Site icon Hauterrfly

Priyanka Chopra लंदन में पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ दिखी पिकनिक मनाते!

Priyanka-Chopra-Nick-Jonas-Malti-marie-sunday-picnic-London-see-pic

प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपने काम और शूटिंग में बेहद व्यस्त दिखाई दे रही है। हाल ही में सिटाडेल का फाइनल एपिसोड रिलीज हुआ। प्रियंका चोपड़ा की स्पाई थ्रिलर सीरीज लोगों का दिल जीतने में कामियाब रही। वही प्रियंका की दमदार एक्टिंग से भी उसके फैन्स खुश हो गए। लेकिन अपने व्यस्त कामकाजी जीवन में प्रियंका अपने परिवार के लिए वक्त निकालना नहीं भूलती। वही एक्ट्रेस रविवार के दिन अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ लंदन में पिकनिक मनाते हुए दिखाई दी। इस क्यूट से पल की तस्वीर भी प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बेटी मालती मैरी को दिया खास गिफ्ट, देखे क्या है तोहफा!

सिटाडेल की सफलता से सभी और से प्रियंका तारीफें बटोर रही है। साथ ही प्रियंका अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए भी काम में व्यस्त होती दिखाई देती है। लेकिन एक्ट्रेस चाहे जितनी भी व्यस्त क्यों ना हो, अपनी बेटी और परिवार के लिए वह हमेशा वक्त निकलती है। प्रियंका के साथ ही पति निक जोनस जो की एक सिंगर है, वह भी अपनी बेटी और पत्नी के साथ अपना समय बिताते नजर आते है। इस रविवार को प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आई। रविवार के दिन एक्ट्रेस ने भी अपने व्यस्त शेड्यूल से छुट्टी ली और अपने परिवार के संग पिकनिक का मजा लेते नजर आई।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रविवार के दिन अपनी प्यारी बेटी मालती मैरी के साथ पिकनिक का मजा लूटा। लंदन में एक पार्क में तीनों अपना रविवार बिताते नजर आए। अपने परिवार के साथ बिताए इस रविवार की क्यूट सी तस्वीर को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए एक सिंपल कैप्शन भी लिखा। प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की, “रविवार का दिन पिकनिक के लिए होता है!

इसके साथ ही प्रियंका ने हार्ट और ईविल आई का स्माइली भी अपने कैप्शन के साथ शेयर किया है। तस्वीर में प्रियंका पीठ दिखती हुई बैठी है, वही एक्ट्रेस ने ब्ल्यू डेनिम शर्ट और शॉर्ट्स पहने है, तो वही निक जोनस भूरे रंग की टी शर्ट, कैप और बैग लिए अपनी बेटी को स्नैक्स ऑफर करते हुए दिखाई दे रहे है। दोनों की लाड़ली मालती मैरी फ्रॉक और हैट पहने अपने मम्मा पापा के साथ खेलती हुई बेहद क्यूट दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा की इस क्यूट सी तस्वीर पर लोग भी अपना प्यार बरसा रहे है।

और पढ़े: प्रियंका चोपड़ा की ‘परफेक्ट मॉर्निंग’, एक्ट्रेस ने शेयर की बेटी मालती मैरी की प्यारी तस्वीर!

सिटाडेल एक्ट्रेस के काम की बात करें तो, जल्द ही वह हॉलीवुड की अगली फिल्म Heads of State में दिखाई देने वाली है। वही जोया अख्तर की फिल्म जी ले जरा में भी प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरिना कैफ स्क्रीन शेयर करने वाले है। काफी समय बाद प्रियंका बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली है। वही फैन्स इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। देखते है की प्रियंका की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी के 5 सालों बाद अब परिणीति चोपड़ा भी हो गई है तैयार, बहन की तस्वीरों से की तुलना!

Exit mobile version