एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर्स में से एक हैं। रणबीर ने अपने करियर में कई शानदार और सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की बॉन्डिंग की बात करें तो दोनों एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। नीतू को अपने बेटे की हर सफलता पर बहुत नाज होता है। इस बीच, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) के बेटे और एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी मां को उनके जन्मदिन पर सरप्राइज देने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, बीती रात एक्टर को रणबीर कपूर को मुंबई से लंदन जाते हुए देखा गया।
मां को सरप्राइस देने पहुंचे रणबीर कपूर
बता दें, कल यानी 8 जुलाई को नीतू कपूर (Neetu Kapoor) का 65वां जन्मदिन है। जानकारी के मुताबिक, इस खास मौके पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) मुंबई से लंदन को करीब से जानते नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। जब रणबीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो पैपराजी ने उस पल को कैद कर लिया। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी मां के 65वें जन्मदिन के मौके पर कुछ खास कर सकते हैं। रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के बाद उनका यह वीडियो फर्स्ट इंडिया फिल्मी नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर (Ranbir Kapoor) सफेद टी-शर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर पैपराजी से कैमरा नीचे करने की रिक्वेस्ट भी करते हैं।
और पढ़े: सालगिरह के मौके पर रणबीर कपूर ने बीवी आलिया भट्ट को दिया बेहद महंगा गिफ्ट, जानें कितनी हैं कीमत!
आपको बता दें, नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, नीतू इन दिनों अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ यूरोप में छुट्टियां मना रही हैं। बताया जा रहा है कि नीतू (Neetu Kapoor) इस बार अपना जन्मदिन अपने बच्चों रणबीर (Ranbir Kapoor) और रिद्धिमा के साथ मनाएंगी।
इस फिल्म में नजर आएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के काम की बात करें तो फिलहाल संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म एनिमल की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल अगस्त महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म मेकर्स ने इसकी डेट दिसंबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए थे। इस फिल्म में रणबीर के साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं। काम की बात करें तो नीतू कपूर (Neetu Kapoor) फिल्म लेटर्स टू मिसेज खन्ना में सनी कौशल के साथ नजर आएंगी।
और पढ़े: आलिया भट्ट को दादासाहेब फालके अवार्ड का सही हकदार मानता है रणबीर कपूर, खुद को कहा अनडिजर्विंग!
गौरतलब है कि, नीतू कपूर (Neetu Kapoor) 80 और 90 के दशक की हिट एक्ट्रेसेस में से एक है, उनकी अदाकारी का हर कोई आज भी दीवाना है। उम्मीद है कि हर साल की तरह इस साल भी अपना 65वां जन्मदिन मना रहीं नीतू कपूर इस दिन को अपने बच्चों के साथ खूबसूरत पलों के साथ मनाएंगी।