Udaariyaan को स्टार Ankit Gupta के बारे में बोली Priyanka Chahar Choudhary, कहा, “हमारा रिश्ता काफी…!”

Priyanka-Chahar-Choudhary-talks-about-Udaariyaan-co-star-Ankit-Gupta-relationship-bigg-boss

Bigg Boss 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka chahar Choudhary) शो के बाद हमेशा से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। बिग बॉस के घर में रहते हुए प्रियंका के कई फैन फॉलोअर्स बने। वही बिग बॉस 16 के घर में प्रियंका चाहर चौधरी और एक्टर अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की जोड़ी ने भी लोगों का खूब ध्यान खिंचा और मनोरंजन किया। दोनों के बीच कोई रिश्ता होने की बात काफी फैली हुई है। आपको बता दे की बिग बॉस से पहले भी प्रियंका और अंकित दोनों टीवी सीरियल उडारियां (Udaariyan) में साथ में काम कर चुके है। इस सीरियल में भी दोनों की जोड़ी काफी हिट साबित हुई थी। वही कई बार प्रियंका से पूछने के बाद अब जाकर उसने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते है प्रियंका चाहर चौधरी ने अंकित गुप्ता के बारे में क्या कहा!

Bigg Boss 16 में नजर आयी प्रियंका चाहर चौधरी ने शो में लोगों का खूब मनोरंजन किया। साथ ही BB कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता और प्रियंका के रिश्ते के बारे में उस दौरान काफी ख़बरें फैली हुई थी। अंकित और प्रियंका की शो के दरम्यान बढ़ती नजदीकियां उनके फैन्स को काफी पसंद आ रही थी। कई बार दोनों को इस बारे में सवाल पूछने पर भी दोनों ने चुप्पी बनाएं रखी।

और पढ़े: Exclusive: ”I Directly Look Back Into Their Eyes,” Bigg Boss 16’s Priyanka Chahar Choudhary On Handling Eve Teasing

बिग बॉस से पहले भी टीवी सीरियल उडारियां में प्रियंका और अंकित ने एकदूसरे के साथ स्क्रीन शेयर की थी, जहां लोगों को उनकी जोड़ी बेहद पसंद आई थी। वही हाल ही में फिरसे एक बार प्रियंका सुर्ख़ियों में छाई हुई है। इस बार उसने अपने और अंकित गुप्ता के रिश्ते के बारे में खुलासा किया है।

रियलिटी शो बिग बॉस 16 में उडारियां को-स्टार अंकित गुप्ता के साथ प्रियंका की दोस्ती शहर में चर्चा का विषय बन गई थी। जब उससे पूछा गया की वह और अंकित रिश्ते में है? तब प्रियंका ने जवाब दिया की, बिग बॉस के बाद अंकित और उसका रिश्ता काफी मजबूत हो गया। सीरियल में एकसाथ काम करते वक्त वह दोनों एकदूसरे के काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। अभी फिलहाल अंकित अपने शो के लिए चंडीगढ़ में शूटिंग कर रहे है। वही प्रियंका यहां मुंबई में है, जिस वजह से दोनों की बात नहीं हो पाती और वह हमेशा की तरह मिल नहीं पा रहे है। लेकिन इस वजह से लोगों को लगता है की प्रियंका और अंकित के बीच कुछ अनबन हुई है। लेकिन इस बात को ख़ारिज करते हुए प्रियंका कहती है की, ऐसा कुछ भी नहीं है। अंकित और वह आज भी एकदूसरे की परवाह करते है और अभी भी दोस्त है।

और पढ़े: Exclusive: Priyanka Chahar Choudhary Asks Why People Have To Gossip About Her Bond With Ankit Gupta

फिलहाल प्रियंका टीवी की मशहूर सीरियल Naagin 7 में भी होने की चर्चाओं से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। लेकिन प्रियंका ने अपने फैन्स के इस प्यार का शुक्रिया किया और इस बात से भी इनकार कर दिया है की वह ये शो नहीं कर रही है। अब देखना ये है की प्रियंका चाहर चौधरी सच में नागिन 7 में नजर आने वाली है, या बस शो के बारे में कुछ भी ना बताने की वजह से ऐसा कह रही है।

Tejal Limaje: Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.