दिल या पेट ही नहीं इन 5 चीजों के लिए फायदेमंद है अंजीर, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ!

अंजीर करेगा आपको सुपरस्ट्रॉन्ग!
दिल या पेट ही नहीं इन 5 चीजों के लिए फायदेमंद है अंजीर, जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ!

पोषक तत्वों से भरपूर फिग यानी अंजीर एकमात्र ऐसा फल है जिसे फ्रेश फल के रूप में भी खाया जाता है और सूखा कर भी। सूखने के बाद यह फल और भी गुणकारी हो जाता है। यह उन फलों में से एक है जिसको ड्राई फ्रूट में भी शामिल किया जाता है। अंजीर में फाइबर, फोलेट, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व शामिल होते हैं। आप अपने सुबह के नाश्ते में या अन्य ड्राई फूड्स के साथ अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इस फल में दिल और पेट की समस्या के साथ-साथ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पाए जाते हैं। ऐसे में आज आपको हम बताएंगे अंजीर के ऐसे फायदों के बारे में जो आपको सेहतमंद बनाएगा।

अंजीर इन चीजों के लिए फायदेमंद

बता दें, अंजीर विटामिन ए, सी, के, बी के साथ पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर एक मीठा फल है। इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा होती है, साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट का भी बेहतरीन स्रोत है, जिस कारण यह लोगों के लिए काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि अंजीर किन स्वास्थ्य लाभों से भरपूर है।

और पढ़े: क्या आपको कोलेस्ट्रॉल है? जानिये नारियल का दूध आपके लिए सही है या नहीं!

1. हड्डियां होंगी मजबूत

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति हड्डियों और मांसपेशियों की समस्या से जूझ रहा है। अंजीर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। अंजीर में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है, जो उन्हें टूटने से, कमजोर होने से बचाता है।

2. दिल का रखें ध्यान

एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंजीर खून में ट्राइग्लिसराइड के लेवल को बहुत कम कर सकता है। इसमें पानी में घुलनशील फाइबर पेक्टिन भी होता है, जो जमा कोलेस्ट्रॉल को घोल देता है। इससे हार्ट अटैक की संभावना कम हो जाती है। इसके अलावा अंजीर में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड गुण भी होते हैं, जो आपके दिल यानी हार्ट को सुपर हेल्दी रखने में मदद करता हैं।

3. डायबिटीज से राहत

आज के समय में डायबिटीज की समस्या लोगों में आम हो गई है। ऐसे में डायबिटीज पेशंट को अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। जानकारी के अनुसार, साल 2003 में एक स्टडी में देखा गया कि अंजीर एक्सट्रैक्ट खून में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन ई के लेवल को नार्मल रखने में मदद करता हैं जो डायबिटीज ट्रीटमेंट में मदद कर सकता हैं।

4. पेट का रखें ख्याल

अंजीर में पाया जाने वाला फाइबर अपने पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है। पेट में दर्द या ऐंठन होने की स्थिति में अंजीर का इस्तेमाल कर सकते है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए 2-3 अंजीर को रातभर के पानी में भिगोकर रख दें और अगली सुबह इन्हें खा लें। ऐसा अगर आप रोजाना करते हैं आपके पेट की समस्या कम हो जाएगी।

और पढ़े: Ever Heard Of Shampoo Rotation? This Simple Technique Is The Key To Beautiful, Healthy Hair

5. इम्यूनिटी होगी मजबूत

कम इम्युनिटी की शिकायत करने वाले लोगों को अंजीर का सेवन जरूर करना चाहिए। यह फल रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूर करने का काम करता है, साथ ही यह आपकी त्वचा और बाल को भी स्वस्थ रखेगा। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा पाई जाती है जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

दिल का ख्याल रखने के साथ इन 5 चीजों के लिए फायदेमंद हैं प्याज!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!