Ganesh Chaturthi 2023: चॉकलेट के साथ इन चीजों का इस्तेमाल कर घर पर बनाएं Eco Friendly गणेश मूर्ति!
खूबसूरत मूर्ति बनाएं घर पर!साल में लोग जिस त्योहार का सबसे ज्यादा और बेसब्री से इंतजार करते रहते है, वह गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) का खास त्यौहार जल्द ही आने वाला है। गणेश भक्त इस त्यौहार के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर देते है। आजकल के जमाने में लोग गणेश मूर्ति लेते वक्त कई बार सोचते है। जिस POP की मूर्ति हम खरीदते है, उससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुँचता है। अगर आप भी यही सोच रखते है, तो क्यों ना आप घर पर ही इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति (Eco Friendly Ganesha idol Making) क्यों नहीं बना लेते? अगर आपके मन में भी यही बात है, तो चले हम आपकी मुश्किल और भी आसान कर देते है। इस गणेश चतुर्थी के समय आप घर पर ही खूबसूरती से इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बना सकते है।
इन चीजों से बनाएं इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति…
1. मिट्टी
POP से बनने वाली गणेश मूर्ति से पर्यावरण को काफी हानि पहुँचती है। इसीलिए पिछले कुछ सालों से गणेश भक्त पर्यावरण का ख्याल रखते हुए मिटटी से बनी मूर्ति घर लाने की तरफ काफी ध्यान दे रहे है। अगर आप भी ये बात सोच रहे है तो क्यों ना मिटटी से घर पर ही आप खूबसूरत गणेश मूर्ति बनाएं? इसे बनाने के लिए आपको मिट्टी और पानी को अच्छे से मिलाकर उसे आटे की तरह गूंथना है, और याद रखें की ये नॉन स्टिकी हो। फिर भगवान गणेश के विविध अंगों को बना लेना है अंत में उन्हें जोड़ लेना है। गणेश मूर्ति के अंगों को जोड़ने के लिए टूथपिक या छोटी लकड़ियों का इस्तेमाल करना है और अंत में मूर्ति को अच्छे से आकर देना है। इको फ्रेंडली रंगों से इस मूर्ति को अपने मनचाहे रंग देने है और इसे सजाना है।
और पढ़े: Cute Ganesh Chaturthi Decor Ideas To Bring Home That Festive Cheer!
2. अखबार के कागज और आटा
आपको सुन कर हैरानी होगी की आप अखबार के कागज और आटे से आपकी पसंदीदा इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बना सकते है। अखबार के कागज को छोटे छोटे टुकड़ों में काट ले और उसे पानी में भिगोए रखें। भिगोए कागज को मिक्सी में पीस ले और अधिक पानी निचोड़ कर इसमें आटा मिक्स करें। इसमें 2 कप पानी मिला कर अच्छे से गैस पर पकाएं और उसमे नींबू निचोड़ कर डालें। जब तक ये आटें जैसा नहीं बनता तबतक इसे पकाएं और ठंडा होने के बाद अच्छे से गूंथ ले। अब इसे अपने पसंदीदा आकर की गणेश मूर्ति का रूप दे और मनपसंद रंगों और साधनों से सजाएं।
और पढ़े: Can We Please Talk About How OTT Bollywood’s Fashion Was At The Ambani Ganesh Chaturthi Celebrations? We Can’t Relate!
3. चॉकलेट
यह गणेश मूर्ति बनाने का एक बेहद लाजवाब तरीका है, जिसे आप विसर्जन के बाद भी प्रसाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते है। ढेर सारा डार्क चॉकलेट ले और उसे गर्म पानी में बर्तन रखते हुए पिघलाएं। गणेश मूर्ति बनाने का ढांचा खरीद कर उसमे ये पिघला हुआ चॉकलेट, जेम्स की गोलियां और आपको चाहिए वह चॉकलेट डाल कर फ्रिज में रख दे। ढांचा ठंडा होने के बाद आप इसमें से चॉकलेट की गणेश मूर्ति निकाल सकते है। डेढ़ दिन के गणपति के लिए आप ये चॉकलेट की मूर्ति जरूर रख सकते है। इसे दूध में विसर्जित कर लोगों में ये दूध प्रसाद की तरह बाँट सकते है।
अगर आप घर में ही गणेश मूर्ति बना कर पर्यावरण की रक्षा करना चाहते है, तो घर पर ही आसान तरीकों से इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बना कर आप ये त्यौहार मजे से अपनों के साथ मना सकते है।