हॉट फ्लैशेस से राहत दिलाए यह 8 आसान घरेलु उपाय, जरूर करे ट्राई!

आसान है और असरदार भी!

हॉट फ्लैशेस से राहत दिलाए यह 8 आसान घरेलु उपाय, जरूर करे ट्राई!

बढ़ती उम्र की महिलाओं में मेनोपॉज से पहले या उसके बाद, हार्मोनल बदलाव होते है। इस वजह से महिलाओं के शरीर पर काफी असर पड़ता है। महिलाओं को हॉट फ्लैशेस की परेशानी से भी गुजरना पड़ता है। क्या आपको पता है क्या है यह हॉट फ्लैशेस और क्यों महिलाओं को इस परेशानी में खुद का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है? चलिए आज हम आपको बताते है महिलाओं में देखि जाने वाली यह हॉट फ्लैशेस की परेशानी आखिर है क्या। इसके साथ ही इससे निजात पाने के लिए हम कुछ आसान घरेलु उपाय बताएँगे जिससे महिलाओं को राहत मिलेगी।

बढ़ती उम्र वाली महिलाओं के शरीर में मेनोपॉज के पहले या उसके बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते है। हॉर्मोन्स के असंतुलन से यह बदलाव दिखाई देते है, जिसमे महिलाओं के शरीर का तापमान अचानक बढ़ना, चेहरा लाल होना, घबराहट महसूस होना, घुटन, बेचैनी और पसीने से लथपथ होना जैसे लक्षण सामने आते है। इस परेशानी को ही ‘हॉट फ्लैशेस’ कहते है। यह लक्षण 2 मिनट से आधे घंटे तक रह सकते है। सभी सामान्य महिलाओं में एक वक़्त के बाद यह परेशानी दिखाई देती है। अगर इस परेशानी का तुरंत इलाज नहीं किया तो इसके लक्षण बढ़ सकते है और इसका अंजाम काफी खतरनाक साबित हो सकता है। चलिए हम आपको बताते है की हॉट फ्लैशेस से रहत पाने के लिए कौन-कौनसे घरेलु उपाय करने चाहिए।

और पढ़े: “We Aren’t Going To Party For 3 Days”: Twitter Thread Shows How Little Men Understand Periods, Menstrual Leave

1. कमरे का और साथ ही शरीर का तापमान कम बनाये रखे। हो सके तो फैन, कूलर या एसी का इस्तेमाल कर कमरे और शरीर का तापमान ठंडा बनाए रखे।
2. चाय या कॉफी जैसे कैफीन युक्त पदार्थों से दूर रहे। हो सके तो बंद कर दे, और अगर पूरी तरह से इसका सेवन बंद नहीं कर सकते तो इसकी मात्रा कम कर दे।
3. अगर आप धूम्रपान करती है, या किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में रहती है जो धूम्रपान करते है, तो यह तुरंत बंद करे। धूम्रपान करना महिलाओं की सेहत के लिए भी बेहद हानिकारक साबित हो सकता है।
4. मसालेदार और गरम खाने का सेवन ना करे। जैसे की आपको पता ही है, बार बार मसालेदार या ऑयली खाने से सेहत पर बुरा असर होता है, वैसे ही महिलाओं को इससे हॉट फ्लैशेस की समस्या हो सकती है।
5. ज्यादा तंग या कसे हुए कपड़े ना पहने। टाइट कपडे पहनने से शरीर में खिंचाव सा महसूस होता है। ऐसे में शरीर को अधिक पसीना आकर बेचैनी महसूस हो सकती है।
6. सोयाबीन और सोया उत्पाद, टोफू, फ्लेक्स सीड्स, अलसी, तिल, फलियाँ जैसे फाइटोएस्ट्रोजेन से भरपूर खाद्य पदार्थों को खाने में शामिल करें।

और पढ़े: Hormonal Imbalance Or Irregular Periods Cannot Be Called Female Impotence, Rules Madras HC. Hear, Hear High Court!

7. भरपूर पानी पिए। पानी पीना शरीर से लिए बेहद जरुरी होता है। हॉट फ्लैशेस के वक़्त वैसे भी पसीने से पानी की मात्रा कम हो जाती है, इसीलिए पानी पिटे रहना चाहिए।
8. रिफाइंड कार्ब्स और चीनी का सेवन जितना हो सके कम करें। चीनी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और आप थका हुआ और चिड़चिड़ापन महसूस कर सकती हैं।

तो आप समझ ही गयी होंगी की आपको हॉट फ्लैशेस के दरम्यान किन चीजों का ख्याल रखना चाहिए। यह आसान टिप्स जरूर याद रखे और आपने ख्याल रखे।

Image Courtesy: newsinhealth

What Is A UTI? What Are Some Common Mistakes During Periods That Can Cause UTIs?

First Published: March 14, 2023 8:11 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!