Asian Games 2023: कबड्डी और तीरंदाजी में महिलाओं ने जीता Gold, Hangzhou में भारत ने जीते 100 पदक!

देश पर हुई पदकों की बरसात!

Asian Games 2023: कबड्डी और तीरंदाजी में महिलाओं ने जीता Gold, Hangzhou में भारत ने जीते 100 पदक!

चायना के हांग्जो में चल रहे एशियाई गेम्स 2023 में शनिवार को 14वें दिन भारत ने कुल 100 पदक जीत कर रिकार्ड बना लिया। जैसे ही भारत एशियाई गेम्स में 14 वे दिन 100 पदकों की तालिका तक पहुँच गए, लोगों में एक ही उत्साह सा छा गया। भारत के तीरंदाज ज्योति सुरेखा, ओजस प्रवीण देवतले ने अपने-अपने महिला, पुरुष कंपाउंड स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते। इसी बीच, तीरंदाजी में अभिषेक वर्मा ने रजत पदक जीता तो अदिति गोपीचंद ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीन की टीम (Chinese Taipei) को लाजवाब तरीके से हराते हुए स्वर्ण पदक जीता और भारतियों को खुश कर दिया।

यह साल भारतीय खिलाडियों के लिए स्वर्ण अवसरों से भरा हुआ नजर आ रहा है। चायना के हांग्जो में चल रहे एशियाई गेम्स 2023 पर सारे दुनिया की नजर टिकी हुई है। वही आज यानी शनिवार को एशियाई गेम्स के 14वे दिन भारतीय खिलाडियों ने एक नया रिकार्ड बना कर देश का नाम गर्व से और भी ऊँचा कर दिया। एशियाई गेम्स में महिलाओं की कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे के खिलाफ 26-25 से जीत हासिल की। भारत ने इस प्रतियोगिता में अपना तीसरा महिला कबड्डी खिताब जीता, जबकि चीनी ताइपे ने हांग्जो में 2018 के कांस्य पदक जीता था और इस बार उन्हें रजत पदक पर खुश होना पड़ा। हमेशा की तरह स्टार खिलाडी नीरज चोपड़ा ने भी भारत को भालाफेंक में 17 वा स्वर्ण पदक जीताया।

और पढ़े: Did Asha Bhosle Manifest Jyothi Yarraji’s Win At The 19th Asian Games With THIS Wrong Tweet?

भारत और चायना की महिला कब्बडी टीम के बीच शुरुआती मैच में 34-34 की बराबरी हुई। इसके बाद महिला कबड्डी फाइनल में भी एक करीबी मुकाबला हुआ। दूसरे हाफ में चीनी ताइपे ने भारतीय टीम को ऑलआउट कर दिया, हालांकि रेडिंग विभाग में भारत ने उन्हें पछाड़ दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। ओजस प्रवीण देवतले और अभिषेक वर्मा के बीच तीरंदाजी में भारतीय पुरुष फाइनल हुआ, जिसमे ओजस ने स्वर्ण पदक जीता। ओजस देवताले के लिए यह तीसरा स्वर्ण पदक है, जबकि अभिषेक वर्मा ने भी एक स्वर्ण और एक रजत पदक के साथ समापन किया। इसके साथ ही महिला तीरंदाजी में ज्योति सुरेखा वेन्नम ने कोरिया की सो चाए-वोन को हरा कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

और पढ़े: Who Is Female Athlete Harmilan Bains Who Won Two Silver Medals For India At The 19th Asian Games?

इस बीच, भारतीय तीरंदाज अदिति स्वामी ने भी इंडोनेशिया की रतिह ज़िलिज़ति फाधली को हरा कर कांस्य पदक हासिल करते हुए लोगों को खुश कर दिया। भारतीय खिलाड़ी एशियाई गेम्स में सच में काबिल-ए-तारीफ खेल दिखा रहे है। इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम भी आज अफगानिस्तान की टीम से भिड़ने वाली है और स्वर्ण पदक जीतने की पूरी कोशिश कर रहा है। जनता भी खुश है की इस साल एशियाई खेलों में भारत 100 पदकों तक पहुँच गया है।

Annu Rani Becomes First Indian Woman To Win Gold In Javelin Throw At Asian Games, Congratulations Pour In!

First Published: October 07, 2023 12:19 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!