अधिक पानी पिने से महिला को हुआ Water Poisoning, जानें क्यों हुई अस्पताल में भर्ती!

चुनौती लेना पड़ा भारी!

अधिक पानी पिने से महिला को हुआ Water Poisoning, जानें क्यों हुई अस्पताल में भर्ती!

स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर हमेशा पानी पिने और हाइड्रेट रहने की सलाह देते है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से कई तरह की समस्याओं का सामना शरीर को करना पड़ता है। लेकि कनाडा में रहने वाली एक महिला, जिसका नाम मिशेल फेयरबर्न (Michelle Fairburn) है, उसे पानी पिने की वजह से अस्पताल में जाना पड़ा। एक सोशल मीडिया चैलेंज की वजह से कनाडा में रहने वाली महिला ने 12 दिनों तक रोजाना 4 लीटर पानी पिया, जिस वजह से वह Water Poisoning की शिकार हुई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। लगातार जरुरत से अधिक पानी पिने की वजह से इस महिला के शरीर में सोडियम की कमी हो गई और वह बीमार पड़ गई। चलिए जानते है क्या था ये चैलेंज और असल में इस महिला के साथ हुआ क्या?

और पढ़े: Shilpa Shetty ने ट्राई किया Tissue Roll Catch Challenge; कहा, “बहुत मुश्किल था!”

कनाडा में रहने वाली एक महिला, जो की एक TikToker है, हाल ही में उसने ये खुलासा किया की, अधिक पानी पिने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। कनाडा में रहने वाली मिशेल फेयरबर्न ने वायरल ‘75 HardSocial Media Challenge में हिस्सा लिया था। इस चैलेंज में 75 दिनों तक रोजाना नियमित रूप से एक गैलन (लगभग चार लीटर) पानी पीना शामिल है। मिशेल ने चुनौती के तौर पर 12 दिनों तक लगभग चार लीटर पानी पिया। मिशेल फेयरबर्न ने एक टिकटॉक वीडियो में अपने इस भयानक अनुभव के बारे में हाल ही में खुलासा किया है। इस चुनौती के रूप में अधिक तौर पर पानी पीने से वह अस्वस्थ महसूस करने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। टोरंटो में रहने वाली उसकी मां को ये मामला Water Poisoning का लगा।

क्या है Water Poisoning?

एक अमेरिकन रिसर्च के अनुसार, Water Poisoning एक ऐसी स्थिति है जो अधिक पानी पिने से हो सकती है। इसका परिणाम काफी घातक साबित हो सकता है। इस बारे में बात करते हुए मिशेल ने कहा की, जब वह रात को सोने जाती थी, तब उसे बिलकुल भी अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और वह बाथरूम जाने के लिए रात में कई बार उठ जाती थी। इसके साथ ही मिशेल इस वजह से खाना भी नहीं खा पा रही थी, उसे मिचली आ रही थी, कमजोरी महसूस हो रही थी।

और पढ़े: Twitter Praises Margot Robbie’s Fitness After She Beats Barbie Co-Star Ryan Gosling In A Plank Challenge!

गौरतलब है की, आजकल सोशल मीडिया पर ऐसी कई तरह की अजीबोगरीब चुनौतियां ली जाती है। कभी आइस टब चैलेंज, तो कभी रोने का चैलेंज, जिस वजह से लोगों पर इसका भारी असर पड़ता दिखाई दे रहा है। लेकिन हमेशा एक बात ध्यान में रखनी चाहिए की, ऐसी कुछ चुनौतियों से आप अपनी जिंदगी को दाव पर लगा सकते है। तो अगर आप भी ऐसी कुछ सोशल मीडिया की चुनौती लेने के विचार में है तो 10 बार सोच ले।

Indore’s Asmi Jain Creates App That Helps With Eye Injuries, Wins Apple’s Swift Student Challenge!

First Published: July 31, 2023 3:00 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!