ब्लैक साटन बैकलेस गाउन में गजब ढा रही थी Nora Fatehi, फैन्स हो गए बोल्डनेस पर फिदा!
नोरा ने दिया बोल्डनेस का झटका!

बॉलीवुड अदाकारा और बेहतरीन डांसर नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने डांस मूव्स से और विशेष डांसिंग शैली से नोरा लोगों के दिलों पर राज कर रही है। कई लोग नोरा के डांस के दीवाने है। वही कल रात नोरा मुंबई में एक इवेंट के दौरान दिखाई दी। खूबसूरत ब्लैक हाई स्लिट बैकलेस साटन गाउन पहने नोरा ने फैन्स के दिलों पर बिजलियाँ गिरा दी। इतना ही नहीं बल्कि, नोरा ने इवेंट के स्थान पर पोहोचते हुए रुक कर पैपराजी को फोटो के लिए कातिलाना पोज भी दिए, जिससे पैपराजी बेहद खुश हो गए।
View this post on Instagram
12 जून को मुंबई के बांद्रा में हुए एक इवेंट के लिए अदाकारा नोरा फतेही ने हाजिरी लगाई। कातिलाना ब्लैक बैकलेस ड्रेस में नोरा गजब ढा रही थी। नोरा ने बैकलेस ब्लैक गाउन पहने अपने बोल्डनेस से कईओं के दिलों को घायल कर दिया।
View this post on Instagram
और पढ़े: Nora Fatehi As The Manish Malhotra Muse Says Yes To Pearls And Timeless Fashion!
इस इवेंट में नोरा के साथ ही एक्टर अभिषेक बच्चन, तमन्ना भाटिया, विक्की कौशल जैसे सितारें भी पहुंचे थे। वही नोरा ने खूबसूरत ब्लैक गाउन पहने अभिषेक बच्चन के साथ उसकी फिल्म ‘बंटी और बबली’ के गाने ‘कजरा रे’ पर शानदार डांस भी किया। नोरा और अभिषेक के डांस का वीडियो भी सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो चूका है। नोरा और अभिषेक को अपना डांस बेहद एंजॉय करते हुए भी आप इस वीडियो में देख सकते है। उनके इर्दगिर्द लोगों को भी देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
नोरा फतेही ने इस शानदार इवेंट के लिए बेहद स्पेशल ब्लैक ड्रेस पहना था जो उसपर गजब का दिखाई दे रहा था। अपने बैकलेस ड्रेस पर साथ नोरा ने एम्बेलिश्ड हूप इयररिंग्स, रिस्ट वॉच, ब्लैक हाई हील्स और हॉट पिंक शेड की हैंडल बैग कैरी की थी। नोरा की ये बैग क्रिश्चियन डायर की है और इसकी कीमत जानकार आप चौंक जायेंगे। नोरा की ये बैग USD 6,000 की है यानी लगभग 5 लाख रुपए की है। अपने इस लुक को नोरा ने बेहद खूबसूरत मेकअप से पूरा किया था। बालों को खुला छोड़ नोरा इस इवेंट में छा गई थी।
और पढ़े: How To Recreate Nora Fatehi’s Mesmerising Aesthetic Makeup Looks?
View this post on Instagram
नोरा फतेही ने कई शानदार फिल्मों में हिट गानों पर अपने डांस मूव्स दिखाए है। नोरा को आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म Thank God के गाने मणिके में देखा गया था।
Image Courtesy: Instagram
First Published: June 13, 2023 10:21 AMFrom ‘Dilbar’ To ‘Manike,’ How Nora Fatehi Rekindled Our Love For Dance Numbers And Blingy Costumes