बेटी Malti Marie संग अनदेखी तस्वीर शेयर कर Priyanka Chopra ने दी भाई और सास को जन्मदिन पर खास बधाइयां!
अपनों के लिए प्रियंका की खास बधाइयां!

ग्लोबल आइकॉन बनी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फिल्में और सीरीज के साथ साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी हमेशा चर्चाओं में बनी रहती है। निक जोनस (Nick Jonas) से शादी करने के बाद प्रियंका और निक की तस्वीरें हमेशा लोगों का ध्यान खींचती रहती है। वही प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra)और सासु मां डेनिस मिलर जोनस (Denise Miller Jonas) को जन्मदिन बेहद प्यारे तरीके से बधाइयां दी है। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ और सास डेनिस का जन्मदिन एक ही दिन पर आता है। वही एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है और अपने सबसे करीबी लोगों को जन्मदिन पर बधाइयां दी है।
View this post on Instagram
आपको बता दे की, सिटाडेल (Citadel) एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा को जन्मदिन पर बेहद खास तरीके से विश किया है। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का 12 जुलाई को जन्मदिन होता है। वही एक्ट्रेस की सास डेनिस मिलर जोनस का जन्मदिन भी आज ही होता है। अपने दोनों करीबी लोगों के जन्मदिन को खास बनाने के लिए प्रियंका ने बेहद खास तरीके का रास्ता चुना। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भाई सिद्धार्थ की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है, जिसमे उसके साथ मालती मैरी भी दिखाई दे रही है। प्रियंका और निक जोनस की बेटी मालती मैरी इस तस्वीर में अपने मामा सिद्धार्थ के साथ बैठी हुई नजर आ रही है और गप्पे लड़ाती दिखाई दे रही है। मालती मैरी और सिद्धार्थ की ये अनदेखी तस्वीर मालदीव में खींची गई है।
और पढ़े: नानी के घर से लेकर खाने तक, प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी को पसंद आई भारत की हर चीज!
प्रियंका ने अपनी लाड़ली सासु मां डेनिस मिलर जोनस को भी जन्मदिन पर खास तरीके से बधाइयां दी है। अपनी सास की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कर प्रियंका ने लिखा है की, “जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां, हम आपसे प्यार करते है।” इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमे उसका भाई और सास अपने डांस मूव्स दिखा रहे है। सिद्धार्थ और प्रियंका की सासु मां एकदूसरे के साथ डांस करते दिख रहे है, जो वीडियो शायद निक जोनस ने निकाला है। इस वीडियो को स्टोरी में पोस्ट करते हुए हर खुशी को बेहद खास बनाने के लिए प्रियंका ने पति निक जोनस का भी शुक्रिया अदा किया है। साथ ही वह सबको मिस कर रही है ये कहना भी नहीं भूली।
और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की ‘परफेक्ट मॉर्निंग’, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी मालती मैरी की प्यारी तस्वीर!
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने कामकाजी जीवन में काफी व्यस्त है। वही प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल (Citadel) और रोम-कॉम फिल्म लव अगेन (Love Again) से फिर से एक बार लोगों का दिल जीतने में कामियाब रही है। एक्ट्रेस जल्द ही Heads Of State में नजर आने वाली है।
First Published: July 12, 2023 7:36 PMPriyanka Chopra लंदन में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिखी पिकनिक मनाते!