नए घर को सवारने में लगी हैं Dahaad की Sonakshi Sinha, देखें तस्वीरें!

सोनाक्षी सिन्हा के नए घर की झलक!
नए घर को सवारने में लगी हैं Dahaad की Sonakshi Sinha, देखें तस्वीरें!

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा आज शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक्ट्रेस ने खुद को टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार किया है। साल 2010 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद सोनाक्षी ने अब तक अपनी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। वहीं काफी नाम और शोहरत कमाने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने इस बीच अपने नए घर की कुछ झलकियां सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की नए घर की तस्वीरें

दहाड़ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्टिव रहती हैं और फैन्स और चाहने वालों से अपने से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो खुद का घर शिफ्ट करने में लगी हुई हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो जहां बैठी हैं, उनके आसपास काफी सामान बिखरा पड़ा है, जिसे वो सही जगह पर रखने की कोशिश कर रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, ‘एडल्टिंग- मुश्किल!!’ आगे एक्ट्रेस लिखती है कि, पौधों, बर्तनों, रोशनी, गद्दे, प्लेटों, कुशन, कुर्सियों, मेजों, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ उनका सिर भी घूम रहा है। अपने नए घर के बारे में बात करते हुए वो लिखती हैं कि घर बनाना आसान नहीं है।

और पढ़े: सोनाक्षी सिन्हा का ये शानदार स्कर्ट स्टाइल देख कर रह जाएंगे दंग, देखे तस्वीरें!

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कमाल है… तुम पर गर्व है सोना!!’, दूसरे ने लिखा, ‘तुम्हारे लिए बहुत खुशी’, तीसरे ने लिखा, ‘नए घर की बधाई’। इसी तरह सोनाक्षी सिन्हा के इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपने परिवार के साथ रहती हैं। मुंबई में सोनाक्षी सिन्हा का घर जुहू में स्थित ‘रामायण’ नाम का 10 मंजिला आलीशान बंगला है। इस घर में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा, मां पूनम सिन्हा, दो भाई लव और कुश सिन्हा रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस के काम की बात करें तो हाल ही में उन्हें रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित क्राइम-थ्र‍िलर कॉप ड्रामा वेब सीरीज दहाड़ में देखा गया था। दहाड़ में सोनाक्षी के साथ विजय वर्मा, गुलशन देवय्या, सोहम शाह भी नजर आए। इस वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के स्क्रींन शेयर करती फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में दिखेंगी।

और पढ़े: Dahaad की सफलता पर Sonakshi Sinha ने Zoya Akhtar को भेजा हाथों से बना खास तोहफा, देखें तस्वीर!

गौरतलब है कि, सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने नए-नए पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने घर के बारे में एक नई अपडेट शेयर करते हुए अपना लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमे वो अपने घर को सवारती नजर आ रही हैं।

Whoever Dressed Sonakshi Sinha In Socks In This Garmi, We Need To Talk

Shikha Trivedi

Read More From Shikha
Seen it all?

We’ve got more!