सोनम कपूर, काजल अग्रवाल के संग इन सेलेब्स ने भी मनाया वैलेंटाइन डे, देखें तस्वीरें!
तुझ में रब दिखता है, यारा मैं क्या करूँ!

पूरी दुनिया आज Valentine’s Day मना रहा है। इस प्यारे दिन पर अपने पार्टनर को अपने प्यार का इजहार करना या उनके संग वक़्त बिताना, उन्हें प्यारे प्यारे गिफ्ट्स भेजना, उनके लिए कुछ स्पेशल करना यानी की वैलेंटाइन डे मनाना होता है। बॉलीवुड की कई रियल लाइफ जोड़ियां भी आज के दिन अपने प्यार का इजहार करते वैलेंटाइन डे मनाते हुए दिखाई दे रही है। कई सेलेब्स ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार के लिए प्यारी प्यारी तस्वीरें और मैसेज शेयर किये है। चलिए देखते है वह कौनसे सेलेब्स है जिन्होंने वैलेंटाइन डे पर अपने प्यार को किया है विश!
काजल अग्रवाल
‘सिंघम’ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने 2020 में गौतम किचलू से शादी कर ली थी। 7 सालों से दोस्त रहे और 3 साल डेट करने के बाद काजल और गौतम ने एकदूसरे से शादी कर ली थी। पिछले साल ही दोनों ने अपने बेटे नील का इस दुनिया में स्वागत किया। काजल ने अपने इंस्टाग्राम पर पति गौतम के साथ एक प्यारा सा फोटो शेयर करते हुए गौतम को अपना ‘फॉरएवर वैलेंटाइन’ कहा है।
View this post on Instagram
सोनम कपूर
पिछले साल ही माँ बनी सोनम कपूर ने आज वैलेंटाइन के मौके पर अपने शादी की एक खबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपने पति आनंद आहूजा को वैलेंटाइन्स पर विश किया है। सोनम ने वैलेंटाइन डे को प्यार का दिन कहते हुए अपने बेटे वायु को आनंद जैसी आंखे मिलने पर खुशी जताई है। सोनम ने आनंद आहूजा को अपना सबकुछ कहा है। ओह्ह सोनम!! इस प्यार को हम अब क्या नाम दे?
View this post on Instagram
और पढ़े: Did Vijay Varma Just Soft-Launch Tamannaah Bhatia On Instagram As His Girlfriend?
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर जब से मलाइका अरोड़ा के संग रिश्ते में है तब से उसने कभी भी अपने प्यार को छुपाया नहीं है। अर्जुन कपूर हमेशा मलाइका के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर कर अपने प्यार का इजहार करते रहता है। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर भी अर्जुन ने मलाइका के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में बस एक हार्ट का इमोजी डाला है।
View this post on Instagram
पत्रलेखा
एक्ट्रेस पत्रलेखा ने 2021 में राजकुमार राव से बड़ी धूमधाम से शादी कर ली। कई सैलून से यह प्यारा कपल एकदूसरे को डेट कर रहे थे। राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कभी भी अपने प्यार को मीडिया से छुपाया नहीं। उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता था। पत्रलेखा ने वैलेंटाइन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राजकुमार राव के साथ एक प्यारा सा कोलाज शेयर किया है। इसमें से एक तस्वीर उनके डेटिंग के दिनों की है तो दूसरी उन दोनों के शादी की। इस खूबसूरत तस्वीर पर कैप्शन में पत्रलेखा ने राजकुमार को ‘आय लव यु’ भी कहा है और राजकुमार ने भी रिप्लाय में पत्रलेखा को यही कमेंट दी है।
View this post on Instagram
फरहान अख्तर
‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ स्टार फरहान अख्तर अपनी बीवी शिबानी दांडेकर से बेइंतेहाँ मोहब्बत करते है। पत्नी शिबानी के साथ एक क्यूट सी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फरहान ने उसे वैलेंटाइन डे पर विश किया है। साथ ही कैप्शन में यह भी डाला है की जिससे प्यार करते है और जो आपसे प्यार करते है उनके लिए हमेशा वक़्त निकाले। यह बात उन्होंने कही पढ़ी थी लेकिन कहा वह उन्हें अब याद नहीं। कुछ भी हो फरहान और शिबानी की यह तस्वीर देख आपके होंठों पर मुस्कान जरूर आएगी।
View this post on Instagram
और पढ़े: Did You Know Shah Rukh Khan Improvised His Dialogue In This DDLJ Scene?
विक्रांत मेसी
दीपिका पादुकोण ने साथ फिल्म ‘छपाक’ में दिखाई दिए होनहार एक्टर विक्रांत मेसी ने वैलेंटाइन के दिन पर अपने पत्नी शीतल ठाकुर के लिए प्यार जताते हुए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। साथ में एक मजेदार कैप्शन से विक्रांत ने लोगों को हसाया भी है। विक्रांत ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए पीअर प्रेशर के कारन आज के दिन पर यह तस्वीर शेयर करने के बारे में कहा है। आए-हाये, कोई ऐसे भी प्यार जताता है भला?
View this post on Instagram
खैर आज के दिन मतलब वैलेंटाइन डे पर प्यार जाताना तो बनता ही है। अपने प्यार को ख़ास महसूस करवाना भी तो जरुरी होता है। इन सेलेब्स को देख आपको भी शायद यह लग सकता है की कुछ ऐसी प्यारी प्यारी तस्वीरें अपने वैलेंटाइन को ख़ास फील कराने के लिए पोस्ट करे।
First Published: February 14, 2023 7:38 PM10 Evergreen Romantic Songs Your Valentine’s Day Playlist Needs To Have!