सालगिरह के मौके पर रणबीर कपूर ने बीवी आलिया भट्ट को दिया बेहद महंगा गिफ्ट, जानें कितनी हैं कीमत!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में नजर आते रहते हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इस मौके पर आलिया और रणबीर को बांद्रा में अपने अंडर कंस्ट्रक्शन यानी निर्माणाधीन घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान आलिया अपने हाथ में एक बेहद खूबसूरत बैग लिए हुए नजर आईं। जिसे लेकर कयास लगाया जा रहा हैं कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को अपनी सालगिरह के मौके पर बेहत महंगा गिफ्ट दिया है। जिसकी कीमत जानकर आप भी चौंक जाएंगे। पहली सालगिरह को खास बनाने के लिए रणबीर कपूर ने अपनी लेडी लव पर काफी पैसा खर्च किया है।

रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को किया गिफ्ट

दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट को अपनी शादी की पहली सलगिरह के मौके पर एक चैनल ब्रांड के हैंड बैग के साथ देखा गया। पहली सालगिरह के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने नए बंगले का मुआयना करने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों की कई फोटोज और वीडियो इंटरनेट में वायरल हो रही हैं। दोनों का यह खास वीडियो मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आलिया के हाथ में पिंक कलर का चैनल हैंडबैग नजर आ रहा है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रणबीर ने ये हैंडबैग आलिया को उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर गिफ्ट किया था।

और पढ़े: सोनी राजदान को याद आए पुराने दिन, शेयर की बेटी आलिया भट्ट और फैमिली की थ्रोबैक तस्वीर!

आलिया भट्ट के इस खूबसूरत बैग की कीमत की बात करें तो यह काफी महंगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल तस्वीरों और वीडियो में आलिया जिस पिंक कलर के बैग को कैरी करती नजर आ रही हैं, उसकी कीमत यूएस डॉलर में करीब 12,250 डॉलर है। वहीं, भारतीय रुपए के हिसाब से इस चैनल क्लासिक हैंडबैग की कीमत 10 लाख रुपए के ऐसा पास बताई जा रही है। हालांकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रणबीर और आलिया इन फिल्मों में आएंगे नजर:

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के काम की बात करें तो दोनों जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्मों में नजर आएंगे। रणबीर कपूर जल्द ही एनिमल में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग में इन दिनों एक्टर बीजी हैं। वही आलिया भट्ट जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म रॉकी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक्टर रणवीर सिंह एक साथ नजर आने वाली हैं। इसके बात आलिया भट्ट फिल्म मेकर फरहान अख्तर की फिल्म जी ले ज़रा में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।

और पढ़े: आलिया भट्ट को दादासाहेब फालके अवार्ड का सही हकदार मानता है रणबीर कपूर, खुद को कहा अनडिजर्विंग!

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं अपनी पहली सालगिरह के मौके पर आलिया ने बेहद खास अंदाज में पति रणबीर कपूर को विश किया था।