Baisakhi 2023: सिख समुदाय के लिए बेहद खास है बैसाखी का पर्व, ऐसे होती है नए साल की शुरुआत!

खुशियों भरा सिख त्यौहार!

Baisakhi 2023: सिख समुदाय के लिए बेहद खास है बैसाखी का पर्व, ऐसे होती है नए साल की शुरुआत!

बैसाखी (Baisakhi 2023) का त्योहार सिख समुदाय में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बैसाखी के पर्व की अलग ही धूम देखने को मिलती है। इस साल बैसाखी 14 अप्रैल यानी शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि साल 1699 में इस दिन सिखों के 10वें गुरु यानी गुरु गोबिंद सिंह ने पवित्र खालसा पंथ की स्थापना की थी। हर साल परंपरागत रूप से यह त्योहार सिख समुदाय के लोग फसल पकने की खुशी में भी मनाते हैं।

इस दिन लोग गुरुद्वारों में भी पूजा करने जाते हैं। सिख समुदाय के लोग एक-दूसरे को भोजन खिलाने के लिए लंगरों का भी आयोजन करते हैं। इस दिन कड़ा प्रसाद यानी गेहूं का हलवा भी परोसा जाता है, जिसे एक मीठी शुरुआत का प्रतीक कहा जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी बैसाखी (Baisakhi 2023), इस दिन का शुभ मुहूर्त और क्या है इसका महत्व।

बैसाखी पर्व का शुभ मुहूर्त

हर साल बैसाखी का पर्व मेष संक्रांति के दिन मनाया जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, इस साल बैसाखी का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा। बैसाखी संक्रांति का मुहूर्त दोपहर 3:12 बजे है। इस दिन नई फसल के आने की खुशी में नए कपड़े, आभूषण पहने जाते है और पूरी आस्था के साथ यह पर्व मनाया जाता है।

और पढ़े: Sonakshi Sinha, Vijay Varma, Zoya Akhtar Roar In Style For Dahaad On The Berlin Film Festival Red Carpet

बैसाखी पर्व का महत्व

मान्यता के मुताबिक, बैसाखी पर्व की शुरुआत साल 1699 में की गई थी, जब सिखों के 10वें और अंतिम सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बताया जाता है कि इस दिन गुरु गोबिंद सिंह ने सभी लोगो को मानवता का पाठ पढ़ाया, जाति समुदायों के बीच और उच्च और निम्न समुदायों के बीच के अंतर को समाप्त करने का उपदेश दिया। इसके अलावा बताया जाता है कि, बैसाखी के दिन सिख साम्राज्य का प्रभार महाराजा रणजीत सिंह को सौंप दिया गया था, जिन्होंने एक राज्य की स्थापना की थी। तब से बैसाखी का त्योहार सिखों के बीच एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाया जाता है।

धार्मिक महत्त्व के अलावा बात करें तो यह दिन कृषि से भी जुड़ा हुआ है। बैसाखी कृषि पर्वों में से एक है जिसे नई फसल के आने की खुशी में भी मनाया जाता है और इस दिन की खुशी भी किसानों में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन लोग जल्दी शुभ उठकर स्नान करने के बाद गुरूद्वारे में अपना मत्था टेकने जाते हैं। इसके बाद कुछ लोग इस दिन लंगर खिलाते हैं और अपने परिवार के साथ खूब खुशी मानते हैं। बैसाखी के दिन कढ़ी, मीठे पीले चावल, केसर फिरनी, कड़ा प्रसाद और कई तरह के पंजाबी व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

और पढ़े: Alaya F Enjoys Her Disney Princess Moment At The Marrakech Film Festival

गौरतलब है कि, हमारे देश में हर त्योहार की धूम बखूबी देखने को मिलती है। किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का त्योहार हो, हर कोई इसे धूमधाम से मनाता है। ऐसे में आप भी बैसाखी का त्योहार अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ खूब शानदार तरीके से मनाएं और खुश रहे। आपको और आपके परिवार को हमारी ओर से बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Image Courtesy: Twitter/ Pixabay

Hanuman Jayanti 2023: ऐसे मनाएं हनुमान जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और इस दिन का महत्त्व!

First Published: April 13, 2023 12:14 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!