प्रियंका चोपड़ा की शादी के 5 सालों बाद अब परिणीति चोपड़ा भी हो गई है तैयार, बहन की तस्वीरों से की तुलना!

चोपड़ा बहनों के इस प्यार को नजर ना लगे!
प्रियंका चोपड़ा की शादी के 5 सालों बाद अब परिणीति चोपड़ा भी हो गई है तैयार, बहन की तस्वीरों से की तुलना!

हाल ही में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हुई है। दोनों एकदूसरे के साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। परिणीति और राघव के सगाई पर एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा भी पहुँच गई। जैसे की परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पण हाल ही में अपने सगाई कुछ नई तस्वीरें शेयर की, उसमे हमें प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दे रही है। अपनी प्यारी बहन की सगाई पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा परिणीति और राघव को तिलक लगाते हुए दिखाई दे रही है। कुछ समय पहले ही परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमे प्रियंका चोपड़ा की शादी के वक्त की वैसी ही तस्वीरें है जो की अभी परिणीति चोपड़ा की सगाई में ली गई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

और पढ़े: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के सगाई की देखे ये नई प्यारी तस्वीरें!

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में सांसद राघव चड्ढा के साथ अपनी सगाई की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने फैन्स के साथ शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर परिणीति ने निक जोनास के साथ अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की शादी की पुरानी तस्वीरें साझा कीं और उन रस्मों की तुलना अपने सगाई की रस्मों से की। इन तस्वीरों में परिणीति और प्रियंका दोनों के समारोह का कोलाज बनाया गया है। इसके पहले कोलाज में पहली तस्वीर 2018 में प्रियंका और निक जोनस के हल्दी की रस्मों की है, जब परिणीति अपनी बहन और जीजाजी को हल्दी लगा रही थी। वही दूसरी तस्वीर बिलकुल उसी तरह की है, जिसमे परिणीति और राघव की सगाई के वक्त प्रियंका चोपड़ा दोनों को तिलक लगा रही है।

ठीक उसी तरह दूसरे कोलाज में प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति को सगाई के वक्त गले लगाती हुई दिख रही है। इस कोलाज की दूसरी तस्वीर में प्रियंका के रोके के वक़्त परिणीति भी अपनी बहन को उसी तरह गले लगाती दिखाई दे रही है। परिणीति ने ये तस्वीर शेयर करते हुए ‘5 years apart’ ऐसे भी लिखा हैं। आपको बता दे ही परिणीति के एक फैन पेज ने ये प्यारी तुलनात्मक तस्वीरें शेयर की है, जिसे परिणीति ने रीशेयर किया है।

परिणीति ने आगे अपने सगाई की एक खूबसूरत तस्वीर खुद से भी शेयर की है, जिसमे प्रियंका चोपड़ा उसे प्यार से गले लगते हुए दिखाई दे रही है। दो बहनों के बीच का ये प्यार देख कर परिणीति और प्रियंका के फैन्स के कलेजे को ठंडक पड़ गई है।

और पढ़े: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में बहन प्रियंका चोपड़ा ने लगाया तिलक, देखें तस्वीरें!

आपको बता दे की 13 मई को परिणीति चोपड़ा और सांसद राघव चड्ढा ने सगाई कर ली। कई दिनों से उन्हें साथ देखा जा रहा था, लेकिन अपने रिश्ते के बारे में दोनों ने चुप्पी साधी थी। वही परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा भी सगाई में अपना आशीर्वाद देने पहुँच गई थी। परिणीति और प्रियंका के बीच का ये प्यार देख उनके फैन्स भी खुश हो रहे है।

राघव चड्ढा संग शादी के सवाल पर शरमाई परिणीति चोपड़ा, एक्ट्रेस का आया ऐसा रिएक्शन!

Tejal Limaje

Who says an introvert can't be a good artist? I am an artist, writing is my art. You can call me an emotional introverted linguistic writer. What cannot be shared through my speech, I share through my writing and words. Writing is my love, desire, passion.

Read More From Tejal

Seen it all?

We’ve got more!