Exclusive: दिल्ली मेट्रो में सान्या मल्होत्रा हुई थी छेडछाडी का शिकार, ऐसे बचाई थी अपनी जान!

भागी, लेकिन रोई नाही सान्या!

Exclusive: दिल्ली मेट्रो में सान्या मल्होत्रा हुई थी छेडछाडी का शिकार, ऐसे बचाई थी अपनी जान!

सच कहें तो हर किसी महिला और लड़की को कभी ना कभी छेडछाडी का शिकार होना ही पड़ा है। हम भले ही मुकर जाए की, ऐसा सबके साथ नहीं होता। लेकिन ये बात सिर्फ दिल को तसल्ली दे सकती है, लेकिन सच्चाई नहीं बदल सकती। इस छेडछाडी के शिकार से आजतक कोई भी महिला नहीं बच पाई है, फिर वह चाहे सामान्य महिला हो, पुलिस हो या कोई एक्ट्रेस! हर कोई इस छेड़छाड़ से गुजर चुका है। ठीक उसी तरह कटहल एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी इस छेडछाडी का शिकार हो चुकी है। सान्या ने Hauterrfly के The Male Feminist में इस पूरी घटना के बारे में जिक्र किया। इस घटना के बारे में कहते हुए सैन्य इमोशनल भी हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)


सान्या मल्होत्रा को आज के दिन कौन नहीं जनता। बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम कर चुकी सान्या आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सान्या को असली पहचान मिली वह उसकी पहली फिल्म से। 2016 में आई आमिर खान की ‘दंगल’ से सान्या मल्होत्रा को खास पहचान मिली। कई लोग तो सान्या को सच में आमिर खान की बेटी ही समझ बैठे। लेकिन सच कहे तो सान्या इंडस्ट्री की एक ऐसी एक्ट्रेस है जिसने आजतक बेहद शानदार फ़िल्में ही की है। हाल ही सान्या Hauterrfly के The Male Feminist के नए एपिसोड में दिखाई दी। इस एपिसोड में सिद्धार्त अलम्बयन के साथ सान्या ने अपने साथ हुई छेडछाडी की घटना बयां की। आपको सुनकर हैरानी होगी की, सान्या मल्होत्रा जैसी बड़ी एक्ट्रेस के साथ भी ये छेडछाडी वाले किस्से हो सकते है और होते है।

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

और पढ़े: Exclusive: Sanya Malhotra Recalls Being Touched Inappropriately By Fan, Says “Paps Saw It But Didn’t Help Me”

सान्या बचपन से दिल्ली में ही रही है। वह और उसकी बहन दिल्ली में काफी संभलकर रहे है। कॉलेज जाते-आते वक़्त सान्या के साथ छेडछाडी के कई किस्से हुए थे। इसके साथ ही कई अनजान लोगों ने पीछा करने के किस्से भी सान्या ने इस एपिसोड में हमें बताये है। सान्या ने अपने साथ हुए छेडछाडी के किस्से को बयां करते हुए कहा की, जब वह कॉलेज में थी, तब मेट्रो से ट्रैवेल करती थी। ऐसे ही एक बार कॉलेज से घर आते वक़्त मेट्रो में सैन्य को 4-5 लड़कों ने घेर लिया। सैन्य अकेली थी, इसीलिए वह बिलकुल चुपचाप थी। उन्हें ये वाइब आ चुकी थी की उनके साथ कुछ बुरा होने वाला है। वह काफी डरी हुई थी। उन लड़कों ने सान्या को छेड़ना शुरू कर दिया और साथ वह लड़के उन्हें हाथ लगाने लगे। सान्या उस वक़्त खुद को काफी मजबूर समझ रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

इस घटना के दौरान सान्या को मेट्रो में किसी ने भी कोई मदद नहीं की और उसे इस बात का बेहद बुरा लगा। तब सान्या ने सोच लिया की वह खुद से इसका सामना करेगी, लेकिन रोएगी नहीं। एक स्टेशन पर सान्या उतर गई और उसके साथ वह लड़के भी उतर गए। वह सारे लड़के सान्या का पीछा करने लगे। सान्या भीड़ का फायदा उठाते खूब भागी और एक पब्लिक टॉयलेट में घुस गई। उसी दौरान उसने अपने पिता को फोन किया और उन्हें सारी घटना समझायी और साथ ही उन्हें लेने के लिए बुलाया। इस तरह से सान्या ने खुद की जान बचाई। लेकिन ये किस्सा बताते हुए सान्या खुद के आंसू नहीं रोक पाई। एक्ट्रेस को इस बात का अफ़सोस है की आज भी कई बार उन्हें ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ता है।

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

सान्या कहती है की, जैसे हम लोगों को सलाह देते है की ऐसे समय में तुम सुन कैसे ले सकती हो, तुम्हे जवाब देना चाहिए, लेकिन जब आप खुद उस परिस्थिति में पड़ते हो तभी ही आपको सच्चाई समझ में आती है की आप असल में कितने मजबूर हो। ऐसे वक़्त हाथ पैर सुन्न हो जाते है और आप कुछ नहीं कर सकते हो। और हमें लगता है की सान्या के बातों में सच्चाई है। जब तक छेडछाडी पर सख्त कानून नहीं बनेंगे, दुनिया में कोई औरत सुरक्षित नहीं हो सकती।

और पढ़े: The Male Feminist: Sanya Malhotra Highlights The Need To Talk About Female Pleasure, Says “We All Like Sex”

View this post on Instagram

A post shared by SanyaM (@sanyamalhotra_)

सान्या के काम की बात करें तो हाल ही में उसकी फिल्म कटहल रिलीज हुई है और ये एक OTT फिल्म है। आप Netflix पर ये फिल्म जरूर देख सकते है। दंगल के बाद सान्या बधाई हो, फोटोग्राफ, मीनाक्षी सुंदरेश्वर, लूडो, पगलैट में नजर आई थी। सान्या ने और भी कई किस्से सुनाए, जानने के लिए Hauterrfly के The Male Feminist का नया एपिसोड जरूर देखें।

Exclusive: अनुषा दांडेकर ने पिछले रिश्ते के बारे में किया खुलासा; कहा, “लोगो ने किया था जज!”

First Published: May 22, 2023 7:50 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!