इस नई तस्वीर में एकदूसरे की बाँहों में खो गए है Sonam Kapoor और Anand Ahuja, देखें एक झलक!
लग रहे प्यारे!

बॉलीवुड की फैशनिस्टा के नाम से पूरी दुनिया में पहचानी जाने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का फैन फॉलोइंग काफी बड़ा है। पिछले साल एक प्यारे से बेटे की माँ बनी सोनम कपूर अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ शादी के बाद सोनम लंदन में स्थाईक हो गई। फिलहाल वह अपने पति और बेटे के साथ लंदन में ही रह रही है। सोनम हमेशा अपने पति आनंद आहूजा और बेटे वायु (Vayu) के साथ प्यारी प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है। कुछ समय पहले ही सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति आनंद आहूजा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखने के बाद आपका दिल भी दोनों के बीच का प्यार देख पिघल जाएगा।
View this post on Instagram
कई सालों तक एकदूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में सोनम और आनंद ने एकदूसरे से शादी कर ली। आपको बता दे की आनंद आहूजा लंदन के एक बड़े बिजनेसमैन है। इसीलिए शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन चली गई और वही रहती है। साल 2022 में सोनम और आनंद ने अपने बेटे वायु का इस दुनिया में स्वागत किया। वही पिछले महीने 20 अगस्त को सोनम कपूर और आनंद ने अपने बेटे वायु का पहला जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया। सोनम ने कुछ समय पहले अपने पति आनंद के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर वायु के जन्मदिन के दौरान खींची गई थी, जो काफी प्यारी है। अपने पति को बाँहों में जखड़े सोनम उसपर प्यार लुटाती नजर आ रही है।
और पढ़े: Want To Style Statement Dupattas This Raksha Bandhan? Allow Sonam Kapoor To Inspire You
View this post on Instagram
सोनम ने ये प्यारी सी तस्वीर शेयर कर लिखा है की, “मेरा सबकुछ!” इससे मानों यूँ लगता है की, एक्ट्रेस अपने पति के प्यार में डूबी जा रही है और उनका रिश्ता और भी गहरा होते जा रहा है। इस तस्वीर में सोनम ने मस्टर्ड कलर का खूबसूरत कॉटन अनारकली सूट पहना हुआ है। आनंद आहूजा भी क्रीम कलर का कुर्ता पहने पत्नी की बाँहों में प्यार से खो गए है। सोनम और आनंद की इस तस्वीर पर कई लोगों ने अपना प्यार बरसाया है। कई लोगों ने इस प्यारी तस्वीर पर हार्ट के इमोजी भेजे है, तो कई लोग लिख रहे है की, ये बेहद प्यारी तस्वीर है। इसके साथ ही सोनम की बहन रिया कपूर ने भी अपने बहन को मिस करते हुए कमेंट की है की, वह अपने बहन और जीजा के साथ ही अपने भांजे वायु जिसे वह गोलगप्पा कहती है, उन्हें मिस कर रही है। सोनम के पति आनंद ने भी पत्नी की इस प्यार भरी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है की, हर पल के साथ ये दुनिया बेहतरीन बनती जा रही है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
और पढ़े: Janhvi और Sonam Kapoor के बिना ही मनाई Arjun Kapoor ने राखी; Anshula, Khushi, Shanaya, Rhea भी आए नजर!
साल 2018 में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने पुरे रीती रिवाज के साथ धूम धाम से शादी की। वही पिछले साल इस प्यारे जोड़े ने अपने बेटे वायु का इस दुनिया में स्वागत किया। वही प्रेगनेंसी के बाद अब सोनम ने फिरसे फिल्मों की तरफ अपना रुख मोड़ लिया है और हाल ही में वह OTT की फिल्म ब्लाइंड में नजर आई थी।
First Published: September 07, 2023 4:51 PM