आजकल की दुनिया में लोगों को कई बार प्यार में धोखा मिलता है। काफी कम ऐसे खुशनसीब लोग होते है जिन्हे पहली नजर में उनसे प्यार होता है, जो उन्हें जीना सीखा देते है, खुद पर विश्वास करना सीखा देते है। कुछ ऐसी ही कहानी है विराली मोदी की, जिनको ऐसे लगता था की उनके विकलांग होने की वजह से लोग उनसे कभी भी प्यार नहीं करेंगे या उनका सम्मान नहीं करेंगे। विराली का ये दृष्टिकोण बदल देने वाले इंसान बने क्षितिज नायक ने। Hauterrfly के The Man Behind के नए एपिसोड में, विराली मोदी (Virali modi) और क्षितिज नायक (Kshitij Nayak) की ये अनोखी प्रेम कहानी सुन आपकी आँखों में भी आंसू आ जाएंगे।
आजकल दुनिया बदल गई है। पहले की तरह महिलाएं सिर्फ घूँघट या बाल बच्चों में उलझी नहीं रहती। कई महिलाएं ऊंची शिक्षा हासिल कर अपने पैरों पर खड़ा होकर दिखाती है और अपने जीवन में सफलता साहिल करती है। कई बार इन महिलाओं को उनके घर वाले या पति ही मदद करते है और प्रोत्साहन देते नजर आते है। कुछ ऐसा ही रिश्ता बना विराली मोदी और क्षितिज नायक के बीच। बचपन में हुए एक हादसे में विराली अपने चलने की क्षमता खो बैठती है। जिस पल को परिवार वालों ने साथ छोड़ा, तब विराली एक डेटिंग एप से मिली अपने प्यार क्षितिज नायक से। कुछ दिनों तक दोनों ने एकदूसरे से बात की, और मिलने का फैसला किया। जब विराली और क्षितिज पहली बार एकदूसरे से मिले तब उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। विराली का आत्मविश्वास, दुनिया की तरफ देखने का नजरिया, उसका स्वतंत्र स्वाभाव, कुछ कर दिखाने की काबिलियत क्षितिज को भा गई और वह उसे अपना दिल दे बैठा।
और पढ़े: The Man Behind: This Son Helped His Mom Find Her Passion For Fashion!
हालाँकि, दोनों का शादी का फैसला सिर्फ उन दोनों का था। उसी दौरान क्षितिज ने अपनी मां से अपने शादी की बात की। विराली ने हमेशा की तरह लोगों के मन की बात समझ कर ये सोच लिया था की बात उसकी विकलांगता पर अड़ी रहेगी, क्षितिज की मां उसे आसानी से स्वीकार नहीं करेगी। कोई भी अपने बेटे के लिए विकलांग लड़की घर नहीं लाना चाहेगी ये बात विराली ने अपने जहन में बसा ली थी। लेकिन यहाँ बात कुछ और ही हुई। क्षितिज की मां जब विराली से मिली, तब उन्होंने उसकी कहानी सुनी। क्षितिज की मां ने एक बार भी विराली को उसकी विकलांगता पर कुछ बुरी बात नहीं कही। विराली से मिलने के बाद तुरंत क्षितिज की मां ने उन दोनों को जल्द से जल्द शादी करने के लिए कह दिया। और इसी बात पर विराली भी क्षितिज की मां और उसे अपना बना चुकी थी।
जिस विकलांगता पर करीबी रिश्तेदार या परिवार वाले विराली को केवल एक बोझ समझ रहे थे और बात बात पर इसका एहसास भी उसे दिलाते थे, वही क्षितिज और उसकी मां ने चंद लम्हों में विराली को अपना बना लिया और साथ ही जीवन को सकारात्मकता से देखने का एक आत्मविश्वास भी उसमे भर दिया।
और पढ़े: ‘The Man Behind’ Episode 7: ऑटिज्म के वजह से माँ छोड़ गयी साथ, पिता ने ही दिया माँ और बाप दोनों का प्यार!
क्षितिज से मिलने के बाद विराली खुद पर और भी ज्यादा यकीन करना सीख गई है और अपने जीवन में काफी आगे पहुँच गई। आज विराली एक मोटिवेशनल स्पीकर है, वह मॉडलिंग भी करती है। क्षितिज और विराली की ये प्यार भरी कहानी देखने के लिए Hauterrfly के The Man Behind का ये नया एपिसोड जरूर देखें!