कौन है Bigg Boss OTT 2 की Pooja Bhatt के पूर्व पति Manish Makhija?

जान ले ये बातें!

कौन है Bigg Boss OTT 2 की Pooja Bhatt के पूर्व पति Manish Makhija?

हाल ही में शुरू हुआ मशहूर रियलिटी शो Bigg Boss OTT 2 ने लोगों का मनोरंजन करने का पूरा जिम्मा उठा लिया है। इस शो में शामिल हुए कंटेस्टेंट्स भी भर भर कर लोगों को एंटरटेन कर रहे है। इस शो में शामिल होने वाले कई कंटेस्टेंट एकदूसरे के साथ अपने निजी जीवन की बातें शेयर कर अच्छा बॉन्ड शेयर करते हुए भी नजर आते है। वही इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई बॉलीवुड की अभिनेत्री पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी अपने निजी जीवन के बारे में बात करती नजर आई है। Bigg Boss के घर में पूजा भट्ट ने अपने सह-कंटेस्टेंट के साथ अपनी शादी और निजी जीवन के बारे में बात की। क्या आपको पता है कौन है पूजा भट्ट के पति? अगर नहीं तो आज हम आपको इस बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे, जरूर पढ़ें!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

कौन है पूजा भट्ट के पति?

आपको बता दे की बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी और एक्ट्रेस पूजा भट्ट की शादी हो चुकी है और उसका तलाक भी हुआ है। पूजा भट्ट दिग्दर्शित बॉलीवुड फिल्म पाप (Paap) के शूटिंग के दौरान पूजा की मुलाकात मनीष मखीजा (Manish Makhija) से हुई और और दोनों में प्यार हो गया। 2003 में पूजा भट्ट और मनीष मखीजा एकदूसरे के संग शादी के बंधन में बंध गए। मनीष मखीजा एक वीडियो जॉकी है। इसके साथ ही वह मुंबई स्थित रेस्तरां के मालिक भी है।

और पढ़े: Pooja Bhatt Says Maintaining Road Quality Is As Important As Wearing Seat Belts. She Has Made A Concrete Point!

 who-is-manish-makhija-Bigg-Boss-ott-contestant-Pooja-Bhatt-ex-husband-divorce

मनीष ने सबसे पहले चैनल V के शो ‘द उधम सिंह शो’ से अपनी पहचान बनाई और लोकप्रियता हासिल की। इस शो में उन्होंने हरियाणवी शैली में उधम सिंह के रूप में शो की एंकरिंग की। यह शो 1990 के दशक में काफी मशहूर हुआ था। मनीष मखीजा ने पूजा भट्ट के साथ फिल्म पाप के लिए काम करते हुए फिल्म में एक छोटासा किरदार भी निभाया था। इसके बाद वह रोग, धोखा, लव शव ते चिकन खुराना जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं में दिखाई दिए।

who-is-manish-makhija-Bigg-Boss-ott-contestant-Pooja-Bhatt-ex-husband-divorce

इस वजह से हुआ पूजा और मनीष का तलाक!

2014 में शादी के 11 सालों बाद पूजा भट्ट और मनीष मखीजा ने आखिरकार अलग होने का फैसला किया। शादीशुदा रिश्ते में अनबन होने की वजह से उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया। साथ ही पूजा भट्ट ने यह भी कहा की, शादी के बाद वह बच्चे नहीं चाहती थी। शादीशुदा रिश्ते में दोनों को समझ आ चूका था की कुछ तो सही नहीं हो रहा है और एकदूसरे के साथ झूठी जिंदगी जीने से अच्छा अलग हो जाना बेहतर है। इसी वजह से पूजा और मनीष सहमति से एकदूसरे से अलग हो गए। पूजा भट्ट यह भी मानती है की, उसका पूर्व पति एक बेहद अच्छा और बुद्धिमान इंसान है और उसे मीडिया के कामों की काफी जानकारी भी है।

और पढ़े: Pooja Bhatt, Shashi Tharoor And More Condemn PT Usha’s Comment On Wrestlers’ Protest In Sexual Harassment Case

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pooja B (@poojab1972)

Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट को पहली बार लोगों ने दिल खोल कर बातें करते हुए देखा है। वैसे ये शो है ही इतना मनोरंजक की कोई इसे देखे और उसका मनोरंजन ना हो ऐसे हो ही नहीं सकता।

Image Courtesy: Hindustan Times, Instagram

Former Porn Star Mia Khalifa Approached To Join Bigg Boss OTT 2? Here’s What We Know

First Published: June 22, 2023 3:43 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!