दिव्यांका त्रिपाठी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना करती हैं ये योग, आप भी करें ट्राई!
जाने दिव्यांका के फिटनेस का राज!

टीवी जगत की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर घर में खूब पहचान बनाई है। सीरियल बनूं मैं तेरी दुल्हन और ये है मोहब्बतें से इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी अपने फैन्स के दिलों पर राज करती हैं। लोग उनकी एक्टिंग के तो दीवाने हैं ही साथ ही एक्ट्रेस की फिटनेस के भी सभी कायल हैं। खुद को फिट रखने के लिए दिव्यांका अपना काफी ख्याल रखती हैं। 38 साल की दिव्यांका त्रिपाठी रोजाना योग करना पसंद करती हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस खुद को सुपरफिट रखने के लिए कौन-कौन सी एक्सरसाइज या योग करती हैं।
View this post on Instagram
उत्थिता हस्त पादंगुष्ठासन योग
बनू मैं तेरी दुल्हन की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी खुद को फिट और फाइन रखने के लिए उत्थिता हस्त पादंगुष्ठासन योग करती हैं। जिसका वीडियो एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस आसन को करने से आपके पैरों, टखनों और घुटनों में खिंचाव आता है, जिससे ये मजबूत होते हैं। इसके अलावा इस योग को करने से आपका शारीरिक संतुलन भी बना रहता है।
और पढ़े: शिल्पा शेट्टी की तरह खुद को फिट रखना है अब बेहद आसान, ट्राई करें यह 4 व्यायाम!
View this post on Instagram
बद्ध त्रिकोणासन
दिव्यांका त्रिपाठी रोजाना बद्ध त्रिकोणासन करना पसंद करती हैं, इससे आप फ्रेश महसूस करते हैं। साथ ही यह योग से आपके हिप फ्लेक्सर्स को भी खोलता है। बद्ध त्रिकोणासन आपके शरीर को लचीला बनाता है, पाचन में सुधार सहित इसके कई फायदे हैं। खुद को फिट रखने के लिए दिव्यांका की तरह आप भी बंध त्रिकोणासन कर सकते हैं।
View this post on Instagram
हस्त पादांगुष्ठासन
दिव्यांका त्रिपाठी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना हस्त पादंगुष्ठासन योग करती हैं। ऐसा करने से थकान दूर होती है, नकारात्मक विचार दूर होते हैं। इसके साथ ही हस्त पादंगुष्ठासन योग करने से आपका शारीरिक संतुलन बना रहता है। इसके साथ ही पैर, टखने और घुटने भी मजबूत होते हैं।
View this post on Instagram
सेतुबंधासन
दिव्यांका त्रिपाठी खुद को फिट रखने के लिए सेतुबंधासन योग भी करती हैं। इस योग से पाचन क्रिया में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म लेवल भी बना रहता है। यह योग थकान, कमर दर्द, चिंता और सिरदर्द जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है। इसके साथ ही सेतुबंधासन योग करने से रीढ़ की हड्डी का लचीलापन बढ़ता है।
View this post on Instagram
डांस
दिव्यांका त्रिपाठी इन योगा के अलावा खुद को फिट रखने के लिए डांस करना भी पसंद करती हैं। डांस करने से न सिर्फ शरीर में निखार आता है बल्कि चेहरे पर भी ग्लो आता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और शरीर से पसीना आता है, जिससे आप अच्छा महसूस करते हैं।
View this post on Instagram
और पढ़े: क्या आप जानना चाहते है पलक तिवारी के फिटनेस का राज? ये है उसका डाइट प्लान!
गौरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी टीवी जगत की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सक्रिय रहती हैं और अपने फिटनेस सीक्रेट्स भी साझा करती हैं। ऐसे में अगर आप भी दिव्यांका त्रिपाठी जैसी फिटनेस चाहते हैं तो एक्ट्रेस के इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। उम्मीद है यह जानकारी आपके काम आएगी।
TMF: दिव्यांका त्रिपाठी के कास्टिंग काउच को मना करने पर उससे इस भाषा में हुई थी बात!
First Published: May 03, 2023 7:46 PM