Priyanka Chopra की बेटी Malti Marie ने दोस्तों के साथ बिताया खेलकूद भरा दिन, देखें तस्वीरें!
तस्वीरें है बेहद क्यूट!

इंटरनैशनल आइकॉन कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) फिलहाल अपने परिवार के साथ समय बिताती नजर आ रही है। कभी अपने पति सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के कॉन्सर्ट में नाचती दिखाई देती है तो तभी अपने बेटी के संग एक्ट्रेस घूमती फिरती नजर आती है। अपने इंस्टाग्राम पर हर वक्त एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपनी बेटी मालती मैरी (Malti Marie) की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में प्रियंका की लाड़ली अपनी माँ के साथ और दोस्तों के साथ खेलती नजर आ रही है। इन तस्वीरों को देख फैन्स का दिल पिघल रहा है।
View this post on Instagram
बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड में भी काफी मशहूर एक्ट्रेस बन चुकी है। एक्ट्रेस हमेशा अपने परिवार की, अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती है। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ऐसी ही प्यारी प्यारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है, जिसमे वह उसकी बेटी मालती मैरी के साथ खेलती नजर आ रही है। इस प्यारी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही है। इसके साथ ही प्रियंका ने और दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमे उसकी लाड़ली मालती मैरी अपने दोस्तों के साथ एक गोल बीएड में बैठे खेल रही है। सभी बच्चे एकदूसरे के साथ मिलकर खेलते कूदते नजर आ रहे है। मालती मैरी और उसके दोस्तों की ये प्ले डेट काफी प्यारी है।
और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की ‘परफेक्ट मॉर्निंग’, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी मालती मैरी की प्यारी तस्वीर!
दूसरी एक तस्वीर में प्रियंका की बेटी मालती मैरी और उसके दोस्त साइकलिंग का मजा उठाते नजर आ रहे है। आपको बता दे की, साल 2018 के दिसंबर महीने में बैंड जोनस ब्रदर्स के सिंगर निक जोनस के साथ शादी करने के बाद प्रियंका अमेरिका के लॉस एंजेल्स में स्थाईक हो गई। वही इस जोड़े ने साल 2022 में सरोगेसी के द्वारे अपनी बेटी मालती मैरी का इस दुनिया में स्वागत किया। वही अपनी बेटी को प्रियंका और निक काफी समय देते है। साथ ही बेटी की परवरिश में कोई कमी ना हो इसलिए दोनों हमेशा काफी ध्यान देते नजर आते है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
और पढ़े: Priyanka Chopra लंदन में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिखी पिकनिक मनाते!
View this post on Instagram
हाल ही प्रियंका चोपड़ा उसकी स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल (Citadel) में नजर आई थी। वही एक्ट्रेस जल्द ही Love Again और बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा (Jee Le Zara) में भी नजर आने वाली है।
First Published: September 14, 2023 12:21 PMप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी को दिया खास गिफ्ट, देखे क्या है तोहफा!