प्रियंका चोपड़ा की ‘परफेक्ट मॉर्निंग’, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी मालती मैरी की प्यारी तस्वीर!

बेटी के साथ हुई एक्ट्रेस की सुबह खास!
प्रियंका चोपड़ा की ‘परफेक्ट मॉर्निंग’, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी मालती मैरी की प्यारी तस्वीर!

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड जगत तक में अपने कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। हालांकि इन सबके बीच प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मां होने की पूरी ड्यूटी निभा रही हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहती हैं और बेटी मालती मैरी के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, इसी बीच आज सुबह उन्होंने हमेशा की तरह बेटी मालती की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

हाल ही में न्यूयॉर्क में Met Gala में शिरकत करने और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव अगेन’ के प्रीमियर के बाद अब ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन बेटी मालती मैरी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मालती की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मालती मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं और वह लाइट ब्लू कलर की खूबसूरत फ्लोरल नाइट ड्रेस पहने दिख रही हैं। तस्वीर में मालती का साइड व्यू नजर आ रहा है जिसमें वो बिस्तर में बैठी हुई हैं। साथ ही इस तस्वीर में बाहर का नजारा भी दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में ‘परफेक्ट मॉर्निंग..’ लिखा है।

और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम की पहचान को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताई ये दिलचस्प बात!

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले देसी गर्ल ने अपनी बेटी का एक क्यूट वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस बेटी मालती को न्यूयॉर्क सिटी के सेंट्रल पार्क में घुमाने ले जाती हैं। मालती बेबी वॉकर में पार्क में घूमते हुए काफी खुश नजर आती है। बेबी वॉकर में बैठे-बैठे वो खुशी से खिलखिलातीं हैं, पैर हिलाकर अपनी खुशी का इजहार भी करती हैं। साथ ही मालती की खिलखिलाहट सबका दिल जीत रही है। इस वीडियो को शूट करते समय प्रियंका भी मुस्कुराती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो वह हाल ही में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थियेट्रिकल वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थीं। इस सीरीज में एक्ट्रेस एक जासूस का किरदार निभा रही हैं। इसके बाद अब एक्ट्रेस जल्द ही एक्टर इदरिस एल्बा और जॉन सीना के साथ अपनी अगली फीचर फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा प्रियंका अब लंबे समय के बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। प्रियंका जल्द ही फिल्म मेकर फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में दिखाई देंगी। जी ले जरा में प्रियंका के साथ एक्ट्रेस कैफ और आलिया भट्ट भी नजर आएंगी।

और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी को दिया खास गिफ्ट, देखे क्या है तोहफा!

गौरतलब है कि, सिटाडेल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने काम में कितना भी बिजी हो लेकिन अपने मां होने का फर्ज बिलकुल नहीं भूलती हैं। एक्ट्रेस जैसे ही खाली होती है अपनी बेटी संग टाइम स्पेंड करने का कोई मौका छोड़ने के चांस नहीं लेती हैं। प्रियंका आए दिन अपनी बेटी मालती मैरी की प्यारी-प्यारी तस्वीरें अपने चाहने वालों और फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं।

Malti Marie’s First Easter Was All About Twinning With Mom Priyanka Chopra And Gorging On Chocolate Eggs!

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!