Hariyali Teej: जान ले त्यौहार की तिथि, महत्व और शुभ मुहर्त, यहां मिलेगी पूरी जानकारी!

Hariyali-Teej-Significance-Shubh-Muhurat-puja-vrat-auspicious-festival-married-women

हरियाली तीज (Hariyali Teej) एक ऐसा त्यौहार है, जो देश के कोने कोने में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। भले ही इस त्यौहार के बारे में लोगों को ठीक से जानकारी नहीं है, लेकिन सुहागन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का महत्त्व काफी बड़ा होता है। इस साल पुरे देश में हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाई जाएगी। हरियाली तीज का त्यौहार हिंदू सुहागन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। पति की लंबी आयु के लिए सुहागन महिलाएं ये व्रत और पूजा रखती है। इस त्यौहार के बारे में और इस दौरान रखे जाने वाले व्रत के बारे में आज हम आपको ऐसी बातें बताएंगे, जिससे आप भी ये व्रत रख सकेंगी। चलिए जान लेते है हरियाली तीज का व्रत, पूजा और शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी!

Image Courtesy: India Today 

क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज?

उत्तर भारत में खास कर हरियाली तीज का काफी महत्त्व होता है। आज पुरे भारत में यह त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है। पति की सलामती और लंबी आयु के लिए सुहागन महिला खास कर की ये व्रत रखती है। लेकिन अविवाहित लड़कियां और महिलाएं भी मनचाहे जीवनसाथी की कामना करने के लिए ये व्रत कर सकती है।

और पढ़े: Hariyali Teej: इस त्यौहार के मौके पर बॉलीवुड की इन हसीनाओं से ले साड़ी Inspiration!

भगवान शिव शंकर और देवी पार्वती के मिलन के खुशी में हरीयाली तीज मनाई जाती है। इस दिन सुहागन महिलाएं साज शृंगार कर के, हरे रंग की साड़ी या कपडे परिधान करते हुए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते है और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। कोई कोई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत भी रखती है।

महत्त्व और तिथि

यह त्यौहार अधिक मास सावन के महीने में बारिश के मौसम के दौरान आता है, जब वातावरण हरा-भरा होता है। इसलिए इसे हरियाली तीज कहा जाता है। इस दिन मंदिरों को रोशनी और फूलों से सजाया जाता है और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा कर उन्हें प्रसाद चढ़ाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज अगस्त के 19 तारीख को आई है। हरियाली तीज की तिथि 18 अगस्त को रात 8 बज कर 01 मिनट से शुरू हो जाएगी और 19 अगस्त को रात 10 बज कर 19 मिनट पर समाप्त होगी।

और पढ़े: Parineeti Chopra, Sara Ali Khan And More Stars To Help You Style Red On Day 7 Of Chaitra Navratri

हरियाली तीज के दिन महिलाएं सुबह उठ कर हरे रंग की साड़ी या कपडे पहने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है। इस दिन सुहागन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती है, भगवान को घी का दिया लगाकर फूल चढाती है। खीर या मीठे का प्रसाद भी भगवान को चढ़ाया जाता है। आप सभी को हरियाली तीज की ढेर सारी शुभकामनाएं।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.