Yeh Hai Mohabbatein की रुहानिका धवन ने पास की 10वीं क्लास, मार्कशीट दिखाते हुए शेयर की तस्वीर
रुहानिका धवन ने मारी बाजी!

टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में छोटी सी रूही बल्ला तो आपको याद ही होगा। रूही बल्ला के रूप में शो में नजर आने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रुहानिका धवन शो में अपनी ईशी मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी को बहुत प्यार करती हैं। इस शो में अपनी प्यारी सी एक्टिंग और मासूमियत से सभी का दिल जितने वाली रुहानिका ने घर-घर में पहचान बनाई है। एक्ट्रेस लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहती हैं। रुहानिका की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। ऐसे में एक्ट्रेसेस भी अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं और अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसी बीच रुहानिका धवन ने दसवीं की पढ़ाई अच्छे मार्क्स से पूरी की है। जिसके बारे में एक्ट्रेस ने जानकारी दी।
View this post on Instagram
रुहानिका धवन ने शेयर किया पोस्ट
15 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना ली है। एक्ट्रेस इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। हालांकि वो अपनी पढ़ाई में बिजी होने के चलते किसी शो में नजर नहीं आई। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दसवीं की पढ़ाई अच्छे मार्क्स से पास करने की जानकारी शेयर की है। रुहानिका ने अपनी 10वीं क्लास की मार्कशीट के साथ पोस्ट शेयर की। रुहानिका धवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्कूल टीचर के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो अपनी टीचर के साथ 10वीं क्लास की मार्कशीट हाथ में पकड़े दिखाई दे रही हैं।
और पढ़े: ‘ये है मोहब्बतें’ की कृष्णा मुखर्जी ने मंगेतर संग रचाई शादी; बंगाली, पारसी परंपराओं का हुआ मिलन!
View this post on Instagram
रुहानिका की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। इसके साथ उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, सतनाम वाहेगुरु …ये सब आज खत्म होता है, मी वर्सेस टेस्ट। एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि, उन्होंने यह सुनिश्चित कर लिया है कि उनकी जीत हुई है और यह कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाया है। थॉमस एडिसन के एक विचार को शेयर करते हुए एक्टर्स ने अपने कैप्शन में लिखा कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। इसके आगे रुहानिका लिखती हैं कि, वाकई ये उनके लिए एक बड़ा चैलेंज था क्योंकि लोग हमेशा उन पर कमेंट करते थे कि वह पढ़ती हैं? हां वो पढ़ती है। उन्होंने कड़ी मेहनत की है और 10वीं कक्षा में अच्छे मार्क्स से पास हुई है। रुहानिका धवन अपने टीचर्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखती हैं, सभी टीचर्स को उनकी जिंदगी में शाइनिंग लाइट बनने और उन्हें खुद का बेस्ट वर्जन बनने की प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया।
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बधाई हो रूही बेटा’, दूसरे ने लिखा, ‘बधाई हो बेबी’, तीसरे ने लिखा, ‘बधाई हो रूही! तुम पर गर्व है’। तमाम यूजर्स अपने रिएक्शन शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस को बधाई भी दे रहे हैं।
और पढ़े: दिव्यांका त्रिपाठी खुद को फिट रखने के लिए रोजाना करती हैं ये योग, आप भी करें ट्राई!
गौरतलब है कि, रुहानिका धवन ने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र में कर दी थी। उन्होंने टीवी से लेकर कुछ फिल्मों में भी काम किया है। ऐसे में पढ़ाई के साथ-साथ एक्ट्रेस ने अपनी दसवीं की पढ़ाई भी बहुत अच्छी तरह से पूरी की है और इसकी जानकारी उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर की।
Divyanka Tripathi Slams The ‘No Bindi No Business’ Campaign On Twitter. And Rightly So!
First Published: May 25, 2023 2:47 PM