Bigg Boss 17: Khanzaadi पर भड़क उठी Aishwarya Sharma, सजा के तौर पर खाने पर भी लगा दी रोक!

खानजादी को नहीं मिलेगा खाना?
Bigg Boss 17: Khanzaadi पर भड़क उठी Aishwarya Sharma, सजा के तौर पर खाने पर भी लगा दी रोक!

टेलीविजन का सबसे विवादित शो Bigg Boss 17 की रंगत दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है। इस शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) लोगों के मन में जगह बनाने में जरूर कामियाब हुई हो, लेकिन एक और कंटेस्टेंट है जिसके गुस्से के बारे में लगातार चर्चाएं होती रहती है। वह कंटेस्टेंट है ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma)। Bigg Boss 17 के घर में हर किसी के साथ झगड़ा करते हुए ऐश्वर्या शर्मा नजर आती है। कभी अंकिता लोखंडे, कभी उसके पति विक्की जैन (Vicky Jain), कभी अपने ही पति निल भट्ट (Neil Bhatt) से ऐश्वर्या की बहस हो जाती है। वही Bigg Boss 17 के हालिया प्रोमो में भी आप ऐश्वर्या को खानजादी (Khanzaadi) के साथ जोर जोर से झगड़ा करते हुए देख सकते है। यह झगड़ा इतना बढ़ जाता है की, ऐश्वर्या खानजादी के खाने पर ही रोक लगा देती है।

Bigg Boss 17 का नया प्रोमो कुछ समय पहले ही रिलीज हो गया है। इस प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा और खानजादी को एक-दूसरे से बहस करते हुए देखा जा सकता है। यह बहस इतनी बढ़ जाती है की, ऐश्वर्या शर्मा खानजादी को ‘बेशर्म’ कह देती है और खाना खाने पर रोक ही लगा देती है। इसके साथ ही काटती सब्जियां भी उसके पास से दूर लेकर जाती है। इस प्रोमो में नजर आ रहा है की, खानजादी अपने ना किए हुए घरेलु कामों की वजह से अपने सह-कंटेस्टेंट्स से भीड़ गई थी। इस बारे में ऐश्वर्या शर्मा ने उसे सुनना शुरू कर दिया, वही खानजादी भी ऐश्वर्या को चिढ़ाती और उससे बहस करती नजर आई। खानजादी के इस बर्ताव पर ऐश्वर्या का गुस्सा और ही बढ़ गया और उनकी बहस अगले पड़ाव पर पहुँच गई, जहाँ ऐश्वर्या शर्मा ने उसके खाना खाने पर रोक लगा दी।

इस मामले में ऐश्वर्या के पति निल भट्ट और विक्की जैन बीच में पड़ते हुए नजर आ रहे है। लेकिन ऐश्वर्या उसकी एक न सुनते हुए खानजादी को 4 बातें और सुनाई। ऐश्वर्या और खानजादी के झगडे के बीच और कोई भी नहीं पड़ा। जब घर के अन्य सदस्यों ने बातचीत की की, वह अपने घरेलू कर्तव्यों का पालन नहीं कर रही है, तब ऐश्वर्या ने खानजादी को भोजन देने से इनकार कर दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, ऐश्वर्या ने खानजादी को अपना खाना खुद से तैयार करने के लिए भी कहा। इसके साथ ही दूसरों ने बनाया खाना खाने के बारे में बता करते हुए ऐश्वर्या ने खानजादी को बेशर्म भी कह दिया। खानजादी को लेकर अपने पति निल भट्ट को भी चिल्लाती हुई नजर आई।

और पढ़े: Bigg Boss 17: Aishwarya Sharma के झगड़ालू बर्ताव से Ankita Lokhande हुई परेशान, कहा “बदतमीज!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टीवी के इस मशहूर रियलिटी शो का 17 व सीजन इस 15 अक्टूबर को शुरू हुआ है, जिसे सलमान खान होस्ट करते नजर आते है। वही इस शो में सभी कंटेस्टेंट्स लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हुए भी नजर आ रहे है।

Bigg Boss 17 में Ankita Lokhande की माँ के साथ “बदतमीजी” करने पर नेटिजेन्स ने Vicky Jain की माँ की ली क्लास!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!