Exclusive: Indian Matchmaking की Sima Taparia ने मर्दों को सपोर्टिव पति बनने की दी टिप्स, जरूर पढ़े!
जरूर आएगी काम!कहते है इस दुनिया में जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है। हर एक जोड़ी ऊपर से ही बनकर आती है और जमीन पर यही लोग एकदूसरे से मिलते है। लेकिन जमीन पर उन्हें मिलाने का काम भी लोग करते है, और इन्ही लोगों में से एक है टीवी का जानामाना व्यक्तित्व सीमा आंटी यानी सीमा तपारिया (Sima Taparia)। मैचमेकिंग क़्वीन सीमा आंटी के नाम से दुनियाभर में मशहूर हुई सीमा तपारिया हाल ही में Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में मेहमान बन कर आई और उन्होंने हमारे साथ काफी बातें की। साथ ही उनके मैचमेकिंग के कौशल के बारे में भी सीमा जी ने चर्चा की। सिर्फ इतना ही नहीं, सीमा तपारिया ने मर्दों को सलाह भी दी, जो की हर एक इंसान के लिए लागू होती है।
View this post on Instagram
Netflix के शो इंडियन मैचमेकिंग (Indian MatchMaking) से रातोंरात सुपरस्टार बनने वाली सीमा तपारिया को आज के दिन कौन नहीं जानता। उन्होंने आजतक 10, 000 से ऊपर शादियां करवाई है। इस शो में वह कई रिश्तें जोड़ती नजर आती है। शादियों के लिए लड़का और लड़कियों को मिलवाने वाले और साथ ही उनके परिवार को भी साथ लाने वाले लोग इस दुनिया में कम नहीं है। लेकिन सीमा आंटी की तो बात ही कुछ और है। अगर आपने सीमा तपारिया का ये मैचमेकिंग शो देखा हो तो आपको उनके स्कील्स पर कभी शक नहीं होगा। सीमा आंटी ऐसी जोड़ियां बनाती है जो शायद ऊपरवाला भी नहीं बना सके। सीमा तपारिया के इस शो ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इसके साथ ही सीमा आंटी एक हाई प्रोफाइल मैट्रीमोनी कंपनी चलाती है, जिसकी मदद से वह लोगों की शादी करवाती है। हाल ही में सीमा आंटी ने हमारे होस्ट सिद्धार्थ अलम्बयन के साथ बातें की और साथ ही शादीशुदा मर्दों के लिए 100 टका खरी सलाह भी दी।
View this post on Instagram
और पढ़े: Exclusive: लोगों के तानों को अनसुना कर अपने बेटे पर पूरा ध्यान देती है Gauahar Khan, कहा “मैं बच्चे के लिए सबकुछ..!”
सीमा की शादी अरेंज मैरेज हुई थी, उसके पति अनूप तपारिया से उनका स्वाभाव काफी अलग था। लेकिन पहले जिस तरह से शादियां होती थी, ठीक उसी तरह से सीमा और उनके पति ने यह शादी सफल बनाई। साथ ही सीमा ने अपने सपोर्टिव पति अनूप तपारिया के बारे में भी बात की और कहा की वह उनके लिए काफी मायने रखते है। क्यों की उनके कामियाबी के पीछे उनके पति का बहुत बड़ा हाथ था। सीमा के पति ने हर कदम पर उनका साथ दिया, उनके लिए मानो वह शक्ति स्तंभ है। आज वह जो कुछ भी है वह अपने पति और बेटियों की वजह से है। एक रूढ़िवादी, कंजर्वेटिव फैमिली में होकर भी सीमा के पति ने उसका हमेशा साथ दिया जिस वजह से आज वह इतने बड़े मुकाम पर पहुँच पाई है।
View this post on Instagram
इसके साथ ही सीमा मर्दों को एक अच्छी सलाह भी दी। सीमा कहती है की, जब भी कोई मर्द किसी लड़की से शादी करें, तो सबसे पहले उसे उस लड़की का सम्मान करना सीखना चाहिए, औरतों का सम्मान करना चाहिए। इस बारे में खुद के पति अनूप तपारिया का उदहारण देते हुए सीमा ने कहा की, उनके पति भी उनका सम्मान करते है और हर मर्दक को ऐसे ही करना चाहिए। साथ ही मर्दों को अपनी पत्नी की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए, उसकी तकलीफों को समझकर लेना चाहिए, उसे क्या अच्छा लगता है क्या नहीं ये समझकर लेना चाहिए। सम्मान के बारे में आगे कहते हुए सीमा जी कहती है की, एक लड़की आपसे शादी कर आपके घर आती है, इसीलिए आपको ही उसकी ख़ुशी की परवाह करनी चाहिए।
View this post on Instagram
और पढ़े: Exclusive: Jasmine Bhasin Shares All The Things Men NEED To Do To Be Better Feminist Allies!
View this post on Instagram
सीमा का मानना है की, एक औरत को जीवन में प्यार, सम्मान, प्रेरणा की जरुरत होती है और वह शादी के बाद उसका पति ही उसे दे सकता है। इसके साथ उन्होंने उनके जीवन के बारे में कई राज खोले। जानने के लिए Hauterrfly के The Male Feminist का नया एपिसोड जरूर देखें!
Exclusive: Jasmine Bhasin Shares Red And Green Flags To Look Out For In A Guy. Ladies, Take Notes!