‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी मेरी सारी फिल्में..’ पद्मश्री से सम्मानित होने पर रवीना टंडन ने जताई खुशी!

राष्ट्रपति भी है रवीना की फैन!

‘राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी मेरी सारी फिल्में..’ पद्मश्री से सम्मानित होने पर रवीना टंडन ने जताई खुशी!

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘अंदाज़ अपना अपना’, ‘अभय’, ‘पत्थर के फूल’, ‘अखियों से गोली मारे’ और ‘दुल्हे राजा’ जैसी तमाम मशहूर फिल्मों में काम किया है। रवीना टंडन के शानदार काम और कला क्षेत्र के योगदान के लिए उन्हें हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके बाद एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। रवीना को कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक पुरस्कार समारोह में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इसी बीच रवीना ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी सभी फिल्में देखी हैं।

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने पद्मश्री अवॉर्ड मिलने के बाद अपने खुशी को बयां करते हुए एक इंटरव्यू में अपने मन की बात कही। रवीना ने बताया कि, उनकी बेटी राशा ने पद्मश्री अवॉर्ड को बड़े ही खूबसूरत तरीके से रखा है। रवीना आगे कहती हैं कि, यह एक ऐसी उपलब्धि है जिसे एक पूरे समुदाय और एक राष्ट्र के सामने पहचाना जाता है। आगे अपने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस राष्ट्रपति मुर्मू से हुई अपनी बातचीत के बारे में बताती हैं कि, वह एक सुंदर पल था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें बताया कि उन्होंने एक्ट्रेस की सभी फिल्में देखी हैं। रवीना बताती हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बड़प्पन है कि उन्होंने अवार्ड देते हुए उनसे कहा कि ये उनके लिए सम्मान की बात है कि वो उन्हें अवार्ड दे रही हैं। इतना ही नहीं रवीना ने आगे बताया कि, उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू से कहा कि उनके लिए यह सम्मान की बात है कि वह देश के राष्ट्रपति के हाथों से वह अवॉर्ड ले रही हैं।

और पढ़े: रवीना टंडन ने पद्म श्री से सम्मानित होने पर बेटी राशा और दोस्तों के साथ मनाई खुशी

आपको बता दें, इस अवार्ड सेरेमनी में रवीना टंडन का पूरा परिवार भी मौजूद था। इस दौरान एक्ट्रेस के पति और दोनों बच्चों के चेहरे पर मुस्कान थी। इस पर एक्ट्रेस ने बताया कि, जब उन्होंने अपने परिवार को देखा तो वो उनके लिए मुस्कुरा रहे थे। रवीना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ये पल उनके जहन में हमेशा के लिए छप गया है। आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि, जब आपका परिवार आपकी उपलब्धियों पर गर्व करता है तो बहुत अच्छा लगता है।

इस फिल्म में नजर आएंगी रवीना टंडन

रवीना टंडन के काम की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आने वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ नजर आएंगी। इसके बाद रवीना टंडन और भी कई दमदार फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस आखिरी बार हिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ में नजर आई थीं। रवीना टंडन लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना योगदान दे रही हैं और उन्होंने कई हिट गाने और फिल्में दी हैं। जिसे आज भी खूब पसंद किया जाता है।

और पढ़े: Padma Awards 2023: रवीना टंडन, सुधा मूर्ति और इन महिलाओं को मिला पद्म पुरस्कार!

गौरतलब है कि, इस साल रवीना टंडन के अलावा सुधा मूर्ति, रानी मचैया, सुजाता रामदोराई, श्रीमती शांति परमार, सुभद्रा देवी, डॉ. सुकमा आचार्य और हेमप्रभा चुटिया नाम की महिलाओं को भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया है। आज के समय में महिलाएं भी पुरुषों के बराबर काम करती नजर आ रही हैं।

Raveena Tandon Picked A Royal Silk Saree To Receive The Padma Shri Award

 

First Published: April 09, 2023 6:57 PM

Shikha Trivedi

Read More From Shikha

Seen it all?

We’ve got more!