तपती गर्मी में हीट स्ट्रोक या लू से है बेहाल, आप भी अपनाएं ये 5 उपाय!

लू को ऐसे करें छू!

तपती गर्मी में हीट स्ट्रोक या लू से है बेहाल, आप भी अपनाएं ये 5 उपाय!

गर्मियों का मौसम की शुरुआत हो गई और इस बार अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने चरम पर हैं। गर्म हवा के थपेड़ों और बढ़ते तापमान के चलते लोग काफी परेशान भी नजर आते है। इस मौसम में सेहद खराब होने के साथ-साथ लू लगने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है, खासकर जो लोग ऑफिस के काम से बाहर निकलते है या किसी वजह से बाहर जाना होता है उन्हें इसका खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आज हम जिक्र करेंगे की कैसे इस बढाती गर्मी में हीट स्ट्रोक यानी लू से बचा जा सकता हैं। आइये जानते हैं गर्मियों में लू से बचने के ये खास तरीके।

1. बाहर निकलने से बचें

गर्मी के मौसम में तेज हवा और चिलचिलाती धूप काफी तकलीफ देती है। ऐसे में हीट स्ट्रोक यानी लू से बचने की कोशिश करें, अपना सारा काम घर के अंदर ही करें, बाहर जाने से बचने की कोशिश करें। शाम ढलने के बाद ही बाहर जाने का प्लान बनाएं।

और पढ़े: गर्मी में चेहरे को हाइड्रेट रखने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खें, चेहरा दिखेगा खिला खिला!

2. कपड़ो का सही चयन

कपड़ो का सही चयन बेहद जरूरी होता है चाहे वो सर्दी का मौसम हो या गर्मी का। गर्मियों में बाहर निकलने से पहले ढीले कपडे ही पहनें ताकि उनमें हवा लगती रहें। ध्यान रहे कि गहरे रंगों की जगह हल्के सूती कपड़े ही पहनें। इससे आपको किसी प्रकार की उलझन नहीं होगी होगी और आप लू के खतरें से बचे रहेंगे।

3. सेहत का ख्याल रखें

गर्मी के मौसम में आप घर से ज्यादा हैवी खाना खाकर नहीं निकले। कोशिश करें कि फल या कुछ हल्का आहार ही डाइट में शामिल करें। इसके अलावा रोज सुबह घर से निकलते समय एनर्जी ड्रिंक जैसे ठंडा पानी, शरबत, आम पन्ना या शिकंजी पिएं। इससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

4. जौ का आटा हैं उपयोगी

जौ का आटा आपको लू से बचाने के लिए मदद करता है। इसके लिए जौ के आटे का पेस्ट बनाकर नहाने से पहले अपने शरीर पर लगाएं। इसे कम से कम आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह सूख जाए। सूखने के बाद ठंडे पानी से नहा लें। इससे हीट स्ट्रोक का असर कम होता है। इसके अलावा आप कच्चे आम का पन्ना बनाकर भी पी सकते हैं।

5. खीरे का करे सेवन

गर्मियों में जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें, इसके लिए खीरा बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन ए, बी और के से भरपूर खीरा आपके शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। ऐसे में जितना हो सके गर्मियों में खीरे का सेवन करें, इससे लू का खतरा भी कम हो जाता है और आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

और पढ़े: प्रेगनेंसी में गर्मी से कैसे निपटे? इन 5 तरीकों से महिलाओं को मिल सकती है राहत!

गौरतलब है कि, गर्मियों में टेम्परेचर अभी और बढ़ेगा ऐसे में आपको खुद का और अपने परिवार का बचाव करना चाहिए। ऐसे में लू से बचने के लिए हमारे द्वारा बताये गए इन उपायों को जरूर फॉलो करें। उम्मीद हैं हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपके काम आएगी।

Image Courtesy: Healthkart

What Is Double Cleansing And Why You Should Be Doing It In Summer?

First Published: April 21, 2023 6:34 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!