Maggi के पकोड़े से लेकर ऑमलेट तक; घर पर बनाएं ये टेस्टी रेसिपी, पेट के साथ मन भी भरेगा!
तो हो जाए गर्मागर्म मैगी?

बारिश का मौसम और मैगी (Maggi) का साथ हो, तो वाह क्या बात हो! बाहर हो रही तूफान बारिश, ठंड और किचन में बन रही गर्मागर्म मैगी की मसालेदार खुशबु एक अलग ही मजा जीवन में लाती है। सच कहें तो बारिश हो रही हो और गर्मागर्म मैगी बने तो कौन ही इसको मना कर सकता है भला। सिर्फ मैगी ही क्यों, आजकल तो मैगी से बने कई स्वादिष्ट पकवानों को खाने का मौका मिलता है। होटल के साथ साथ घर पर भी कई लोग मैगी पर एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई देते है। लेकिन एक बात तो है, की मैगी से आप कोई भी डिश बना ले, उससे पेट और मन दोनों भर जाते है। बाहर मिलने वाली चीज मैगी, मसाला मैगी जैसी चीजें अब लोग घर पर ही बनाते है। तो क्यों ना आज हम भी ऐसी ही मैगी से बनी कुछ स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई करें?
मैगी पकोड़े
मैगी की तरह ही स्वादिष्ट और लजीज पकवान है मैगी के पकोड़े। बारिश के मौसम में चाय के साथ खाने के लिए हर घर में गर्मागर्म पकोड़े बनाए जाते है। वही आप मैगी के पकोड़े भी बना सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले तो मैगी बना लेनी है। फिर पकोड़े के लिए जैसे बेसन का बैटर बनाते है वैसे ही बनाना है। बेसन में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, अजवाइन, नमक, चाट मसाला और पानी डालते हुए अच्छे से मिला दे। मैगी नूडल्स का छोटा गोला बना कर बेसन के बैटर में डुबो कर गर्म तेल में फ्राई करें। सुनहरा होने तक पकोड़ों को तलें और टोमैटो कैचप के साथ सर्व करें।
और पढ़े: तुलुगु सुपरस्टार Mahesh Babu हेल्दी रहने के लिए नाश्ते में खाते है ये डिश, जान ले रेसिपी!
मैगी ऑमलेट
मैगी खाने का ये बेहद अलग और स्वादिष्ट तरीका है। अगर आप नॉनवेजिटेरियन है या आपको अंडा खाना पसंद है तो ये मैगी पकवान आपको जरूर पसंद आएगा। सबसे पहले तो आप एक स्टोव पर मैगी बनाने के लिए रख दे। फिर दूसरी तरफ एक कटोरे में दो अंडे फोड़कर डालें। उसमे प्याज, हरी मिर्ची, टमाटर और चाहिए तो शिमला मिर्च अच्छे से बारीक काट कर मिलाएं। इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, नमक, चाट मसाला, हल्दी मिलाएं और पैन में थोड़ा तेल गरम करते हुए उसमे ऑमलेट की तरह फैलाएं। जैसे ही ऑमलेट पकने लगता है, उसमे एक साइड बनी मैगी डाले, ऊपर कैसा हुआ चीज डालें। दूसरे कोने से ऑमलेट निकाल कर मैगी पर डालें और पैन से निकाले। प्लेट में सर्व कर गर्मागर्म खाएं।
और पढ़े: Jackie Shroff ने बनाया ये बेहद स्वादिष्ट बैंगन का भरता, जान ले वायरल हुई रेसिपी!
मैगी सूप
बारिश के मौसम में गर्मागर्म सूप मिल जाए तो जिंदगी में बहार आ जाए! हैं ना? मनचाऊ सूप, टमाटर सूप तो आप सभी ने पिए होंगे। आज हम आपको मैगी सूप की टेस्टी रेसिपी बताएंगे। इसके लिए आपको चाहिए कटी हुई सब्जियां जिसे आपको पानी में उबले रखना होगा। गाजर, बिन्स, मटर को पानी में उबाल ले। पैन में तेल गरम करते हुए उसमे कटा प्याज और कटा कैबेज डाले, साथ में अदरक लहसुन के कटे टुकड़ें डालें और अच्छे से मिलाएं। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, मैगी नूडल्स, मैगी मसाला, स्वादानुसार नमक, टोमेटो सॉस, शेजवान सॉस, सोया सॉस, विनेगर मिलाएं और फिर पानी डालते हुए इसे उबलने दे। उबली हुई सब्जियां और कटा धनिया मिला कर मिला कर गर्मागर्म सर्व करें।
मैगी से बनी ये शानदार रेसिपी आप सभी को पसंद आएगी। इसे खा कर घर पर बच्चों के साथ ही बड़ों का भी मन और पेट दोनों तृप्त हो जाएंगे।
Image Courtesy: Pinterest, YouTube
First Published: July 19, 2023 3:55 PMलोगों को लगा Uorfi Javed बना रही कुरकुरे से ड्रेस, लेकिन निकली रेसिपी; देखें क्या बनाया!