क्या आप ढूंढ रहे है प्लस साइज डिजाइनर लहंगा? यह 5 फैशन डिजाइनर्स है बेहतरीन विकल्प!

दिखो खूबसूरत इन डिजाइनर आउटफिट्स में!

क्या आप ढूंढ रहे है प्लस साइज डिजाइनर लहंगा? यह 5 फैशन डिजाइनर्स है बेहतरीन विकल्प!

हर लड़की के जीवन में शादी एक ऐसा दिन होता है, जब उसे इस दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन दिखना होता है। इस बड़े दिन के लिए हर लड़की सबसे सुंदर और यूनिक आउटफिट पहनना चाहती है, हर लड़की एक डिजाइनर लहंगा पहनना चाहती है। फिर भी प्लस साइज के वजह से कई लड़कियों का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। लेकिन अब ऐसा और नहीं होगा। आज हम कुछ ऐसे भारतीय डिजाइनर्स के बारे में जानेंगे जो प्लस साइज ब्राइड्स के लिए खूबसूरत डिजाइनर ब्राइडल लहंगो के कलेक्शन रखते है।

1) सब्यसाची मुखर्जी

भारतीय शादियां हर दुल्हन के पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के बिना पूरी नहीं हो सकतीं। फैशन दुनिया के सबसे बड़े डिजाइनर्स के नामों में सब्यसाची मुखर्जी का नाम सबसे पहले आता है। साधारण ब्राइडल वेअर से लेकर पारंपरिक ब्राइडल वेअर तक सब्यसाची हर तरीके के और हर साइज के आउटफिट्स बनाते है। आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण से लेकर असिन, बिपाशा बसु, विद्या बालन ऐसे कई मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने शादी में सब्यसाची ब्रांड की साड़ी और लहंगे पहने थे। सब्यसाची प्लस साइज ब्राइडल आउटफिट के लिए भी काफी मशहूर है।

और पढ़े: Exclusive: Celebrity Fashion Designer Payal Singhal Talks About Top Bridal Trends And Why Breezy Wedding Outfits Are In Vogue

2) मसाबा गुप्ता

मसाबा गुप्ता एक भारतीय फैशन डिजाइनर है जिनका ‘हाउस ऑफ़ मसाबा’ ब्रांड काफी मशहूर है। फैशनिस्टा सोनम कपूर हमेशा मसाबा के यूनिक और बेहद खूबसूरत आउटफिट्स हमेशा पहने दिखती है। सोनम के साथ ही रानी मुखर्जी, मौनी रॉय, शिल्पा शेट्टी भी मसाबा के कलेक्शन की फैन है। मसाबा का ब्राइडल कलेक्शन भी बहुत यूनिक होता है। साथ ही उसका प्लस साइज ब्राइडल कलेक्शन काफी फेमस है। अगर आप शादी और उससे जुड़े हर फक्शन यूनिक कलेक्शन ढूंढ रहें है तो यह आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by House of Masaba (@houseofmasaba)

3) अमित अग्रवाल

अमित अग्रवाल, जिन्हें आमतौर पर AA के रूप में भी जाना जाता है, दिल्ली स्थित एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं, जो अपने प्रतिष्ठित और ग्लैमरस फैशन आउटफिट्स के लिए प्रसिद्ध हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अमित अग्रवाल का बहुत नाम है। प्लस साइज साइज डिजाइनर आउटफिट्स के लिए भी अमित काफी फेमस है। कियारा आडवाणी, राधिका मदन, राजकुमार राव, रणवीर सिंह, तमन्ना भाटिया जैसे कई सुपरस्टार्स अमित के कलेक्शन में दिखाई दिए है। रिसेप्शन, कॉकटेल पार्टीज के लिए अमित के बेहद खूबसूरत कलेक्शन है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amit Aggarwal (@amitaggarwalofficial)

4) शुभिका

‘पापा डोंट प्रीच’ यह फैशन डिजाइनर शुभिका का एक लक्ज़री भारतीय डिज़ाइनर लेबल है जिसके बॉलीवुड में भी काफी फैन्स है। शुभिका प्लस साइज ब्राइडल कलेक्शन के साथ ही ग्रूम के लिए भी कलेक्शन रखती है। शुभिका का ब्राइडल कलेक्शन कई रंगो में उपलब्ध है जो ब्राइड्स की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है।

और पढ़े: You Can Now Rent Wedding Outfits At This Amazing Store In Mumbai!

5) अबू जानी और संदीप खोसला

अबू जानी और संदीप खोसला यानि के ‘एजेएसके’ यह भारत के लोकप्रिय और मशहूर फैशन डिजाइनर्स है। इनके ‘एजेएसके’ ब्रांड को क्वालिटी और एलिगेंट स्टाइल के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्टार पर जाना जाता है। यह एक ऐसा ब्रांड है जो प्लस साइज ब्राइड्स के लिए सुंदर सुन्दर आउटफिट्स बनाते है। कई बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेसेस का ‘एजेएसके’ पसंदीदा ब्रांड है।

यह सारे फैशन डिजाइनर्स काफी अलग और हटके ब्राइडल कलेक्शंस रखते है, जिसमे प्लस साइज आउटफिट्स भी शामिल है।

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Are Just So Golden In These Sabyasachi Ensembles. Told Ya, It’ll Be Sabya!

First Published: December 05, 2022 7:37 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!

From Alaya F To Sara Ali Khan, Bollywood Divas Who Made Shimmer Look Effortless 10 Karan Aujla Songs That Will Instantly Upgrade Your Holi Playlist From Scream 7 To The Devil Wears Prada 2, Epic Hollywood Sequels Releasing In 2026 8 Desi Fits Inspired By Birthday Girl Triptii Dimri Perfect For Shaadi Season! From F.I.R To The Trial, Five Times Aamir Ali Delivered Killer Performances!