महिलाओं, ज्यादा समय पेशाब को होल्ड करने से हो सकती है ये समस्याएं!

तुरंत बदले ये आदत!

महिलाओं, ज्यादा समय पेशाब को होल्ड करने से हो सकती है ये समस्याएं!

कई बार हम कुछ ऐसे कामों में फस जाते है या ऐसा कुछ कर रहे होते है जिस वजह से हमें अपनी पेशाब रोक कर रखनी पड़ती है। हर कोई समय-समय पर अपने पेशाब को रोक कर रखता है। कभी कभी यह ठीक है। लेकिन अगर आपको पेशाब रोक कर रखने की आदत हो चुकी है और आप हमेशा ऐसे कर रही है तो सावधान!!! पेशाब को रोककर रखने की आदत आपके शरीर के लिए धोकादायक है। इससे आगे चलकर आपको कुछ गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। चलिए जान लेते है इससे आगे चलकर आपको क्या समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।

अब आप कहेंगी की, पुरुषों की तरह हम कही भी जाकर खुद को राहत नहीं दे सकते। यह बात तो सही है और हम मानते भी है की महिलाओं को कई बार यह समस्या भी रहती है की पेशाब करने जगह नहीं मिलती या फिर कभी जगह मिल भी गयी तो हाइजीन का सवाल पैदा होता है। लेकिन जब आप घर में या ऐसी जगह पर हो जहाँ आपको साथ सुथरा बाथरूम उपलब्ध हो रहा हो, तो अपनी पेशाब क्यों रोके रखना है? यह आदत महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। चाहिए जानते है अपनी सु-सु को रोकने के कुछ भयानक खतरे!

और पढ़े: World Toilet Day: Women Continue To Suffer Indignity And Health Risk For Lack Of Better Sanitation. How Can We Change This?

1. गुर्दे की पथरी (यूरिन स्टोन)

यह बात तो हम सभी को पता है की अधिक समय तक और हमेशा अपनी पेशाब रोके रखने से यूरिन स्टोन होने का खतरा बढ़ सकता है। पेशाब में अक्सर यूरिक एसिड और कैल्शियम ऑक्सालेट जैसे खनिज होते हैं। इसको रोके रखने से आपके गुर्दों पर इन खनिजों का असर होने लगता है। जिससे यूरिन स्टोन जैसी समस्या पैदा होती है। यह एक दर्दनाक परेशानी है, जिससे पेट में दर्द से शुरुआत होकर और फिर ऑपरेशन तक यह परेशानी जा सकती है।

2. मूत्राशय का खिंचाव (ब्लैडर स्ट्रेचिंग)

आपको यह बात पता होनी चाहिए की पेशाब करना मानवी शरीर के लिए बेहद जरुरी होता है। लंबे समय तक नियमित रूप से पेशाब रोकने से मूत्राशय में खिंचाव पैदा हो सकता है जो की आगे चलकर और भी गहन समस्या का कारन बन सकता है। अगर आपको भी पेशाब को लंबे समय तक रोकने की आदत है, तो यह भविष्य में आपके लिए कई समस्याओं को निमंत्रण दे सकता है।

3. पेट में दर्द

आपने कभी ध्यान दिया होगा तो आपको पता चलेगा की, कभी आपने अधिक समय तक पेशाब को रोके रखा होगा तो अचानक से आपका पेट दर्द करने लगा होगा। अपनी पेशाब को बहुत देर तक रोकने से पेट और निचले हिस्से में दर्द भी हो सकता है। क्योंकि अगर आपने पेशाब को अधिक समय तक रोके रखा है तो मांसपेशियों को अधिक समय तक काम करना पड़ता है और पेशाब की बढ़ती मात्रा को बनाए रखने के लिए आपका ब्लैडर जकड जाता है। जिस वजह से आपको दर्द महसूस हो सकता है।

और पढ़े: What Is A UTI? What Are Some Common Mistakes During Periods That Can Cause UTIs?

4. यूरिन इंफेक्शन

जब आप लंबे समय तक अपनी पेशाब को रोके रखते है तो, यूरिन की जगह के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सामान्य रूप से पेशाब करने की जगह बेहद नाजुक होती है और वह कई तरह के बैक्टेरिया मौजूद होते है। अधिक समय तक पेशाब रोके रखने से यहाँ जमा होने वाले बैक्टेरिया से संक्रमण यानी के इंफेक्शन का धोका बढ़ जाता है। इसीलिए डॉक्टर्स भी यही सलाह देते है की, पेशाब अधिक समय तक रोके नहीं रखनी चाहिए।

महिलाओं की समस्या हम समझ सकते है। लेकिन थोड़ा आप भी अपनी तरफ ध्यान दे तो, भविष्य में पेशाब रोके रखने से होने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पेशाब रोके रखना बिलकुल भी उचित नहीं है। आजकल की व्यस्त जीवनशैली से बाहर निकले और पेशाब को रोके ना रखें।

Ti Toilets Are Reinventing The Concept Of Public Washrooms For Women And We Are Loving This

First Published: April 19, 2023 2:59 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!