उर्वशी रौतेला को आया गुस्सा, अखिल अक्कीनेनी और उसके बारे में फर्जी खबर फैलानेे वाले पर एक्ट्रेस ने दर्ज की केस!

ट्विटर यूजर पर किया मानहानि का केस!
उर्वशी रौतेला को आया गुस्सा, अखिल अक्कीनेनी और उसके बारे में फर्जी खबर फैलानेे वाले पर एक्ट्रेस ने दर्ज की केस!

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्वशी अपनी एक्टिंग के अलावा अपने बोल्ड अवतार से फैन्स और चाहने वालों का दिल चुरा लेती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए फैन्स से जुड़ी रहती हैं और पोस्ट शेयर करती रहती हैं, चाहे वह पर्सनल हो या प्रोफेशनल। जिसके चलते अक्सर एक्ट्रेस सुर्खियों में भी छाई रहती हैं। हालांकि इसी बीच एक्ट्रेस एक शख्स पर भड़कती नजर आ रही हैं। उर्वशी रौतेला ने उस शख्स के खिलाफ मानहानि का लीगल नोटिस भेजे जाने की जानकारी शेयर की है। दरअसल, एक शख्स जो की जर्नलिस्ट है, उसने तेलुगू एक्टर अखिल अक्किनेनी और उर्वशी रौतेला को लेकर एक ट्वीट शेयर किया है, जिसे देखकर एक्ट्रेस ने नाराजगी जताई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

बता दें, उमैर संधू नाम के एक शख्स ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए तेलुगु एक्टर अखिल अक्किनेनी और उर्वशी रौतेला के बारे में एक फेक न्यूज पोस्ट की है। जिसे देखकर एक्ट्रेस आग बबूला हो गईं और अपने इंटाग्राम हैंडल के जरिए उमैर संधू नाम के एक शख्स पर मानहानि कानूनी नोटिस भेजे की जानकारी के बारे में बताया है। उर्वशी ने अपने इंस्ट्राग्राम हैंडल पर उस ट्वीट का फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, उमैर संधू नाम के शख्स को एक्ट्रेस की टीम की ओर से मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया है। आगे एक्ट्रेस भड़कते हुए लिखती हैं कि, वह निश्चित तौर पर इन जैसे अश्लील पत्रकारों के फेक और खराब ट्वीट्स से नाराज हैं। एक्ट्रेस आगे लिखती हैं कि, आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं। इतना ही नहीं उर्वशी उस शख्स को बहुत ही अपरिपक्व किस्म का पत्रकार भी बताती हैं जिसने एक्ट्रेस और उनके परिवार को बेहद असहज कर दिया है।

और पढ़े: शिमरी ड्रेसेस में कहर ढाती है उर्वशी रौतेला, हर आउटफिट है शानदार!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Urvashi Rautela (@urvashirautela)

उमैर संधू नाम के शख्स ने 18 अप्रैल, 2023 को तेलुगु एक्टर अखिल अक्किनेनी और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बारे में एक ट्वीट शेयर किया था। शख्स ने अखिल और उर्वशी की कोलाज तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में फर्जी खबर शेयर करते हुए लिखा कि, अखिल अक्किनेनी ने यूरोप में फिल्म एजेंट के आइटम सॉन्ग शूट के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से बुरा बर्ताव किया था। आगे यह भी लिखा कि अखिल अक्किनेनी बहुत इम्मैच्योर किस्म के एक्टर हैं इसलिए उर्वशी उनके साथ काम करने में असहज महसूस कर रही हैं। अब उमेर संधू के इस ट्वीट पर उर्वशी रौतेला ने नाराजगी जताई है।

उर्वशी रौतेला के इस पोस्ट पर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया पेश करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘आपके साथ ही इतने विवाद क्यों क्रिएट होते हैं मैम.. हो सकता है आप बहुत फेमस हों’, दूसरे ने लिखा कि, ‘मैम, चिंता मत करो! हम सभी हमेशा आपके साथ हैं ..ये फर्जी अवैध खबरें नफरत फैलाने वालों द्वारा बनाई जाती हैं… लेकिन हम सभी जानते हैं कि आप बहुत दयालु व्यक्ति हैं ..’, तीसरे ने लिखा, ‘ये बहुत अच्छा काम किया है आपने’। ऐसे ही कई सरे लोग अपने कमेंट्स शेयर कर रहे हैं।

और पढ़े: Internet Calls Urvashi Rautela Self-Obessesed After Her Reply On Sonali Kulkarni’s “Lazy Women” Comment

गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी फेक खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस तरह कि फेक खबरों की आलोचना हर कोई करता है, ऐसे में में एक्ट्रेस द्वारा किया गया मानहानि केस सही समय पर कदम उठाया और इसपर एक्शन लिया।

Internet Is Trolling Urvashi Rautela’s Mother Meera’s Post About Rishab Pant

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!