीका अपना सकते है। अगर आप ठंड या सर्दी खासी से परेशान है, या आपकी तबियत बेहद नाजुक है तो ये आइस बाथ का तरीका ना अपनाए। साथ ही अगर आप आइस बाथ लेने के बारे में सोच रहे है तो ज्यादा से ज्यादा 2 से 10 मिनट तक ही ले। इन बातों को ध्यान में रख आप अपना आइस बाथ एंजॉय करें।

Woman Found Electrocuted To Death After Phone Falls Into The Bathtub While Charging

First Published: May 17, 2023 1:37 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!