कुछ इस अंदाज में प्रिया बनर्जी को किया बॉयफ्रेंड प्रतिक बब्बर ने बर्थडे पर विश, देखे तस्वीरें!
कितने प्यारे लग रहे दोनों!

Four More Shots Please! के एक्टर प्रतिक बब्बर ने कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में होने की खबर अपने फैन्स को दी थी। इस खबर से प्रतिक बब्बर और प्रिया बनर्जी दोनों के फैन्स काफी खुश हो गए थे। अभी भी कुछ समय पहले अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी को प्रतिक ने बेहद क्यूट अंदाज में जन्मदिन की बधाइयाँ दी है। प्रिया को जन्मदिन पर बधाइयाँ देने के लिए प्रतिक ने अपने सोशल मीडिया का सहारा लिया और दो बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट कर दी।
View this post on Instagram
साऊथ की फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी और प्रतिक बब्बर कई दिनों से एकदूसरे को डेट कर रहे है। कुछ दिनों पहले ही प्रतिक बब्बर और प्रिया ने एकदूसरे के साथ रिश्ते में होने की खबर भी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों को दी थी। कई सेलेब्स और फैन्स ने उन दोनों को बधाइयाँ भी दी थी। आज फिरसे प्रतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया के जन्मदिन के मौके पर बेहद खास तरीके से उसे विश करते हुए दो प्यारी तस्वीरें पोस्ट की है, जिसे देख नेटिजन्स का दिल पिघल रहा है। आपको बता दे की, प्रिया बनर्जी हाल ही में वेब सीरीज राणा नायडू में भी दिखाई दी थी।
और पढ़े: ‘होसाना’ बॉय प्रतीक बब्बर ने किया प्रिया बनर्जी के साथ अपने रिश्ते का ऐलान!
View this post on Instagram
प्रतिक बब्बर ने जो तस्वीरें पोस्ट की है उसमे प्रिया बनर्जी के साथ उनका कुत्ता चिको भी नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में प्रतिक और प्रिया एक खिड़की की और देखते हुए दिखाई दे रहे है, तो उनका प्यारा चिको भी उनके साथ वही पर खड़ा हुआ दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में प्रतिक और प्रिया बेड पर लेटे हुए दोनों एकदूसरे की तरफ देख रहे है। उनके बीच प्यारा चिको सोया हुआ है और कैमरे की ओर देखे जा रहा है। साथ ही बेड के पीछे हैपी बर्थडे के लेटर से सजावट की हुई भी दिखाई दे रही है। अपने इन प्यारी तस्वीरों पर प्रतिक ने कैप्शन भी काफी प्यारा लिखा है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी को अपनी बेस्टफ्रेंड कहते हुए उसे जन्मदिन की बधाइयाँ दी है। ओह डियर!! अपने पार्टनर का बेस्टफ्रेंड होना भी उतना ही जरुरी है जितना की आप उनसे प्यार करते है। प्रतिक और प्रिया का रिश्ता भी कुछ ऐसे ही नजर आ रहा है।
View this post on Instagram
और पढ़े: ‘India Lockdown’ Teaser: Madhur Bhandarkar To Show How Both Privileged And Underprivileged Classes Dealt With Lockdown
आपको बता दे की, प्रतिक बब्बर तलाकशुदा है। प्रतिक ने सान्या सागर के साथ 2018 में शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। मनमुटाव के कारन दोनों अलग हो गए। अभी प्रतिक साऊथ एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे है। हाल ही में प्रतिक इंडिया लॉकडाउन इस फिल्म में दिखाई दिए थे। वही प्रिया बनर्जी ने भी Netflix की सीरीज राणा नायडू में राणा दगुबाती के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वैसे हमारी तरह से भी प्रतिक की ‘बेस्टफ्रेंड‘ को जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ!
First Published: April 16, 2023 6:50 PM