Eid 2023: ईद के खूबसूरत मौके पर घर पर बनाएं स्वादिष्ट सेवई खीर, जान ले रेसिपी!

रमजान के पवित्र महीने के बाद शव्वाल के पहले दिन ईद (Eid alFitr) का पवित्र त्योहार मनाया जाता है। रमजान के पूरे महीने में लोग रोजा रखते हैं, जिसके बाद चांद दिखने के बाद ईद का त्योहार मनाते हैं। रोजे के दिनों में लोग सुबह-सुबह सूरज निकलने से पहले सहरी देते हैं, उसके बाद शाम तक बिना कुछ खाए पिए रहते हैं। फिर शाम होते ही इफ्तार करके रोजा खोला जाता है। हर कोई रमजान के बाद शव्वाल महीने के पहली तारीख को ईद-उल-फितर का पर्व खुशियों के साथ मनाता है। इस दिन सुबह-सुबह नमाजी नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाते हैं। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, घरों को सजाते हैं और स्वादिष्ट भोजन भी बनाते हैं। ईद के मौके पर घरों घरों में बनाई जाने वाली सेवई की खीर यानी स्वादिष्ठ शीर खुरमा लोग बड़े चाव से खाते है। इस सेवई की खीर बनाने का तरीका भी काफी अलग और लाजवाब होता है। आज हम आपके साथ यही स्वादिष्ट सेवई खीर कैसे बनाते है इसकी एक आसान रेसिपी शेयर करने वाले है।

इसे बनाने का तरीका काफी आसान होता है साथ ही यह काफी स्वादिष्ट भी होता है। आइए जानते हैं इस ईद (Eid alFitr) पर कैसे बनाएं सेवई खीर।


ऐसे बनाए सेवई खीर

त्योहारों पर अगर कुछ मीठा बना लिया जाए तो उसकी खुशी दोगुनी हो जाती है। ऐसे में अगर आप इस ईद (Eid alFitr) के मौके पर कुछ अलग बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको स्वादिष्ट सेवई खीर बनाने का तरीका बताते हैं। जिसे कहते ही लोग अपनी उंगलियां चाटते रह जायेंगे। इसे बनाना काफी आसान है। आइए जानते हैं घर पर झटपट स्वादिष्ट सेवई खीर बनाने की विधि।

और पढ़े: मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया उसके फिटनेस का सीक्रेट, इन 5 डिशेस को ट्राई कर आप भी रहे फिट!

ये हैं सामग्री

1. एक पैकेट भुनी सेवई
2. एक कप मलाई
3. एक कप चीनी
4. दो चम्मच घी
5. एक कटोरी ड्राई फूड्स
6. 50 ग्राम छोटी इलाइची


ऐसे बनाए सेवई खीर

1. इस बात का ध्यान रखें कि सेवई खीर बनाते समय आपकी सेवइयां बहुत पतली होनी चाहिए जिससे आपकी खीर अच्छी बनेगी।

2. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर सेवई को भून लें, सेवई को हल्का ब्राउन होने तक इसे भुने।

3. हलकी भूरी हुई सेवई में एक कप मलाई और दूध मिला दें।

4. इसके बाद इसे करीब 20 से 25 मिनट तक अच्छे से पकाएं, दूध जितना गाढ़ा होगा सेवइयां उतनी ही अच्छी बनेंगी।

5. सेवई का दूध जब हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी मिलाएं, इसके बाद इसमें स्वादानुसार ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं।

6. अब आपकी सेवई की खीर तैयार है, इसे एक कटोरी में ड्राई फ्रूट्स के साथ अच्छी तरह सजाएं और सबको सर्व करें।

और पढ़े: Ramadan 2023: इफ्तार के लिए घर पर बनाए कीमा समोसा से लेकर टेस्टी कबाब जैसी यह 5 टेस्टी रेसिपीज!

गौरतलब है कि, ईद (Eid alFitr) के त्योहार को सभी बहुत ही खूबसूरत तरीके से मनाते हैं। मुस्लिम समुदाय में इस त्योहार के दिन घर-घर में लजीज व्यंजन बनते हैं और लोग एक-दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में आप भी ईद (Eid alFitr) के मौके पर अपने घर पर लजीज सेवई खीर बनाकर मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई यह रेसिपी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।