Ram Navami: रामायण पर आधारित इन 5 फिल्मों को देखना बिलकुल भी न भूलें, देखें लिस्ट!

हिन्दू धर्म दुनिया के सबसे पुराने धर्मों मे से एक है। कोई धर्म या विश्वास जितना पुराना होता है, उसका इतिहास और साहित्य उतना ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता जाता है। हिन्दू धर्म का साहित्य और इतिहास बहुत ही प्रेरित करना वाला है। इसे ज्ञान और सूचना का महासागर भी कहते है। ज्ञान और जानकारी के साथ हमें समृद्धि और सशक्त बनाने के लिए कई सारे महाकाव्य बनाये गए है और बनाये भी जाते है। ऐसे में अगर रामायण की बात करें तो यह बेहद महत्वपूर्ण हिन्दू महाकाव्यों में से एक है जिसमें भगवान राम के जीवन यात्रा के माध्यम से कई सबक सिखने को मिलते हैं। ऐसे में हमारे इंडस्ट्री में रामायण पर आधारित कई फिल्में और सीरीज बनाई गई। आज राम नवमी के मौके पर हम आपको उन बेस्ट फिल्में और टीवी शो के बारे में बताएंगे जिन्हें आप देख सकते है।

रामायण पर आधारित ये फिल्में और शोस देखें

रामायण में भगवान राम की यात्रा के बारे में दर्शाया गया है। प्रभु राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास बिताने के लिए घने जंगल में रहते हैं, इस बीच उन्हें कई तरह मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। वहीं रामायण में राक्षस राजा रावण द्वारा माता सीता के अपहरण फिर लंकेश के साथ भगवान राम के युद्ध और राम जी के अयोध्या वापसी के बारे में बताया गया है। रावण से युद्ध से जीत कर आने के बाद भगवान राम की जीत पर खुशियां मनाई गई। भगवान राम के व्यक्तित्व को कई फिल्म मेकर्स ने बड़े पर्दे पर भी उतारा है। आज हम रामनवमी के मौके पर उन फिल्मों और टीवी शो का जिक्र करेंगे जो आप इस दिन देख सकते हैं।

और पढ़े: From Parineeta To Mardaani, 5 Pradeep Sarkar Films, Series With Powerful Stories About Women

1. सिया के राम

आप देख सकते हैं रामायण पर आधारित शो ‘सिया के राम’ साल 2015 में स्टार प्लस पर प्रसारित हुआ था। यह शो श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड और यूके के साथ-साथ मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों सहित भारत और विदेशों में कई भाषाओं में प्रसारित किया गया था। इस शो में भगवान राम के किरदार में आशीष शर्मा, सीता के मदिराक्षी मुंडले, लक्ष्मण के करण सूचक, हनुमान के दानिश अख्तर और रावण के किरदार में कार्तिक जयराम नजर आए थे। यह शो काफी पसंद किया गया था। इसे आप इस बार अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

2. रामायण

सबसे ज्यादा फेमस रामानंद सागर की रामायण को आप जरूर देखें। शो रामायण में हिंदू महाकाव्य की खूबसूरती से व्याख्या की गई। रामायण पहली बार साल 1987 से 1988 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था और आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। यह शो सभी उम्र और पीढ़ियों के लोगों को देखना चाहिए। इस टीवी शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, और दारा सिंह जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं।

3. रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम

भारतीय और जापानीज एनीमेशन इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है। भारतीय और जापानीज इंडस्ट्रीज द्वारा बनाई गई इस फिल्म को दोनों देशों की आवाज में बनाया गया है। यह रामायण के बेस्ट एनिमेटेड फिल्मों में से एक है। साल 1993 में बनी इस फिल्म रैल पदमसी, उदय मथन, मिशाल वर्मा, और नोएल गोडिन जैसे स्टार्स ने अपनी आवाज दी है।

4. एनिमेटेड फीचर फिल्म हनुमान

रामायण की घटनाओं में भगवान हनुमान का भी जिक्र काफी है। उन्हीं की सहायता से भगवान राम सीता माता को खोजने में सफल हुए थे। भगवान हनुमान से प्रेरित होकर साल 2005 में पहली फुल लेंथ वाली एनिमेटेड फीचर फिल्म हनुमान को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में भगवान हनुमान के बारे में दिखाया गया है। ऐसे में अगर आप रामायण के हनुमान जी के बारे में जानना चाहते हैं तो ये फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म में मुकेश खन्ना, मोना घोष शेट्टी, राजेश जॉली, विराज अधव और सुमित पाठक जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है।

5. हम साथ साथ हैं

बॉलीवुड ड्रामा फिल्म हम साथ साथ हैं कुछ हद तक रामायण से प्रेरित है। यह फिल्म रामायण का सटीक रीमेक नहीं है। हम साथ साथ हैं में ऐसे किरदार हैं जो भगवान राम, माता सीता, राजा दशरथ और कैकेयी से मिलते जुलते हैं। ऐसे में इस बार आप सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म को जरूर देख सकते हैं।

और पढ़े: Women’s Day 2023: देवी पार्वती से लेकर द्रौपदी तक यह शक्तिशाली हिंदू पौराणिक महिलाएं है प्रेरणा!

गौरतलब है कि, भगवान राम पर लिखी रामायण में कई ऐसे अंश हैं जिनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ऐसे में आप रामायण से प्रेरित इन फिल्मों को अपनी मूवी लिस्ट में जरूर शामिल करें।

 Image Courtesy: Twitter