करने जा रहे है शादी? लव या अरेंज मैरेज के लिए Relationship Coach ने बताएं इन 10 नियमों का जरुर करें पालन!
रिश्ता बनाना है सफल? तो जरूर पढ़े!

शादी एक ऐसा पवित्र रिश्ता है, जिसे लोग अपने मरते दम तक निभाते है। अपने पार्टनर के साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए शादी के बंधन में बंध जाते है। कई बार ये शादियां घरवालों की मर्जी से अरेंज की जाती है, तो कई बार लोग अपना साथी खुद चुनते हुए लव मैरेज का सहारा लेते है। शादी कैसी भी हो, लव या अरेंज, लेकिन शादी को निभाना सबसे ज्यादा जरुरी होता है। वही रिलेशनशिप कोच जीविका शर्मा (Relationship Coach Jeevika Sharma) ने शादी के लिए कुछ जरुरी नियम बताएं है, जिन्हे जानने के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार से जीवन बिता सकते है।
1. भरोसा
दोनों पार्टनर्स के बीच भरोसा होना चाहिए और यह कभी भी डगमगाना नहीं चाहिए। विश्वास के बिना शादी, चाहे लव हो या अरेंज, कभी सफल नहीं होगी। दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे के प्रति वफादार रहकर विश्वास बनाए रखना चाहिए।
2. फाइनेंस
चाहे अरेंज मैरिज हो या लाइव मैरिज, दोनों पार्टनर्स को अपने फाइनेंस को अच्छे से मैनेज करने की जरूरत होती है। शादी में बांधने से पहले ही दोनों को एक दूसरे की इनकम और बचत के बारे में पता होना चाहिए। इसके सतह ही खर्चों के बारें में एकदूसरे से बात भी करनी चाहिए।
और पढ़े: Exclusive: Indian Matchmaking की Sima Taparia ने मर्दों को सपोर्टिव पति बनने की दी टिप्स, जरूर पढ़े!
3. घर के कामों का बटवारा
शादी अगर दो लोग कर रहे है, घर के खर्चे भी दोनों मिल के संभाल रहे है, तो घर का काम क्यों एक ही करें? दोनों पार्टनर्स को घर के कामों का साथ मिल कर ध्यान रखना चाहिए। घर के कामों का दोनों पार्टनर्स के बीच बराबर से बटवारा होना चाहिए।
4. समय
एक कामियाब रिश्ता निभाने के लिए हमेशा अपने जीवनसाथी के लिए समय निकलना महत्वपूर्ण होता है। अपने पार्टनर को जानने पहचानने के लिए एकदूसरे के साथ समय बिताना जरुरी है।
5. परिवार
शादी के बाद भले ही लड़कियां पति के घर जाती है, अपने अपने ससुराल एक रिश्ते संभालती है। ठीक वैसे ही लड़कों को भी अपने ससुराल वालों का ख्याल रखना चाहिए। परिवार को सँभालने से रिश्ते भी मजबूत होते है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाना चाहिए।
6. ससुरालवालों का ख्याल
कभी भी अपने ससुराल वालों की आलोचना न करें। उनके साथ अपने माता-पिता के समान व्यवहार करें, उन्हें समय दें और उनसे नियमित रूप से मिलें, बात करें, उनकी खैरियत जानें।
7. झगडे
कहते है, रिश्ते में झगडे होने से प्यार बढ़ता है। लेकिन कई बार झगडे इतने बढ़ जाते है की बात तलाक तक पहुँच जाती है। बेहतर है की एकदूसरे के साथ अनबन से बचें। झगड़ों के बीच उन बातों को सामने न लाएं, जो आप दोनों के बीच अतीत में हुए थे। इससे रिश्ता ख़राब हो सकता है।
8. बातें ना छुपाएं
चाहे जो भी हो, लेकिन अपने पार्टनर से कोई भी बात न छुपाएं। चाहे वह आपके पिछले रिश्ते के बारे में हो या कुछ और। अगर वह बात आपके साथी को पता होनी चाहिए, तो आप जरूर उन्हें वह बता दे। इसे छुपाने से झगड़ा हो सकता है और रिश्ता भी टूट सकता है। बातें छुपाना अपने साथी से झूठ बोलने के बराबर है।
9. सच बोलने के लिए ना ले सहारा
अपने पार्टनर के साथ किसी भी बात को शेयर करने के लिए आपको खुद से तैयार रहना चाहिए। ना की शराब या किसी और नशीले पदार्थों का सेवन कर मन की बात बोलनी चाहिए।
और पढ़े: कैसे करें शादी के शुरुवाती दिनों में अपने पार्टनर के साथ एडजस्ट? Relationship Coach ने दी ये सलाह!
10. माफ़ी
रिश्ते में कई बार छोटे मोटे झगड़ें तो होते ही रहते है। बहस होने से कुछ कड़वे बोल भी मुँह से निकल सकते है, जिससे पार्टनर का दिल टूट सकता है। लेकिन ऐसी छोटी मोटी बातों के लिए एकदूसरे को माफ़ कर देना चाहिए।
एक रिश्ता तभी ही सफल हो सकता है जब दोनों पार्टनर्स एकदूसरें के साथ सामान व्यवहार करें और ऊपर बताएं सभी नियमों का पालन करें।
First Published: October 05, 2023 6:20 PMExclusive: Indian Matchmaking Fame Sima Taparia Shares Tips On How To Be A Relationship Green Flag!