HBD Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी ने कम उम्र में कमाई हैं खूब शोहरत, जानें एक्ट्रेस से जुड़ी ये खास बातें!
शिवांगी जोशी कमाया फेम!

टेलीविज़न इंडस्ट्री की पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से एक शिवांगी जोशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। शिवांगी ने कम उम्र में ही काफी नाम कमाया है, जिसे पाना हर किसी के लिए थोड़ा मुश्किल होता है। शिवांगी जोशी टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा सिंघानिया गोयनका के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। इस शो में वो एक्टर मोहसिन खान के साथ काम करती नजर आई थीं। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं आज यानी 18 मई को एक्ट्रेस अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। शिवांगी जोशी के जन्मदिन के मौके पर आज हम उनसे जुड़ी खास बातों का जिक्र करेंगे।
View this post on Instagram
शिवांगी जोशी से जुड़ी ये हैं खास बातें
1. 18 मई, 1995 को देहरादून में जन्मी शिवांगी जोशी ने ज्यादा से ज्यादा अपना बचपन ऋषिकेश के आसपास बिताया। उन्होंने देहरादून, उत्तराखंड में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। एक्ट्रेस के पिता का नाम सुमन प्रकाश जोशी और माता का नाम यशोदा जोशी है। शिवांगी जोशी ने पढ़ाई पूरी करने के बाद एक्ट्रेस बनने का अपना सफर शुरू किया।
और पढ़े: These Pics Proves Shivangi Joshi Loves Donning Orange Outfits
2. शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत में एक मॉडल के रूप में काम किया। उन्हें एक एड शूट के लिए 10,000 रुपये मिले थे। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2013 में टीवी सीरियल खेलती है जिंदगी आंख मिचौली से की थी।
3. इसके बाद मई 2016 में शिवांगी जोशी स्टार प्लस के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आईं। इस शो में उन्होंने अक्षरा और नैतिक की बेटी नायरा के रोल के लिए साइन किया था। इस शो में आने के बाद एक्ट्रेस ने खूब पहचान बनाई और लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी। जानकारी के मुताबिक शिवांगी जोशी ने जब ये शो साइन किया था तब उनकी उम्र महज 17 साल थी।
View this post on Instagram
4. शिवांगी जोशी ने 20 साल की उम्र तक कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। उन्हें स्टार परिवार अवार्ड्स और ज़ी गोल्ड अवार्ड्स सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
5. सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अलावा शिवांगी जोशी ने बेइंतहा, लव बाय चांस, ये है आशिकी और प्यार तूने क्या किया जैसे शोज में भी काम किया है। एक्ट्रेस अपने सफल करियर के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज और फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। शिवांगी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
6. शिवांगी जोशी टीवी सीरियल के अलावा आदतें, बारिश, किस्मत तेरी, आशिकी, ओ दिलबर यारा, हमनावा, तेरी अदा, बोली तुझसे और तू मेरा सनम जैसे म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़े: शिवांगी जोशी को ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स में देख फैन्स कर रहे तारीफ!
View this post on Instagram
गौरतलब है कि शिवांगी जोशी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र से की थी और आज खूब नाम कमाया है। कम समय में ही उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। आज एक्ट्रेस अपना 25वां जन्मदिन धूमधाम से सेलिब्रेट कर रही हैं। हम भी शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।
First Published: May 18, 2023 10:07 AM‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की शिवांगी जोशी को हुआ किडनी इंफेक्शन, अस्पताल से की तस्वीर शेयर!