आज पूरी दुनिया में विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) मनाया जा रहा है। अंडा पसंद होने वाले, अंडा खाने वालों के लिए ये तो सबसे खुशनुमा दिन होगा। अंडे को बस उबल कर ऐसे ही खाओ, उसका ऑमलेट बनाओ, या फिर अंडा करी बनाओ, अंडा किसी भी रूप में बेहद टेस्टी ही लगता है। बस टेस्टी होने के अलावा भी अंडा शरीर के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। प्रोटीन से भरपूर अंडा खाने की सलाह तो डॉक्टर्स भी देते है। कई घरों में रोजाना बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी नाश्ते में उबला हुआ अंडा या हाफ फ्राई खाने मिलता है। वही विश्व अंडा दिवस (World Egg Day) पर आज हम अंडे से बनी बेहद टेस्टी और हेल्दी एग बाइट्स की रेसिपी जानेंगे।
एग बाइट्स एक ऐसा स्नैक्स है जो आप सुबह नाश्ते में या शाम के नाश्ते में बना कर खा सकते है। अंडे से बनी ये रेसिपी खाने में तो लाजवाब है ही, साथ बनाने में भी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए बस 10 से 15 मिनट और बन गया आपका लाजवाब टेस्टी एग से बना ये स्नैक्स। इस स्नैक्स से भूक भी मिटटी है और आपका मन और पेट दोनों तृप्त हो जाएंगे। तो चलिए जानते है एग बाइट्स की यम्मी रेसिपी।
और पढ़े: Overnight Chia Pudding Recipe: ऐसे बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट चिया पुडिंग रेसिपी!
सामग्री
5 अंडे
काली मिर्च
नमक
हल्दी
गरम मसाला
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
कटा हुआ प्याज
कटा हुआ धनिया
कटा हुआ गाजर
कटी हुई शिमला मिर्च
कटा हुआ आलू
तेल
ऐसे बनाएं एग बाइट्स
1. सबसे पहले तो एक पैन में 2 चम्मच तेल गरम कर ले।
2. जैसे ही तेल गरम हो जाए, उसमे कटा हुआ प्याज डालें और अच्छे से भून ले।
3. प्याज अच्छे से भुनने के बाद उसमे कटी हुई सभी सब्जियां मिला ले और अच्छे से फ्राई कर ले।
4. अब इन सब्जियों में स्वादानुसार नमक, गरम मसाला, हल्दी, काली मिर्च डाल कर इसे अच्छे से मिक्स कर दे और धीमी आंच पर सब्जियों को पकने दे।
5. सब्जियां अच्छे से पकने के बाद गैस बंद कर दे और सब्जियों को बगल में रख दे।
6. एक कटोरे में अंडों को फोड़ कर उन्हें एकसाथ अच्छे से फेंट ले और इसमें भी थोड़ी काली मिर्च और नमक डालें।
और पढ़े: गुड़ के हलवे से खट्टे ढ़ोकले तक, इस Paryushan Parv पर घर में बनाए ये लाजवाब रेसिपीज!
7. फेटे हुए अंडों में पकाई हुई सब्जियां डाले और अच्छे से मिक्स कर दे।
8. गैस पर अप्पे का पैन रखते हुए उसपर अच्छे से तेल लगा ले और अंडे का मिश्रण उसमे डालें, पैन को ढक दे।
9 जैसे ही आपको लगे की इन एग बाइट्स की एक बाजु अच्छे से पक गई है, उन्हें उल्टा कर दे और थोड़ी देर तक पका ले।
10. इन एग बाइट्स को प्लेट्स में निकाल कर बाकि सारे एग मिश्रण के बाइट्स बना ले और सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
घर में अंडे से बनाई जाने वाली ये एक बेहतरीन डिश साबित हो सकती है, जिसे बच्चों के साथ ही बाएं को भी खाकर मजा आ जाए। तो क्या आप इस डिश को अपने घर पर ट्राई करना चाहेंगे?

