बारिश के मौसम में मच्छरों को घर से भगाने के लिए काम आएंगे ये 5 घरेलू उपाय!

मच्छरों से मिलेगी राहत!

Get rid of mosquitoes house in rainy season: जून का महीना चल रहा है और बारिश का सुहावना मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम का हर कोई खूब लुत्फ़ उठाता है साथ ही हर तरफ हरियाली भी नज़र आती है। जिस दिन बारिश होती है तो क्या कहने, मौसम के साथ-साथ मूड भी बहुत अच्छा हो जाता है। ऐसे में अगर आप घर पर हैं या बाहर तो मच्छरों का आतंक आपको काफी परेशान करता है। कई बार मच्छरों से बचने के लिए बाजार में मिलने वाली अगरबत्ती, मच्छर मारने वाली कॉइल या मच्छर मारने वाले रैकेट का भी इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसका असर कुछ समय के लिए होता है और साथ ही यह सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में आज हम जिक्र करेंगे कि कैसे आप घरेलू तरीके से अपने घर से मच्छरों से निजात पा सकते हैं।

ऐसे छू मंतर होंगे घर के मच्छर

1. कपूर का करें इस्तेमाल

बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक बहुत तेजी से बढ़ जाता हैं, आपके अगल-बगल बगल हर जगह ये भिनभिनाते नजर आते हैं। ऐसे में आप मच्छरों को दूर भगाने के लिए घर में मौजूद कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घर की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद कर दें और कपूर को 10 मिनट के लिए घर के अंदर जला हुआ छोड़ दें। कुछ देर बाद जब आप कमरा खोलेंगे तो मच्छर भाग जाएंगे।

और पढ़े: मलेरिया से रहें कोसों दूर, घर से मच्छरों को भगाने करें यह आसान नए घरेलू उपाय!

2. मिट्टी का तेल है कारगर

मच्छरों को घर से दूर भगाने के लिए आप मिट्टी के तेल और नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए मिट्टी के तेल में नारियल का तेल और नीम का तेल मिलाएं, फिर इसमें कपूर के दो टुकड़े डाल दें। इसके बाद इस तेल को घर में रखी की लालटेन में डालकर जला दें, इससे मच्छरों से छुटकारा मिलेगा। इसका धुआं मच्छर भगाने में बहुत कारगर होगा।

3. नीम का तेल उपयोगी

नीम के पत्तों की गंध से मच्छर कोसो दूर रहते हैं। इसके लिए आप अपने हाथों और पैरों पर नीम का तेल लगा सकते हैं या फिर दीपक जलाकर कमरे में रख सकते हैं। दीपक रखने के बाद कुछ समय के लिए उस कमरे को बंद कर दें जहां अपने इसे रखा है। इससे मच्छरों से छुटकारा मिलेगा। आप चाहें तो नीम के तेल में कपूर के दो टुकड़े भी मिला सकते हैं।

4. तेजपत्ता है बेहतरीन उपाय

खाने में इस्तेमाल होने वाले तेजपत्ते से मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए बस घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लें और मिट्टी के बर्तन में तेजपत्ता जलाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर जब आप दरवाज़ा खोलेंगे तो मच्छर भाग जायेंगे। आप अपने पूरे घर में तेज पत्ता जलाकर उसका धुआं दिखा सकते हैं, इससे भी मच्छर दूर रहेंगे।

5. मच्छरदानी जरूर लगाए

मच्छरों से छुटकारा पाने का सबसे आसान और शानदार तरीका मच्छरदानी के अंदर बैठना है। इसके इस्तेमाल से मच्छर आपसे कोसो दूर रहेंगे और आपको किसी भी बीमारी का खतरा नहीं रहेगा और प्रदूषण की भी टेंशन नहीं रहेगी। रात को सोने से पहले मच्छरदानी जरूर लगाएं।

और पढ़े: 13 Home Care Tips For A Germ-Free, Happy Monsoon!

गौरतलब है कि, बारिश के मौसम में अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। कोशिश करें कि बरसात के दिनों में घर का बना खाना ही खाएं और ध्यान रखें कि आपके आसपास ज्यादा मच्छर न हों। इस दौरान मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है।

‘Yeh Ladki Pagal Hai’: Akansha Ranjan Kapoor’s Funny Hack To Kill Mosquitoes Is A Must-Try

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!