शेफाली शाह के साथ भी हुई थी भरे बाजार में छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने किया दर्दभरा खुलासा!

महसूस कर रही थी शर्मिंदगी!

शेफाली शाह के साथ भी हुई थी भरे बाजार में छेड़छाड़, एक्ट्रेस ने किया दर्दभरा खुलासा!

महिलाओं के साथ छेडछाडी की घटना अब जैसे मानो एक आम बात हो गयी हो। लेकिन सभी महिलाओं के लिए यह एक बेहद शर्मनाक बात हो जाती है। कई महिलाएं अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं से उभर नहीं पाती, तो कई महिलाएं इस बात के लिए खुद को दोषी मानती है। वही दिल्ली क्राइम, डार्लिंग्स जैसी शानदार फिल्मों और सीरीज में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी एक्ट्रेस शेफाली शाह ने भी उसके साथ हुए छेडछाडी के बारे में चौंका देने वाला खुलासा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

OTT प्लैटफॉर्म पर अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली होनहार एक्ट्रेस शेफाली शाह ने कई लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। OTT प्लैटफॉर्म पर शेफाली एक जाना-माना चेहरा बन गयी है। लेकिन एक्ट्रेस होकर भी छेडछाडी से बचना उनके हाथों में नहीं है। दिल्ली क्राइम में अपने अभिनय से लोगों को इम्प्रेस कर चुकी एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान खुद के साथ हुए छेडछाडी के मामले का खुलासा किया है। वही एक्ट्रेस इस घटना के बाद खुद एक्ट्रेस भी शर्मिंदगी महसूस कर रही थी। इस घटना के दौरान शेफाली भीड़भाड़ वाली जगह भरे बाजार में थी। इस घटना में वह खुद को ही दोषी मान रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

और पढ़े: Twitter Is Fancasting Shah Rukh Khan And Shefali Shah In A Mature Rom-Com. We Want!

ANI के पॉडकास्ट के दरम्यान एक्ट्रेस शेफाली शाह ने मीरा नायर की मानसून वेडिंग पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई थी, जिसका बचपन में यौन उत्पीड़न किया गया था। इस विषय पर बात करते हुए शेफाली ने अपने साथ बहुत पहले हुई ऐसी ही एक घटना का जिक्र किया। शेफाली का कहना है की, हर एक महिला इस घटना से गुजर चुकी है। शेफाली ने कहा की, एक बार भरे बाजार में उनको गलत तरीके से छुआ गया था। यह अनुभव उनके लिए बेहद भयानक और शर्मनाक था। उन्होंने उस वक़्त किसी को इस बारे में नहीं बताया, क्यों की वह इस घटना से खुद को दोषी मान रही थी और खुद बेहद ज्यादा शर्मिंदगी महसूस कर रही थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Shah (@shefalishahofficial)

इस घटना के जिक्र के बाद कई लोगों ने शेफाली को इसपर रिएक्ट करने के बारे में भी पूछा था। तब कई इतर औरतों की तरह शेफाली ने भी यही सोचा की, इस घटना को भूलना ही बेहतर है। क्यों की अगर आप ज्यादा सोचने लगोगे तो खुद को और भी दोषी मानोगे।

और पढ़े: Exclusive: Shefali Shah On Dealing With Sexism: “I Can Raise My Sons Right So That Women Are Treated Well”

लेकिन क्या आपको यह बात सही लगती है? हम है की, कई ऐसी घटनाएं होती है जिसमे महिलाओं को खुद ही शर्मिंदगी महसूस होती है। लेकिन ऐसे वक़्त खुद को एक डिब्बे में बंद करके आप चुप नहीं बैठ सकते। कही ना कही यह बात समाज के सामने आना बेहद जरुरी है, क्यों की क्या पता आपकी तरह ही इतर भी कई महिलाएं या लड़कियां इस बात को छुपाए खुद को कोस रही हो। ऐसी छेडछाडी की घटनाओं पर रिएक्ट करना आसान नहीं होता, अगर आप पीड़ित हो। लेकिन अगर चुप रहकर सहोगे तो आगे भी ऐसी घटनाएं होती ही रहेगी। इस बारे में खुल कर बात करे।

From Alia Bhatt To Shefali Shah, Best Indian Female Performers Of 2022

First Published: April 10, 2023 12:23 PM

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!