टेलीविजन का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 17 दर्शकों का मनोरंजन करने का एक मौका नहीं छोड़ रहा है। वही इस शो में शामिल हुए सभी कंटेस्टेंट्स एकदूसरे से कभी झगड़ा करते नजर आते है तो कभी उनमे एकदूसरे के प्रति प्यार नजर आता है। वही इस शो में हमेशा लोगों से बात बात पर बहस करने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) को हाल ही में उसके पति नील भट्ट (Neil Bhatt) और इतर घर के सदस्यों से एक खास सरप्राइज मिला। आपको बता दे की, एक्टर नील भट्ट और उनके को-कंटेस्टेंट्स ने मिलकर ऐश्वर्या शर्मा को उसके शादी की सलगिरा पर बेहद प्यारा सरप्राइज दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे सभी सदस्य और नील भट्ट मिलकर ऐश्वर्या को सरप्राइज देते नजर आते है।
गुम है किसी के प्यार में के एक्टर्स ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट असल जिंदगी में पति पत्नी है। साल 2021 में 30 नवंबर को निल भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने एकदूसरे से शादी कर ली थी। दोनों एकदूसरे के प्यार में पागल है। आज उनकी शादी को 2 साल पुरे हुए है। फिलहाल दोनों पति पत्नी Bigg Boss 17 में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आ रहे है। वही सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में निल भट्ट और उसके को-कंटेस्टेंट्स (मन्नारा चोपड़ा, ईशा मालवीय, मुनव्वर फारुकी, सभी, समर्थ) ऐश्वर्या शर्मा को उनकी शादी की 2री सालगिरह पर सरप्राइज देते नजर आ रहे है। इस वीडियो में नील ने ऐश्वर्या के आँखों पर पट्टी बांधते उसे पूल के पास लेके जाते नजर आ रहा है। उनके पीछे सारे सदस्य भी खड़े हो जाते है। सब ने मिलकर ऐश्वर्या के लिए एक खास सरप्राइज रखा था, जिसमे फूल और केक नजर आ रहा है।
निल जैसे ही ऐश्वर्या के आँखों की पट्टी खोल देता है, वही पीछे से सभी सदस्य जोर से ‘हैपी एनिवर्सरी’ चिल्लाते हुए नजर आ रहे है। पति निल भट्ट और इतर सदस्यों से मिला ये खास तोहफा देख ऐश्वर्या खुशी के मारे चौंक गई। उसे ये तोहफा इतना पसंद आया की उसने अपने पति निल भट्ट को गले से लगा लिया। इसके साथ ही उसने इतर सभी सदस्यों का शुक्रिया भी अदा किया। निल भट्ट को वह कहती है की वह नाइट वेयर में है और इसी में आप लोगों ने उसे सरप्राइज दिया।
और पढ़े: Bigg Boss 17: Khanzaadi पर भड़क उठी Aishwarya Sharma, सजा के तौर पर खाने पर भी लगा दी रोक!
ऐश्वर्या भले ही दूसरे सदस्यों के साथ हमेशा बहस करने में लग जाती है, लेकिन कई सदस्यों के दिल के करीब भी है। अपनी पत्नी पर प्यार बरसाने का निल भट्ट एक मौका नहीं छोड़ते। देखते है Bigg Boss 17 का नया एपिसोड और क्या क्या लेकर आता है।