भोजपुरी अदाकारा Monalisa ने अपनी ननद Riya Singh को जन्मदिन पर खास तरीके से दी बधाइयां!

ननद - भाभी की जोड़ी हो तो ऐसी!

भोजपुरी अदाकारा Monalisa ने अपनी ननद Riya Singh को जन्मदिन पर खास तरीके से दी बधाइयां!

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी मोनालिसा का फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ा है। अपनी अदाओं से एक्ट्रेस ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वही कुछ समय पहले ही मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। जिसमे वह अपनी सबसे करिबी दोस्त रिया सिंह (Riya Singh) को जन्मदिन पर बधाइयां देते हुए दिखाई दे रही है। आपको जान कर हैरानी होगी की रिया सिंह मोनालिसा की ननद है, मोनालिसा के पति और एक्टर विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) की बहन है। मोनालिसा रिया को अपनी सबसे करीबी दोस्त मानती है और उसके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस अपनी ननद के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने ना सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही काम किया है, बल्कि हिंदी टीवी सीरियल, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, बंगाली जैसी कई भाषाओ में भी काम किया है। आज मोनालिसा के लिए काफी खास दिन है, क्यों की आज एक्ट्रेस की सबसे करीबी दोस्त रिया सिंह का जन्मदिन है। रिया सिंह मोनालिसा की सबसे करीबी दोस्त होने के आलावा उसके पति विक्रांत सिंह की बहन भी है। मोनालिसा और उसकी ननद रिया सिंह का रिश्ता बेहद ख़ास है और वह दोनों एकदूसरे को अपनी सबसे करीबी अच्छी दोस्त मानती है। मोनालिसा ने रिया सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर उसके जन्मदिन के मौके को बेहद खास बना दिया है। बेड पर लेटे हुएमोनालिसा और रिया एकदूसरे के संग अच्छा समय बिताती नजर आ रही है।

और पढ़े: श्रद्धा कपूर के गाने ‘शो मी द ठुमका’ पर कमर मटकती दिखी भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा, वायरल हुआ ये वीडियो!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

रिया सिंह के साथ तस्वीरें शेयर कर मोनालिसा उसे जन्मदिन की बधाइयां देते हुए लिखती है की, तुम्हारे जन्मदिन के मौके पर तुम्हारे लिए खुशी, प्यार और ढ़ेर सारा केक! साथ ही हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए मोनालिसा रिया को अपना बेस्टफ्रेंड भी कहती है और साथ ही अपना प्यार भी जताती है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने ग्रे कलर के बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही है तो उसकी ननद रिया ब्लैक कलर के साधारण से ड्रेस में खूबसूरत दिख रही है। दोनों भी बिना मेकअप किए बेहद सुंदर लग रही है। मोनालिसा अपनी ननद रिया के काफी करीब है। दोनों एक दूसरे के साथ हमेशा तस्वीरें या वीडियो पोस्ट करते रहते है। अपने पति विक्रांत के साथ ही मोनालिसा ननद रिया के साथ भी मजे करती हुई नजर आती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

और पढ़े: गर्मियों में कूल दिखना चाहती है तो ट्राई करें भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा के ये शानदार आउटफिट्स!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

मोनालिसा और उसकी ननद रिया के बीच का ये प्यार देखते हुए लोगों का दिल पिघला जा रहा है। ननद भाभी के बेसह का ये प्यार यूँ ही बना रहे। मोनालिसा के कम की बात करें तो OTT शो नजर (Nazar) के लिए पहचानी जाती है। इसके साथ ही एक्ट्रेस Bigg Boss 10 में भी दिखाई दी थी।

Akanksha Dubey’s Mother Claims Bhojpuri Singer Samar Singh Did Not Pay Her, Latter Booked By Police

First Published: August 22, 2023 4:31 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!